Stock Market Holiday Today: अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि शेयर बाजार खुला है या नहीं और NSE-BSE पर ट्रेडिंग होगी या नहीं. दरअसल, मई की शुरुआत में आने वाली छुट्टियों की वजह से बाजार के टाइमिंग और सेशंस को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है.
आज 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस (Labour Day) के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में छुट्टी है. घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज NSE और BSE आज ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे. इस वजह से इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स समेत सभी बड़े सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा.
इन सेगमेंट्स में नहीं होगी ट्रेडिंग
शेयर बाजार बंद होने के कारण आज कई सेगमेंट्स में कोई कामकाज नहीं होगा:
- इक्विटी सेगमेंट (Equity Segment)
- इक्विटी डेरिवेटिव्स (Equity Derivatives)
- करेंसी डेरिवेटिव्स (Currency Derivatives)
- सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB)
अगर आप निवेश या ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं, तो जान लें कि अब बाजार में सामान्य ट्रेडिंग अगले कारोबारी दिन यानी 4 मई से फिर शुरू होगी.
बता दें कि छुट्टी से पहले आखिरी कारोबारी दिन को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 582 अंक गिरकर 76,913 पर और निफ्टी 180 अंक फिसलकर 23,997 के स्तर पर सेटल हुआ था.अब निवेशकों की नजर सोमवार को बाजार खुलने पर रहेगी.














