Click to Expand & Play
खास बातें
- फिलहाल सीएनजी की कीमत 35.45 रु प्रति किलो है। 5 फीसदी वैट लगने के बाद कीमत 1.76 पैसे प्रति किलो बढ़ जाएगी।
नई दिल्ली: दिल्ली में सीएनजी पर 5 फीसदी वैट बढ़ाने का विरोध शुरू हो गया है। सीएनजी के दाम बढ़ाने के फैसले पर शीला सरकार पीछे नहीं हटी तो 31 मई को दिल्ली की सड़कों पर ऑटोरिक्शा नहीं दिखेंगे।
ऑटो रिक्शा यूनियन और भारतीय मजदूर यूनियन ने सीएनजी के बढ़े दाम के विरोध में हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। ऑटो वालों की दलील है कि सीएनजी की कीमत सात बार बढ़ गई लेकिन उनका किराया नहीं बढ़ा।
फिलहाल सीएनजी की कीमत 35.45 रु प्रति किलो है। 5 फीसदी वैट लगने के बाद कीमत 1.76 पैसे प्रति किलो बढ़ जाएगी। इधर, परिवहन मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कड़े तेवर दिखाते कहा कि अगर ऑटो−टैक्सी वाले हड़ताल करते हैं तो आम लोगों को सुविधा देने के लिए सरकार के पास कई उपाय हैं।