LPG Price 1 September: आज सितंबर महीने की शुरुआत होते ही LPG उपभोक्ताओं को झटका लगा है. तेल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. IOCL के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये तक बढ़ गए हैं. हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं.
5 किलो और 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतें भी नहीं बढ़ाई गई हैं. 5 किलो वाला सामान्य छोटू LPG गैस सिलेंडर अभी भी 349.50 रुपये का मिल रहा है, जबकि XTRALITE की कीमतें भी 339 रुपये पर स्थिर है. हालांकि 5 किलो वाले नॉन-डॉमेस्टिक सिलेंडर की बात करें तो इसका दाम 762 रुपये से बढ़ कर 764 रुपये हो गया है.
दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में LPG सिलेंडर के दाम
- आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 9.50 रुपये महंगा होकर 2747.50 रुपये का हो गया है. कल तक इसकी कीमत 2,738 रुपये थी.
- नोएडा में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गए हैं. यहां भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
- मुंबई में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,701 रुपये में मिल रहा है. 31 अगस्त तक यहां इसके दाम 2691.50 रुपये थे.
- कोलकाता में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम 2872.50 रुपये से बढ़कर 2,982 रुपये हो गए हैं. यहां भी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
- वहीं चेन्नई में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2916.50 रुपये का हो गया है. अभी कल तक ये सिलेंडर, 2,906 रुपये में मिल रहा था.
LPG Price Hikes this year
14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
राहत की बात ये है कि तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं. दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर बनी हुई है. मुंबई में ये सिलेंडर 941.50 रुपये का मिल रहा है. कोलकाता में इसके दाम 968 रुपये, जबकि चेन्नई में 957.50 रुपये हैं.
यानी घरेलू हो या कमर्शियल, सबसे सस्ता सिलेंडर मुंबई में मिल रहा है. वहीं लेह में चूंकि ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बहुत ही ज्यादा है, इसलिए दोनों सिलेंडर वहां काफी महंगे हैं. यहां 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,179 रुपये है, वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3385.50 रुपये है.
ये भी पढ़ें: यहां LPG ही नहीं CNG और PNG के भी बढ़ गए दाम, इतने रुपये तक महंगी हो गई गैस
VIDEO: देश में सरकार LPG गैस सिलेंडर की जगह PNG कनेक्शन को बढ़ावा दे रही है. गैस बुकिंग की परेशानी खत्म होगी. आज 1 सितंबर से सरकार इंसेंटिव स्कीम की शुरुआत कर रही है. यहां देखिए वीडियो.
ये भी पढ़ें: 4 महीने की सैलरी, राहत पैकेज... जोमैटो ने जिन 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला उन्हें क्या-क्या मिलेगा?