यह ख़बर 27 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी शेयर बाजार 12,000 के पार पहुंचा

खास बातें

  • अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई। औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस दो साल से ज्यादा समय के बाद 12,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुंचा।
न्यूयॉर्क:

अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस दो साल से ज्यादा समय के बाद 12,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुंचा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक प्रोत्साहन कार्यक्रम जारी रखने की घोषणा के बाद अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए। इस प्रोत्साहन कार्यक्रम में 600 अरब डॉलर की सिक्योरिटीज की खरीदारी भी शामिल है। डाउ जोंस दिन के कारोबार में 12,000 अंक का स्तर पार करने के बाद कुल 8.25 अंक बढ़कर 11,985.4 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स 500 सूचकांक 5.45 अंक बढ़कर 1,296.63 अंक पर बंद हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com