यह ख़बर 05 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एप्पल अगले हफ्ते ला सकता है आईफोन का नया मॉडल

खास बातें

  • एप्पल अगले सप्ताह सैन फ्रांसिस्को में होने वाले एक समारोह में अपने आईफोन का पांचवां संस्करण पेश कर सकता है।
न्यूयॉर्क:

एप्पल अगले सप्ताह सैन फ्रांसिस्को में होने वाले एक समारोह में अपने आईफोन का पांचवां संस्करण पेश कर सकता है।

कैलिफोर्निया की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी ‘द क्यूपर्टिनो’ ने मीडिया को 12 सितंबर को एक उत्पाद की घोषणा के लिए आमंत्रण भेजा है। इस आमंत्रण में संकेत है कि कंपनी इस समारोह में आईफोन-5 लॉन्च कर सकती है। उधर, नोकिया और मोटोरोला मोबिलिटी कंपनियां भी अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com