'मैंने तो ऐसा नहीं कहा, ये...', क्‍या Apple के CEO पद से इस्‍तीफा देने वाले हैं टिम कुक? खुद सामने आकर बताई सच्‍चाई

Apple CEO Tim Cook ने कहा, 'मैं जो काम करता हूं, उससे मुझे गहरा लगाव है. मैं एप्पल के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता.'

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Apple CEO Tim Cook on Resignation: क्‍या एप्‍पल के सीईओ पद से इस्‍तीफा देने वाले हैं टिम कुक

Will Tim Cook Resign from Apple?| आईफोन बनाने वाली अमेरिकी टेक दिग्‍गज कंपनी एप्‍पल (Apple) के CEO पद से क्‍या टिम कुक (Tim Cook) इस्‍तीफा देने वाले हैं? पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें उड़ रही हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि क्‍या टिम कुक, एप्‍पल छोड़ने वाले हैं. कुछ जगह तो इससे आगे की भी चर्चा होने लगी है कि उनके बाद कंपनी की कमान कौन संभालेगा. बहरहाल, इन तमाम अटकलों पर एप्पल के सीईओ टिम कुक ने खुद ही सामने आकर विराम लगा दिया है. 

अपने इस्तीफे को लेकर चल रही तमाम अटकलों को टिम कुक (Apple CEO Tim Cook) ने 'महज एक अफवाह' करार दिया है. समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, टिम कुक ने साफ किया है कि कंपनी के नेतृत्व को लेकर उनकी प्रतिबद्धता बरकरार है और फिलहाल पद छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है. एबीसी न्यूज (ABC News) के साथ एक बातचीत के दौरान, जब कुक से पूछा गया कि क्या वे अपनी भूमिका से पीछे हटने वाले हैं, तो उन्होंने कहा,

'नहीं, मैंने ऐसा नहीं कहा. मैंने ऐसा कभी नहीं कहा. यह सिर्फ एक अफवाह है जो चारों ओर फैल रही है.'

एप्पल के बिना जीवन की कल्पना नहीं

एप्पल में लगभग तीन दशक बिता चुके टिम कुक ने कंपनी के साथ अपने गहरे लगाव को साझा किया. उन्होंने कहा, "मैं जो काम करता हूं, उससे मुझे गहरा लगाव है. मैं एप्पल के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता."

Advertisement

गैरेज से ग्लोबल दिग्गज तक का सफर

अगले महीने एप्पल अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर लेगी. इस मौके पर टिम कुक ने एक नोट में लिखा, 

'50 साल पहले, एक छोटे से गैरेज में एक बड़े विचार का जन्म हुआ था. एप्पल की स्थापना इस सरल सोच पर हुई थी कि तकनीक 'व्यक्तिगत' (Personal) होनी चाहिए. उस समय यह विचार क्रांतिकारी था और इसने सब कुछ बदल दिया.'

Advertisement

यह बयान ऐसे समय में आया है जब एप्पल अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है. कुक ने संगीत, स्मार्टफोन, क्रिएटिव टूल्स और एप्पल वॉच जैसी स्वास्थ्य तकनीक के जरिए दुनिया पर कंपनी के प्रभाव को याद किया. उन्होंने बताया कि एप्पल अगले चार वर्षों में अमेरिका में 600 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है. इस निवेश का बड़ा हिस्सा आईफोन के ग्लास और सेमीकंडक्टर जैसे कलपुर्जों के घरेलू निर्माण पर खर्च किया जाएगा.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर रुख

एआई (AI) तकनीक पर चर्चा करते हुए कुक ने इसे 'न्यूट्रल' बताया. उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि इसका उपयोग कैसे किया जाता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि एप्पल यूजर्स के डेटा की प्राइवेसी को प्राथमिकता देता रहेगा.

ये भी पढ़ें: भरभरा कर 2000 रुपये तक गिरे सोने-चांदी के दाम! जानिए आपके शहर में क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran War और Israel के दबाव की वजह से US Intelligence Official Joe Kent Resigned? Donald Trump हैरान