यह ख़बर 12 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

खास बातें

  • बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब 9.15 बजे 176.51 अंकों की तेजी के साथ 19372.85 पर कारोबार कर रहा था।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 157 अंकों की बढ़त के साथ 19353.34 पर जबकि निफ्टी 45.95 अंकों की तेजी के साथ 5800.05 पर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब 9.15 बजे 176.51 अंकों की तेजी के साथ 19372.85 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 52.05 अंकों की तेजी के साथ 5806.15 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखा गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com