लोकल से ग्लोबल वाली धुरंधर रफ्तार... PM मोदी ने समझाया बजट 2026 का पूरा सार

पीएम ने कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है. इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2026-27 को भारत के विकास की तेज रफ्तार और दूरदर्शी दस्तावेज बताया
  • निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश किया
  • इस बजट से मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार मिलेगी: PM मोदी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

‘लोकल से ग्लोबल' वाली तेज़ रफ्तार को परिभाषित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2026-27 को एक दूरदर्शी और गेमचेंजर दस्तावेज बताया है. पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट भारत के विकास ट्रैजेक्ट्री को और स्पीड देता है. उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ऐतिहासिक उपलब्धि का ज़िक्र करते हुए कहा.एक महिला वित्त मंत्री का लगातार नौवीं बार बजट पेश करना अपने आप में रिकॉर्ड है और नारी शक्ति की मजबूती का चमकदार उदाहरण है.

पीएम मोदी के मुताबिक यह बजट सिर्फ आज की जरूरतें पूरी नहीं करता, बल्कि 2047 के विकसित भारत की नींव को भी मजबूत करता है. उन्होंने इसे “अवसरों का हाईवे” बताते हुए कहा कि भारत अब केवल fastest growing economy बनकर रुकना नहीं चाहता देश की नज़रें अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य पर टिकी हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी, उसके नागरिक होते हैं. बीते वषों में हमारी सरकार ने देश के नागरिकों के सामर्थ्य को बढ़ाने पर अभूतपूर्व निवेश किया है. हमारा प्रयास skill, scale और sustainability को निरंतर बल देने का रहा है. 

पीएम ने कहा कि इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं. डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर, देशभर में वाटर वेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान और शहरों को मजबूत आर्थिक आधार देने के लिए म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा, ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे. 

 मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगी नई रफ्तार: PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है. इस बजट में नई उभरती इंडस्ट्रीज यानी sunrise sectors को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है. 

Advertisement

हर वर्ग को सशक्त करने वाला बजट: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह बजट साबित करता है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है. शाह ने कहा कि हर क्षेत्र और हर नागरिक को सशक्त करने का विस्तृत ब्लूप्रिंट इस बजट में दिखता है. उन्होंने इसे “विकसित भारत बजट” करार दिया और दावा किया कि यह देश को हर क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की स्थिति तक पहुंचाने का विजन प्रस्तुत करता है.

ये भी पढ़ें-: Budget 2026: बीजेपी ने बताया गेम-चेंजर, अखिलेश और कांग्रेस बोली- निराशाजनक

Featured Video Of The Day
Budget 2026: Nirmala Sitaraman ने 7 High Speed Rail Corridors बनाने का किया ऐलान
Topics mentioned in this article