Multibagger stock: 7 पैसे के इस शेयर ने मचाया धमाल! ₹1 लाख बन गए 14.50 लाख, छप्परफाड़ रिटर्न से निवेशक मालामाल

Multibagger stock: पल्सर इंटरनेशनल ने लिस्टिंग के बाद से अब तक अपने निवेशकों को 1,357 प्रतिशत का बंपर मुनाफा दिया है.साल 2019 में इस शेयर की कीमत मात्र 7 पैसे थी जो अब 1 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Multibagger Penny Stocks 2026: पिछले 5 सालों के दौरान पल्सर इंटरनेशनल के शेयर ने निवेशकों के पैसे को 9 गुना से भी ज्यादा बढ़ा दिया है.
नई दिल्ली:

Multibagger Shares in India: भारतीय शेयर बाजार ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को कमाई के शानदार मौके दिए हैं. बाजार में बढ़ते पैसे और कंपनियों के अच्छे नतीजों की वजह से कई छोटे शेयरों ने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. जानकारों का मानना है कि अगर आप सही समय पर सही शेयर की पहचान कर लेते हैं, तो आपकी संपत्ति कई गुना बढ़ सकती है. आज हम एक ऐसे ही शेयर पल्सर इंटरनेशनल (Pulsar International Share Price) की बात कर रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है.

7 साल में ऐसे बदली निवेशकों की किस्मत

पल्सर इंटरनेशनल के शेयर की कीमत (Pulsar International Stock Price)मार्च 2019 में महज 7 पैसे हुआ करती थी, जो अब बढ़कर 1 रुपये के पार निकल गई है. अगर किसी निवेशक ने 7 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते और उसे आज तक संभाल कर रखा होता, तो उन पैसों की वैल्यू बढ़कर 14.50 लाख रुपये से ज्यादा हो गई होती. यह शेयर उन लोगों के लिए एक बड़ा उदाहरण बना है जो कम कीमत वाले शेयरों में लंबी अवधि के लिए भरोसा जताते हैं.

रिटर्न के मामले में सबको पीछे छोड़ा

इस कंपनी के शेयर ने पिछले 5 सालों में लगभग 920 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है. वहीं अगर साल 2019 में इसकी लिस्टिंग से लेकर अब तक का हिसाब देखें, तो इसने 1,357 प्रतिशत की छलांग लगाई है. बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, यह पेनी स्टॉक लगातार 6 सालों तक रॉकेट की तरह ऊपर भागता रहा. हालांकि, साल 2025 में इसकी बढ़त पर अचानक ब्रेक लग गया और इसमें गिरावट का दौर शुरू हुआ, जो फिलहाल जारी है.

शानदार तेजी के बाद पिछले साल से गिरावट जारी

भले ही इस शेयर ने सालों तक शानदार मुनाफा दिया हो, लेकिन पिछला एक साल निवेशकों के लिए काफी भारी रहा है. साल 2025 में इस शेयर में 89 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट देखी गई. साल 2026 की शुरुआत से अब तक यह शेयर लगभग 42 प्रतिशत तक टूट चुका है. बीते दिन यानी सोमवार 16 फरवरी को भी यह शेयर गिरकर ₹1.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. छोटे निवेशकों के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं रहे क्योंकि एक महीने में ही यह शेयर 60 प्रतिशत से ज्यादा नीचे गिर गया है.

निवेशकों के लिए जरूरी सलाह

पेनी स्टॉक्स में पैसा लगाना जितना फायदेमंद दिखता है, इसमें जोखिम भी उतना ही ज्यादा होता है.  क्योंकि ये जितनी तेजी से बढ़ते हैं उतनी ही तेजी से गिरते भी हैं.इस तरह के शेयरों में निवेश करने से पहले कंपनी के कामकाज और उसकी पूरी रिसर्च करना बहुत जरूरी है.

(नोट- ये सिर्फ एक सामान्य जानकारी है. शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की राय जरूर लें.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | IND vs PAK | शर्मनाक हार के बाद चढ़ा Munir का पारा, कर दी Naqvi को हटाने की मांग!