Upcoming IPO 2026: मार्केट में आ रही 3 नई कंपनियां, पैसा लगाने से पहले जान लें पूरा कारोबार

Upcoming IPO 2026: ये आईपीओ इस साल तक कभी भी आ सकते हैं. यानी ज्यादा समय का इंतजार नहीं करना है. ग्रीन एनर्जी, टेक्सटाइल और रियल एस्टेट में निवेश करने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Upcoming IPO 2026: जंग के माहौल में अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो आईपीओ आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है. अक्सर देखा गया है कि अगर मजबूत कंपनी का आईपीओ लिया जाता है तो भविष्य में ये घाटे का सौदा नहीं निकलता. मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 3 बड़ी कंपनियों के IPO को मंजूरी दे दी है, जिसमें आवाडा इलेक्ट्रो, ग्रांड हाउसिंग के साथ सोनासिलेक्शन शामिल हैं.

जैसा हमने आपको बताया कि अमेरिका-ईरान के बीच लगातार शांति वार्ता की बैठकें हो रही हैं, टेंशन लगातार बरकरार है. इस बीच निवेशक मजबूत और पैसा बनाकर देने वाले ऑप्शन को तलाश कर रहे हैं. तो चलिए इस खबर में इन तीनों कंपनियों के बारे में जानकारी देते हैं, जिसके बाद IPO लेना है या नहीं, इसका फैसला करना आपके लिए आसान हो जाएगा.

सोलर सेक्टर में आवाडा इलेक्ट्रो का भविष्य

आवाडा ग्रुप की सहायक कंपनी आवाडा इलेक्ट्रो है. ये कंपनी सोलर पैनल बनाती है. कंपनी IPO के जरिए 9 हजार से 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद में है. कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल यूपी में 5.1 गीगावॉट की सौलर यूनिट और महाराष्ट्र में अपने बुटीबोरी प्लांट की कैपिसिटी को बढ़ाने के लिए करेगी. मालूम हो कि भारत ने साल 2030 के लिए 500 गीगावॉट का रिन्यूएबल एनर्जी का टार्गेट सेट किया हुआ है. ऐसे में कंपनी का भविष्य शानदार कहा जा सकता है. लंबी अवधि में निवेश का एक अच्छा जरिया बन सकता है.

ये भी पढ़ें- HDFC Bank vs ICICI Bank: डिविडेंड की जंग में कौन निकला आगे? जानें किसने निवेशकों को बनाया मालामाल!

Advertisement

टेक्सटाइल सेक्टर में नई कहानी बनाने को तैयार सोनासिलेक्शन इंडिया

सोनासिलेक्शन इंडिया राजस्थान की सूती कपड़े बनाने वाली कंपनी है. सेबी ने इसके IPO को मंजूरी दे दी है. कंपनी पूरी तरह से फ्रेश इश्यू बेस पर इसे लेकर आएगी, जिसके जरिए 1.43 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे. ड्राफ्ट पेपर्स से मिली जानकारी के अनुसार IPO से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने 80 करोड़ रुपये के लोन चुकाने के लिए करेगी. साथ ही प्लांट एंड मशीनरी के लिए कंपनी 47.55 करोड़ रुपये का खर्चा करेगी. बात साफ है कि लोन कम होंगे तो कंपनी की बैलेंस शीट भी स्ट्रांग बनेगी, इसका फायदा निवेशकों को होना तय है.

ग्रांड हाउसिंग के जरिए रियल एस्टेट में एंट्री

रियल एस्टेट डेवलपर ग्रांड हाउसिंग चेन्नई की कंपनी है. कंपनी का IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा. यानी इसमें फ्रेश इश्यू की जगह प्रमोटर्स अपने शेयर पब्लिक को बेचेंगे. 3.55 करोड़ रुपये के टोटल शेयर बेचे जाएंगे. बात कंपनी के काम की करें तो मार्च 2025 तक ग्रांड हाउसिंग ने 39 प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए थे. अभी 13 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. रियल एस्टेट में संभावना को देखते हुए निवेशक की नजर इस सेक्टर पर लगातार बनी हुई है. एक बात ध्यान देने वाली ये है कि IPO ऑफर फॉर सेल में है तो इसका पैसा कंपनी को ना जाकर प्रमोटर्स को जाएगा.

Advertisement

निवेशकों के लिए खास क्या है?

सबसे बड़ी बात कि ये आईपीओ (Upcoming IPO 2026) इस साल तक कभी भी आ सकते हैं. यानी ज्यादा समय का इंतजार नहीं करना है. ग्रीन एनर्जी, टेक्सटाइल और रियल एस्टेट में निवेश करने का मौका मिलेगा. साथ में आवाडा इलेक्ट्रो बड़े IPO साइज के साथ आ रही है, यानी मार्केट सेंटीमेंट इसके लिए काम करेगा. अगर ग्रोथ पोटेंशियल की बात करें तो सौर एनर्जी और इंफ्रा पर सरकार लगातार काम कर रही है. इसका फायदा इन तीनों कंपनी को होना तय है.

ये भी पढ़ें- DA Hike के बाद अब लेवल 6 वालों को मिलेंगे 56,640 रुपये और 13 वालों को 1.97 लाख, चार्ट में हर एक की सैलरी डिटेल

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान की गोलीबारी, भारत का गुस्सा भारी! |Bharat Ki Baat Batata Hoon