खास बातें
- रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को वायु सेना और नौसेना के तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।
नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को वायु सेना और नौसेना के तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।
ये प्रस्ताव 14 नए डोर्नियर टोही विमान, 116 वारशिप गन और राष्ट्रव्यापी कमांड और कंट्रोल संचार नेटवर्क की खरीददारी के लिए हैं और इन पर कुल 1.8 अरब डॉलर खर्च आएगा।
मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि रक्षा खरीद परिषद की ढाई घंटे तक चली बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री एके एंटनी ने की।