यह ख़बर 25 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2जी : 85 लाइसेंस रद्द करने को सरकार ने दिए नोटिस

खास बातें

  • दूरसंचार विभाग ने 2जी मुद्दे पर कैग की रिपोर्ट के आधार पर 13 कंपनियों को जारी किए 85 एकीकृत लाइसेंस रद्द करने के लिए गत दिसंबर में नोटिस जारी किए।
नई दिल्ली:

दूरसंचार विभाग ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन के मुद्दे पर कैग की रिपोर्ट के आधार पर 13 कंपनियों को जारी किए 85 एकीकृत लाइसेंस (यूएएस) को रद्द करने के लिए गत दिसबर में नोटिस जारी किए। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया, दूरसंचार विभाग द्वारा 2जी स्पेक्ट्रम का लाइसेंस जारी करने और आवंटन करने के मुद्दे पर कैग की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने गत 14 दिसंबर को 13 कंपनियों को वर्ष 2008 में जारी किए गए 85 एकीकृत अभिगम सेवा लाइसेंसों (यूएएस) को रद्द करने के लिए कारण नोटिस जारी किए हैं। पायलट ने यह भी बताया कि वर्ष 2003 से लेकर विभाग की नीतियों और इसके द्वारा लिए गए निर्णयों के मद्देनजर विभाग द्वारा राजकोष को हुए नुकसान के संबंध में कोई गणना नहीं की गई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com