ईरान जंग का झटका: होली पर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1700 पॉइंट्स लुढ़का, 9 लाख करोड़ झटके में स्वाहा!

Share Market Updates: 4 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई. ईरान-इजरायल युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से गिफ्ट निफ्टी 500 अंक टूटा। है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Share Market Updates: जहां एक तरफ पूरा देश होली जमकर मना रहा है, वहीं शेयर मार्केट में बिकवाली का जबरदस्त दौर देखने को मिला. होली की छुट्टी के बाद जब निवेशक जोश के साथ लौटने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ग्लोबल मार्केट में जंग की खबरों ने बाजार का माहौल हल्का कर दिया है. 

Share Market Updates

मार्केट ओपनिंग की बात करें तो सेंसेक्स 1,718.32 अंको की गिरावट के साथ 78.520 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी में 512 अंकों की कमी आई और यह 24,352 पर खुला. इस बड़ी गिरावट से निवेशकों को करीब 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

क्यों मची बाजार में खलबली?

बाजार में इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में छिड़ा युद्ध है. ईरान-इजरायल के बीच तनाव अब सीधे टकराव में बदल चुका है. इस युद्ध की आग ने कच्चे तेल की कीमतों में घी डालने का काम किया है. ब्रेंट क्रूड देखते ही देखते $80 के पार निकल गया है, जो भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है.

प्री-ओपन सेशन का हाल

  • आज सुबह जैसे ही प्री-ओपन सत्र शुरू हुआ, बिकवाली का ऐसा दबाव दिखा कि निफ्टी के संभलने के सारे दांव फेल हो गए.
  • गिफ्ट निफ्टी सुबह करीब 540 अंकों की गिरावट पर ट्रेड कर रहा था, जो 24,450 के स्तर के पास था.
  • दक्षिण कोरिया का Kospi 7% से ज्यादा टूट चुका है, वहीं जापान का निक्केई और हांगकांग के बाजारों में भी हाहाकार मचा है.
  • डॉलर के मुकाबले रुपया अपने ऑल टाइम लो लेवल पर पहुंच चुका है.

क्या करें निवेशक?

बाजार में फिलहाल India VIX 25% तक उछल चुका है. जानकारों की सलाह है कि इस भारी उतार-चढ़ाव में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला ना लें. डिफेंस और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें, लेकिन नई खरीदारी से पहले युद्ध के हालात साफ होने का इंतजार करें.

गैस शेयरों पर दिखा दबाव

कतर ने एलएनजी प्लांट बंद करने का ऐलान किया है. इसका असर भारतीय गैस शेयरों पर पड़ा क्योंकि भारत अपनी एलएनजी खपत का 50% आयात करता है, जिसमें से 60% कतर और यूएई से आता है.

ओएनजीसी (-0.27%)

आईजीएल (-2.82)

बीपीसीएल (-3.76)

आईओसी (-3.83%)

गेल (-5.21%)

Featured Video Of The Day
Holi 2026 | Delhi Crime News: 'बुरा ना मानो सख्ती है' दिल्ली में होली के मौके पर नपे 900 अपराधी!
Topics mentioned in this article