RBI ने Credit Card यूजर्स को दी बड़ी राहत, ड्यू डेट मिस करने के बाद भी नहीं लगेगा जुर्माना, बिल भरने की टेंशन खत्म!

Credit Card Grace Period: अगर आप तय समय सीमा के भीतर अपने क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट नहीं करते, तो ड्यू डेट निकलते ही भारी-भरकम पेनल्टी और ब्याज का बोझ आपकी जेब पर पड़ने लगता है. लेकिन क्रेडिट कार्ड का यह नया नियम करोड़ों यूजर्स के लिए लेकर आय है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Credit Card New Rules: ड्यू डेट खत्म होने के 3 दिनों के भीतर पेमेंट करने पर आपके क्रेडिट स्कोर पर कोई आंच नहीं आएगी.

आजकल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ बड़े शहरों में नहीं बल्कि छोटे शहरों और कस्बों में भी यह हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है. हम अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके शॉपिंग या बिजली-पानी जैसे बिलों का पेमेंट आसानी से कर लेते हैं.लेकिन कार्ड स्वाइप करते समय जितनी खुशी होती है, उतनी ही जिम्मेदारी इसके रीपेमेंट की भी होती है. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार हम क्रेडिट कार्ड की ड्यू डेट (Due Date) भूल जाते हैं और अगले ही दिन भारी-भरकम लेट पेमेंट चार्जेस (Late Payment Charges) लग जाते हैं. लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को एक बड़ी राहत दी है.

अब अगर आप गलती से ड्यू डेट मिस कर देते हैं, तब भी आपके पास जुर्माने से बचने का मौका होगा. आइए जानते हैं क्या है आरबीआई का यह नया नियम और यह आपकी जेब को कैसे बचाएगा...

अब 3 दिन की मिलेगी एक्स्ट्रा मोहलत 

आरबीआई के नए नियम के मुताबिक, अब बैंक ड्यू डेट मिस होते ही तुरंत लेट फीस नहीं वसूल पाएंगे. बैंकों को अपने ग्राहकों को कम से कम 3 दिनों का ग्रेस पीरियड (Grace Period) देना होगा. आसान भाषा में समझें तो अगर आपके बिल पेमेंट की आखिरी तारीख 5 तारीख है, तो आप 8 तारीख तक बिना किसी लेट फीस के भुगतान कर सकते हैं. आपका अकाउंट तब तक ओवरड्यू नहीं माना जाएगा जब तक कि ये 3 अतिरिक्त दिन बीत न जाएं.

सिर्फ बकाया राशि पर लगेगा जुर्माना 

एक और बड़ी राहत लेट फीस के कैलकुलेशन को लेकर दी गई है. अब तक बैंक अक्सर पूरे बिल अमाउंट पर जुर्माना लगा देते थे, लेकिन नए नियम के तहत लेट फीस सिर्फ उस बकाया राशि (Outstanding Amount) पर लगाई जाएगी जो आपने पे नहीं की है. इससे ग्राहकों पर पड़ने वाला ब्याज का बोझ काफी कम हो जाएगा. आरबीआई का मकसद इस प्रक्रिया को पारदर्शी और ग्राहकों के लिए किफायती बनाना है.

Advertisement

क्रेडिट स्कोर पर नहीं पड़ेगा बुरा असर (Impact on Credit Score)

अक्सर एक दिन की देरी भी आपके क्रेडिट स्कोर (Credit Score) को खराब कर देती थी. लेकिन अब, आपका अकाउंट 'पास्ट ड्यू' तभी रिपोर्ट किया जाएगा जब आप 3 दिन का ग्रेस पीरियड भी खत्म कर देंगे. यानी 3 दिनों के भीतर पेमेंट करने पर आपके क्रेडिट स्कोर पर कोई आंच नहीं आएगी. हालांकि, ध्यान रहे कि 'डेज पास्ट ड्यू' की गिनती मूल ड्यू डेट से ही शुरू होगी, बस पेनल्टी और रिपोर्टिंग में 3 दिन की ढील मिलेगी.

कब से लागू होंगे ये नियम? 

आरबीआई ने यह बदलाव अपनी अपडेटेड 'क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड निर्देश, 2026' के तहत किया है. ये नए नियम 1 अप्रैल, 2027 से लागू होंगे. बैंकों और कार्ड जारी करने वाली कंपनियों को अपना सिस्टम और डिस्क्लोजर ठीक करने के लिए यह समय दिया गया है. तब तक पुराने नियम ही प्रभावी रहेंगे, इसलिए अभी अपनी ड्यू डेट का खास ख्याल रखें.

Advertisement

भले ही आरबीआई ने 3 दिन की राहत दी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप पेमेंट में लापरवाही बरतें. बिलिंग साइकिल और ब्याज की शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी. यह राहत सिर्फ उनके लिए है जो किसी वजह से एक-दो दिन चूक जाते हैं. स्मार्ट बैंकिंग के लिए समय पर पेमेंट करना बेहद जरूरी है, ताकि आप कर्ज के जाल में फंसने के बजाय क्रेडिट कार्ड के फायदों का लुत्फ उठा सकें.
 

ये भी पढ़ें-  Bank Holiday 2026: मई में 31 दिनों में से 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कहां रहेगी छुट्टी,ये रही RBI की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Featured Video Of The Day
थलापति विजय फिल्मों की तरह तमिलनाडु की सियासत में भी सुपरस्टार? Exit Poll के चौंकाने वाले नतीजे