भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर एयरलाइंस ने बढ़ाया ऑस्ट्रेलिया के लिए विमान किराया

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के पहुंचने के साथ ही विमानन कंपनियों ने ऑस्ट्रेलिया के लिए किराये में अच्छी खासी बढ़ोतरी कर दी है। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइलन में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।

यात्रा उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि सिडनी और मेलबर्न को हवाई किराया बीते हफ्ते पहले ही 15-20 फीसदी बढ़ चुका है। अगर भारत सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचता है तो विमानन कंपनियां किराया और बढ़ा सकती हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यात्रा डॉट कॉम के अध्यक्ष शरत ढल ने कहा, 'भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद इकॉनमी क्लास के किराये में 15-20 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो किराया और बढ़ेगा।' इस प्रतियोगिता में भारत व आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल 26 मार्च को खेला जाएगा। फाइनल अगले रविवार को होना है।