यह ख़बर 25 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भाप डॉट कॉम भारत में उपलब्ध कराएगी आईफोन-5

खास बातें

  • ई-कामर्स पोर्टल भाप डॉट कॉम भारतीय ग्राहकों को एप्पल का नवीनतम आईफोन-5 खरीदने का मौका उपलब्ध कराएगी। कंपनी भारत में आईफोन-5 बिक्री की पेशकश 28 सितंबर को करेगी।
नई दिल्ली:

ई-कामर्स पोर्टल भाप डॉट कॉम भारतीय ग्राहकों को एप्पल का नवीनतम आईफोन-5 खरीदने का मौका उपलब्ध कराएगी। कंपनी भारत में आईफोन-5 बिक्री की पेशकश 28 सितंबर को करेगी।

बेंगलुरु स्थित कंपनी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, भारतीय ग्राहक आईफोन-5 को 71,995 रुपये में खरीद सकेंगे। भारत में आईफोन-5 का यह सबसे कम मूल्य है और इसकी बिक्री सुबह 10 बजे से केवल 24 घंटे के लिए या सीमित स्टॉक खत्म होने तक खुली रहेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उल्लेखनीय है कि एप्पल ने हाल ही में अपना नवीनतम आईफोन-5 पेश किया है जो अब तक का सबसे पतला एवं सबसे हल्का आईफोन है और और इसमें नया चार इंच का रेटिना डिसप्ले लगा है।