Market Closing: हफ्ते के पहले ही दिन बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 496 अंक टूटा, निफ्टी 23,300 के नीचे बंद

Market Closing: हफ्ते के पहले ही दिन भारतीय शेयर मार्केट में प्रेशर देखने को मिला है. अच्छी शुरुआत को बाजार आगे नहीं ले जा पाया. ये वीक बाजार के लिए अहम है क्योंकि मॉनेटरी पॉलिसी से लेकर जीडीपी के आंकड़े आने हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. सोमवार को शुरुआती कारोबार से ही बाजार पर बिकवाली का दबाव देखा गया, जो बंद होने तक जारी रहा. मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स 496.50 अंकों की गिरावट के साथ 74,279.24 के लेवल पर क्लोज हुआ. वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी 50 भी अपनी मजबूती बरकरार नहीं रख सका और 165 अंक टूटकर 23,282 के लेवल पर बंद हुआ. 

बाजार में गिरावट की बड़ी वजहें

पहली वजह की बात करें ते  3 से 5 जून को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एमपीसी की बैठक होने वाली है. बाजार को डर है कि महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती को लेकर सख्त रुख अपना सकता है. इसका असर आज के कारोबार पर देखने को मिला.

दूसरी वजह विदेशी निवेशकों को लेकर है. विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि निवेशक क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी बाजार में प्रेशर को देखते हुए अपना पैसा सेफ इन्वेस्टमेंट जैसे डॉलर में लगा रहे हैं.

वहीं तीसरी बड़ी वजह रही बैंकिंग, रियल्टी और आईटी सेक्टर के शेयरों में जमकर मुनाफावसूली को लेकर. निवेशकों ने पिछले हफ्ते शुक्रवार की प्रॉफिट बुकिंग को आज के कारोबारी दिन में भी जारी रखा.

Advertisement

टॉप 5 गेनर्स (सेंसेक्स)

  • टेक महिंद्रा (3.80)
  • इंफोसिस (3.70)
  • टीसीएस (1.95)
  • इंडिगो (1.04)
  • एचसीएल टेक (0.90)

टॉप 5 लूजर्स (सेंसेक्स)

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर (-2.83)
  • आईटीसी (-2.53)
  • एनटीपीसी (-2.15)
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा (-2.10)
  • कोटक बैंक (-1.95)

सुबह कैसी रही थी शुरुआत?

ग्‍लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज 1 जून, सोमवार को शेयर मार्केट की अच्‍छी शुरुआत हुई थी. प्री-ओपन में ग्रीन सिग्‍नल दिखाने के बाद बाजार तेजी के साथ खुले. प्री ओपन में सेंसेक्‍स में करीब 440 अंकों की तेजी देखी गई, जबकि निफ्टी भी 100 अंक के करीब उछला. सुबह 9:15 बजे मार्केट खुलने पर BSE सेंसेक्‍स 421 अंकों की तेजी के साथ 75,200 के पार पहुंच गया. वहीं NSE निफ्टी 103 अंकों के उछाल के साथ 23,660 के पार पहुंच गया. 

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान की जंग से दुनिया परेशान, अब UAE की ये नई पाइपलाइन बचाएगी भारत का तेल

Featured Video Of The Day
ट्विशा की 80KG की डमी लेकर गिरिबाला के घर पहुंची CBI, समर्थ भी मौजूद