यह ख़बर 29 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ब्लैकबेरी ने अपने दाम 26 फीसदी तक घटाए

खास बातें

  • ब्लैकबैरी को बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन ने ब्लैकबैरी हैंडसेट्स के दाम 26 फीसदी तक काम कर दिए हैं।
नई दिल्ली:

ब्लैकबैरी फोन लेने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। ब्लैकबैरी को बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन ने ब्लैकबैरी हैंडसेट्स के दाम 26 फीसदी तक काम कर दिए हैं।

कंपनी का इरादा कीमतों को घटाकर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का है। इसी वजह से दाम कम करने का फैसला किया गया है। इससे पहले पिछले साल ब्लैकबैरी ने अपनी प्लेबुक के दाम भी कम कर दिए थे लेकिन उसके बाद भी प्लेबुक ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर सकी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com