20 days ago
नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Today Live Updates:  बजट में सोना और चांदी को लेकर कोई सीधी बड़ी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बजट के बाद कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के दामों में तेज गिरावट आई है. आज, 2 फरवरी को MCX पर चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब ₹1.79 लाख तक टूट चुकी है, तो सोना भी गिरकर ₹1.49 लाख के भाव पर आ गया है. हालांकि सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Price Crash) बीते 3 दिनों से जारी है. वहीं बीते तीन दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेज गिरावट देखने को मिल रही है.जिसके बाद हर कोई जानना चाहता है कि सोना- चांदी का भाव क्यों गिर रहा है? लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि क्या यह खरीदारी का सही मौका है या कीमतें अभी और नीचे जाएंगी.

यहां हम आपको बताएंगे कि आपके शहर में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव क्या है और बजट के बाद बने नए माहौल में एक्सपर्ट्स की क्या राय है. अगर आज सोने-चांदी की खरीद करने जा रहे हैं या निवेश की सोच रहे हैं तो यहां आपको मिलेगा  सोने-चांदी के रेट का पल-पल का अपडेट...

क्लिक कर पढ़ें: आज 3 फरवरी को सोने-चांदी से जुड़ा हर बड़ा अपडेट 

नीचे पढ़ें: Gold, Silver Rate Today, 2 February 2026 UPDATES

Feb 03, 2026 00:00 (IST)

अगले कुछ कारोबारी सत्रों में और आ सकती है गिरावट: मेर

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के ईबीजी - कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने सोने और चांदी के बारे में कहा कि अगले कुछ कारोबारी सत्रों में हम और ज्‍यादा तकनीकी सुधार यानी गिरावट देख सकते हैं, जिसके बाद कीमतों में कुछ सुधार हो सकती है और वे स्थिर हो सकती हैं.  जयपुर के जौहरी कहते हैं कि बाजार इतना अस्थिर है कि आप कभी नहीं जानते कि कल क्या होगा? जयपुर के जोहरी बाजार में कुछ दिन से चमक कम थी, क्योंकि ग्राहक बहुत कम आ रहे थे. मगर कीमतों में गिरावट के बाद एक बार फिर बाजार में रौनक लौट आई है.

Feb 02, 2026 23:54 (IST)

क्यों आई बाजार में गिरावट?

एक्सपर्ट के अनुसार अमेरिकी फेड चेयरमैन जेरोम पावेल ने संकेत दिए हैं कि ब्याज दरों में कटौती जल्द होने की उम्मीद नहीं है. इससे डॉलर मजबूत हुआ और सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा. इसके अलावा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केविन वार्श को अगला फेड चेयरमैन बनाने की बात कही. साथ ही शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में सोना 11.39% और चांदी 31.37% तक टूटे थे, जिसका असर रविवार को भारतीय बाजारों पर दिखा.

Feb 02, 2026 23:53 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: एक्‍सपर्ट्स ने पहले भी चेताया था

व्हाइट ओक कैपिटल म्यूचुअल फंड (White Oak Capital MF) की एक रिपोर्ट ने निवेशकों को अलर्ट किया है. रिपोर्ट के अनुसार चांदी अपनी लिमिट से ज्यादा महंगी हो चुकी है और अब इसमें कभी भी बड़ा विस्फोट हो सकता है. रिपोर्ट में गोल्ड-सिल्वर रेश्यो के गिरने की बात कही गई है. बताया गया है कि आमतौर पर यह रेश्यो 80:1 होता है, लेकिन अब यह गिरकर 46:1 पर आ गया है. इतिहास से पता चलता है कि जब भी चांदी सोने के मुकाबले इतनी महंगी हुई है, उसके बाद उसमें बहुत बड़ी गिरावट आई है.

Feb 02, 2026 23:41 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: एक्सपर्ट बोले- कीमतें जिस तेजी से बढ़ी थीं, उतनी ही तेजी से टूट रही हैं

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर के अनुसार, 'कीमतें जिस तेजी से बढ़ी थीं, उतनी ही तेजी से टूट रही हैं. अगले कुछ दिनों में अभी और तकनीकी सुधार देखा जा सकता है, जिसके बाद कीमतें स्थिर होने की उम्मीद है.' बाजार में आई इस गिरावट ने नए खरीदारों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए एक्सपर्ट्स सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.

Feb 02, 2026 21:43 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: बजट में गोल्ड-सिल्वर के लिए कुछ खास नहीं

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि, "यूनियन बजट 2026-27 में घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की इंपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया, जो कि बाजार की उम्मीदों के उलट था, जिससे देश में कीमतों के लिए एक पॉजिटिव मैसेज नहीं गया."

Feb 02, 2026 21:10 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: एक्सपर्ट ने बताईं गिरावट की अहम वजहें

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटीज के एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बातचीत के बीच अमेरिकी डॉलर में तेजी आने और अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई, साथ ही लिक्विडिटी पुश की वजह से अमेरिकी शटडाउन का डर भी एक बार फिर टल गया."

Advertisement
Feb 02, 2026 21:03 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: क्या रहा पिछले 3 दिन में सोने का हाल?

पिछले तीन सेशन में, गोल्ड की कीमत 30,300 रुपये या लगभग 17 परसेंट गिर गई है, जो 29 जनवरी को 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे आई है, क्योंकि तेजी के बाद इन्वेस्टर्स प्रॉफिट बुक करने के लिए दौड़ पड़े हैं.

Feb 02, 2026 20:43 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: आज कितना गिरा सोना?

सोने की कीमत पर भी बिकवाली का असर पड़ा और सोमवार को यह 12,800 रुपये या 7.73 परसेंट गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले सेशन में यह 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

Advertisement
Feb 02, 2026 20:28 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: कब कितनी कम हुई चादी?

निवेशकों के लिए पिछले 72 घंटे किसी डरावने सपने से कम नहीं रहे. 29 जनवरी को जो चांदी ₹4,04,500 के रिकॉर्ड स्तर पर थी, वह अब तक ₹1,44,500 सस्ती हो चुकी है. शनिवार को जहां 72,500 रुपये सस्ती हुई, वहीं सोमवार को 52 हजार की चपत लग गई है.

Feb 02, 2026 20:12 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: चांदी की कीमतें 36% हुई कम

पिछले तीन सेशन में, चांदी की कीमतें 1,44,500 रुपये गिर गई हैं, जो 29 जनवरी को रिकॉर्ड किए गए 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने ऑल-टाइम हाई से लगभग 36 परसेंट कम है.

Advertisement
Feb 02, 2026 19:48 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: सोने में निवेशक कर रहे खरीदारी

Feb 02, 2026 19:21 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: डब्ल्यूजीसी ने दिया बड़ा अपडेट

डब्ल्यूजीसी ने कहा कि इस साल भारत का सोना इंपोर्ट घट सकता है, क्योंकि रिकॉर्ड कीमतें दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता देश में आभूषणों की मांग पर दबाव डाल रही हैं.

Advertisement
Feb 02, 2026 18:55 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: सोने के उलट चांदी में गिरावट का दौर जारी

Feb 02, 2026 18:30 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: गोल्ड की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार

Feb 02, 2026 18:07 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: चांदी के पीछे क्यों दौड़ रही दुनिया?

Feb 02, 2026 17:52 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: बजट के बाद और पहले क्यों धड़ाम हुए चांदी के दाम?

Feb 02, 2026 17:47 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: एमसीएक्स पर निवेशकों ने गोल्ड की खरीदारी पर दिखाया दम

आखिरकार सोने की कीमतें MCX पर हरे निशान में आ गईं हैं. निवेशक एक बार फिर खरीदारी के मूड में नजर आ रहे हैं. देखने वाली बात होती है कि क्या फिर गोल्ड अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच सकता है?

Feb 02, 2026 17:39 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: गोल्ड ने दिखाया दम

Feb 02, 2026 17:13 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: चांदी में दिखी खरीदारी, निवेशकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Feb 02, 2026 16:51 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: सोने में निवेश करना कितना सेफ है?

Feb 02, 2026 16:27 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: चांदी की कीमतों का ये आंकड़ा सुन चौंक जाएंगे

Feb 02, 2026 16:15 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: क्या चल रहा MCX पर सोने का भाव?

Feb 02, 2026 16:14 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: आज चांदी के जैसे सोने ने भी किया निराश

सोने की कीमतों ने सोमवार के दिन भी निवेशकों को निराश किया. 1,521 रुपये की गिरावट के साथ गोल्ड ट्रेड कर रहा है. हालांकि MCX पर रात 11.30 बजे तक ट्रेडिंग होती है, ऐसे में उम्मीद बढ़ने की जारी है.

Feb 02, 2026 15:50 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: लगातार दिख रहा मुनाफावसूली का असर

सोने-चांदी की कीमतों पर लगातार मुनाफावसूली का असर दिखाई दे रहा है. चांदी की कीमतें लगभग आधी गिर चुकी हैं वहीं सोना भी गोता लगा रहा है. हालांकि एक्सपर्ट अभी भी दोनों के भविष्य को लेकर आशावादी बने हुए हैं.

Feb 02, 2026 15:37 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: क्या चल रहे अभी चांदी के भाव?

Feb 02, 2026 15:22 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: ट्रंप के एक फैसले से धड़ाम हुआ सोना-चांदी, रिकॉर्ड हाई से 41% तक गिरे दाम

Gold-Silver Price Today  Live Updates: सोने और चांदी की कीमतों में आई सुनामी ने निवेशकों के होश उड़ा दिए हैं. महज कुछ ही दिनों में चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से 40% से ज्यादा और सोना करीब 25% तक टूट चुका है. चांदी पिछले हफ्ते के ₹4,20,048 के हाई से अब तक ₹1,73,000 से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.बाजार में मचे इस हाहाकार के पीछे अजानें क्या है ट्रंप और केविन वार्श का कनेक्शन...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केविन वार्श (Kevin Warsh) को अगले फेड चेयरमैन के रूप में चुना है. वार्श को ब्याज दरों के मामले में 'कठोर' माना जाता है. निवेशकों को डर है कि उनके आने से ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला रुक सकता है, जिससे डॉलर को ताकत मिली और सोना-चांदी धड़ाम हो गए.

Feb 02, 2026 15:03 (IST)

Gold-Silver Prices Today LIVE: क्या फिर महंगा होगा सोना?

Feb 02, 2026 14:09 (IST)

Gold Silver Price Crash News LIVE: सोने-चांदी में गिरावट की 3 वजहें

Gold and Silver Price 2 February 2026:  बजट के बाद निवेशकों की घबराहट और ग्लोबल संकेतों ने सोने और चांदी की कीमतों को अर्श से फर्श पर ला दिया है. यहां जानें सोने चांदी की कीमत(Gold and silver rate news)  क्यों गिर रही है...

1. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को नया फेड चेयरमैन चुनने की खबरों से निवेशक डरे हुए हैं. उन्हें लगता है कि वार्श ब्याज दरों में कटौती की जगह सख्ती दिखा सकते हैं, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और सोना-चांदी गिर गए.

2. भारत के बजट में सोने-चांदी पर आयात शुल्क (Import Duty) में कोई बदलाव नहीं हुआ, जिसकी उम्मीद बाजार कर रहा था. इस निराशा में भारी बिकवाली हुई.

3. सोने-चांदी क इतनी ज्यादा बढ़ चुकी थीं कि अब बड़े निवेशकों ने अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया है.

Feb 02, 2026 14:03 (IST)

Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी में निवेश से पहले जानें ताजा रेट

Gold-Silver Prices Live Updates: अगर आप सोने-चांदी में निवेश  का मन बना रहे हैं, तो आज का रेट जरूर जान लें.MCX पर सोना ₹1,38,888 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमत ₹2,33,774 प्रति किलोग्राम  पर आ गई है.इस तरह चांदी पर आज आपको प्रति किलो करीब ₹31,878 कम देने होंगे. वहीं,10 ग्राम सोने पर आज आपकी लगभग ₹9,000 तक की बचत हो रही है.

Feb 02, 2026 13:30 (IST)

Gold-Silver Crash Live: सोना हुआ सस्ता,₹9,000 रुपये तक गिरे दाम

Gold-Silver Prices Live Updates: सोने की कीमतों में भी आज 6% का निचला सर्किट (Lower Circuit) लगा. सोना ₹1,38,888 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जो कि कई हफ्तों का सबसे लो लेवल है. पिछले बंद ₹1.47 लाख के मुकाबले आज इसमें प्रति 10 ग्राम पर भारी कमी आई है.

Feb 02, 2026 13:29 (IST)

Gold-Silver Crash Live: MCX पर चांदी अपने हाई लेवल से लगभग 42% लुढ़की

Gold-Silver Price Today  MCX Live Updates : आज यानी सोमवार, 2 फरवरी 2026 की सुबह कमोडिटी बाजार (MCX) में एक ऐसा 'महा-क्रैश' आया है जिसने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बजट के बाद निवेशकों की घबराहट और ग्लोबल संकेतों ने सोने और चांदी की कीमतों को जमीन पर ला दिया है.चांदी की कीमतों में आज करीब ₹32,000 प्रति किलो की भयंकर गिरावट देखी गई है. चांदी का मार्च वायदा आज 12% के लोअर सर्किट पर लॉक हो गया, जिससे इसकी कीमत ₹2,33,774 प्रति किलोग्राम तक गिर गई. पिछले कुछ दिनों की तुलना में चांदी अब अपने हाई लेवल  से लगभग 42% नीचे आ चुकी है.

Feb 02, 2026 13:05 (IST)

Gold-Silver Live Updates: हर दिन क्यों बदलते हैं सोने-चांदी के भाव?

Gold and silver Rate News LIVE Updates: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना होने वाले बदलाव कई वैश्विक और घरेलू वजहों से होते हैं. अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट की हलचल और भारतीय रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी स्थानीय कीमतों को सीधे प्रभावित करती है. जब दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई या युद्ध जैसे जियो-पॉलिटिकल तनाव बढ़ते हैं, तो निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe-Haven) के तौर पर सोने-चांदी की मांग और दाम बढ़ जाते हैं. इसके अलावा, केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों में बदलाव और बाजार में सप्लाई-डिमांड भी सोने और चांदी के भाव को हर दिन घटाने या बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

Feb 02, 2026 12:39 (IST)

Gold Silver Crash LIVE: दुनियाभर के बाजारों में सोने-चांदी ने मचाया कोहराम

Gold and silver Rate News LIVE Updates: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में इस समय बड़ी हलचल देखी जा रही है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार और गोल्ड ETFs पर पड़ा है. वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी यील्ड (Treasury Yield) में उछाल ने सोने की चमक को कम कर दिया है. अमेरिका में केविन वार्श को अगला फेड चेयरमैन चुने जाने के फैसले से निवेशक ब्याज दरों को लेकर  डर रहे हैं, जिससे 'सेफ-हेवन' के रूप में सोने की मांग में कमी आई है.

Feb 02, 2026 12:29 (IST)

Gold Silver Price Today LIVE: स्पॉट गोल्ड टूटा, स्पॉट सिल्वर में करेक्शन

Gold, Silver Rates Today LIVE:  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 1.5% गिरकर $4,793.97 प्रति औंस पर आ गया है. पिछले गुरुवार को ही सोने ने $5,594.82 का अपना अब तक का सबसे उच्चतम रिकॉर्ड स्तर छुआ था. फरवरी डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में 1.6% की बढ़त देखी गई और यह $4,818.10 प्रति औंस पर पहुंच गया. स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) के दामों में 1.6% का सुधार हुआ है और यह $85.98 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. गौरतलब है कि चांदी ने भी पिछले गुरुवार को $121.64 का अपना ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर छुआ था.

Feb 02, 2026 11:58 (IST)

Gold, Silver Price Crash News LIVE: क्यों गिर रहे हैं सोना और चांदी? जानें असली वजह

Gold Silver Price Crash Reason: बीते तीन दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेज गिरावट देखने को मिल रही है.जिसके बाद हर कोई जानना चाहता है कि सोना- चांदी का भाव क्यों गिर रहा है? 

ब्याज दरों का डर: अमेरिका में केविन वार्श को नया फेड चेयरमैन चुने जाने से निवेशकों में चिंता है कि ब्याज दरें बढ़ सकती हैं, जिससे सोने की चमक कम हो रही है.

डॉलर की मजबूती: अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में उछाल ने   सोना और चांदी की कीमतों को नीचे धकेल दिया है.

बजट का असर: भारत के आम बजट में आयात शुल्क (Import Duty) में कोई बदलाव न होने से घरेलू बाजार में  सोना-चांदी के रेट गिरने लगे.

प्रॉफिट बुकिंग: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुँचने के बाद अब निवेशक जमकर मुनाफावसूली (Profit Booking) कर रहे हैं.

Feb 02, 2026 11:53 (IST)

Gold Silver Crash LIVE: चांदी में 23,900 रुपए की गिरावट तो सोना 5,700 रुपए हुआ सस्ता

Gold-Silver Price Today  Live Updates: सर्राफा बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. बजट में सोना और चांदी को लेकर कोई बड़ी या सीधी घोषणा नहीं की गई, इसके बावजूद कमोडिटी मार्केट में दबाव साफ दिखा. सुबह 11.22 बजे एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 5,719 रुपए यानी 4.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,36,498 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी 23,908 रुपए सस्ती होकर 2,41,744 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई, जिसमें करीब 9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 

Feb 02, 2026 11:40 (IST)

Gold-Silver Crash Live: प्रॉफिट बुकिंग के कारण कीमतों में गोल्ड-सिल्वर में करेक्शन

Gold-Silver Prices Live Updates : बाजार के जानकारों का कहना है कि चांदी को रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल मांग से लॉन्ग टर्म में सपोर्ट मिलेगा, लेकिन फिलहाल भारी प्रॉफिट बुकिंग के कारण कीमतों में करेक्शन देखा जा रहा है.ऐसे में एक्सपर्ट की ओर से फिलहाल सोना-चांदी में पैसा इन्वेस्ट करने वाले को सतर्क रहने और पोर्टफोलियो को बैलेंस करने का सुझाव दिया है.

Feb 02, 2026 11:36 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: अमेरिका के इस फैसले की वजह से सोना-चांदी धाराशायी,जानें क्या अब और गिरेंगे दाम

Gold-Silver Price Today  Live Updates: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार, 2 फरवरी को अमेरिकी मार्केट CME में 'मार्जिन रिक्वायरमेंट्स' यानी ट्रेडिंग के लिए जमा राशि बढ़ाने के फैसले के बाद आज फिर सोना-चांदी क्रैश हो है.एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका में केविन वार्श को नया फेड चेयरमैन चुने जाने से निवेशकों में डर है कि आने वाले समय में ब्याज दरें बढ़ सकती हैं, जिससे सोने पर दबाव बना है. साथ ही, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और बजट में इम्पोर्ट ड्यूटी में बदलाव न होने से भी सोने और चांदी को नुकसान पहुंचा है.

Feb 02, 2026 11:29 (IST)

Gold Silver Crash LIVE: सोना-चांदी ही नहीं,ETF भी हुए धड़ाम, सिल्वर ETFs में लगा 20% का लोअर सर्किट

Gold-Silver Price Crash Today Live Updates: सोने-चांदी की कीमतों में आई सुनामी का असर अब Gold और Silver ETFs पर भी साफ दिख रहा है. पिछले कुछ समय में रिकॉर्ड तेजी दिखाने वाले इन ईटीएफ में आज भारी बिकवाली के कारण लोअर सर्किट (Lower Circuit) लग गया है. सबसे ज्यादा गिरावट सिल्वर ईटीएफ में देखी गई, जहाँ Edelweiss, Axis, UTI, DSP, और Kotak Silver ETF जैसे कई फंड्स 20% तक टूट गए. इसके अलावा Mirae Asset और HDFC Silver ETF में करीब 19% और SBI व ICICI Prudential Silver ETF में 18% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 

वहीं गोल्ड ईटीएफ भी पीछे नहीं रहे. Birla Sun Life और Motilal Oswal Gold ETF 9% से ज्यादा गिरे, जबकि HDFC, ICICI, और Nippon India (GoldBees) जैसे अन्य गोल्ड ईटीएफ में भी 8% तक की भारी गिरावट देखी गई है.

Feb 02, 2026 11:23 (IST)

Gold prices today in India: बेंगलुरु कोलकाता जैसे शहरों में आज सोने का भाव


कोलकाता (Kolkata) में सोने का भाव 

कोलकाता में आज सोने की कीमतें मुंबई के बराबर ही हैं. यहां 24 कैरेट सोना ₹1,51,530, 22 कैरेट ₹1,38,900 और 18 कैरेट ₹1,13,650 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.

बेंगलुरु (Bangalore) में सोने का भाव

बेंगलुरु में भी आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,51,530 है. यहाँ 22 कैरेट के लिए ₹1,38,900 और 18 कैरेट के लिए ₹1,13,650 चुकाने होंगे.


हैदराबाद (Hyderabad) में सोने का भाव

हैदराबाद में आज सोने के रेट स्थिर हैं. यहां 24 कैरेट गोल्ड ₹1,51,530, 22 कैरेट ₹1,38,900 और 18 कैरेट ₹1,13,650 के भाव पर उपलब्ध है.

Feb 02, 2026 11:14 (IST)

Gold, Silver Rates Today LIVE: मुंबई, चेन्नई में सोने का भाव

Gold Rate Today in Mumbai :  मुंबई में आज 24 कैरेट सोना ₹1,51,530 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. यहाँ 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,38,900 और 18 कैरेट की ₹1,13,650 है.

Gold Rate Today in Chennai: चेन्नई में सोने के दाम बाकी शहरों से थोड़े ज्यादा हैं. यहाँ 24 कैरेट सोना ₹1,52,180 पर है, जबकि 22 कैरेट ₹1,39,500 और 18 कैरेट ₹1,20,000 के स्तर पर है.

Feb 02, 2026 11:09 (IST)

Gold, Silver Price Crash News LIVE: आखिर क्यों धड़ाम हुआ सोना-चांदी? ये हैं 5 बड़ी वजहें

Gold, Silver Rates Today LIVE: सोने और चांदी के भाव में एक दशक यानी पिछले 10 सालों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. केडिया एडवायजरी के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में आई इस सुनामी के पीछे 6 बड़े कारण हैं. अगर आप भी इस गिरावट से हैरान हैं, तो इसे आसान भाषा में यहां समझें:

मुनाफावसूली का दबाव (Profit-booking): सोना अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुका था, जिसके बाद निवेशकों ने अपना प्रॉफिट निकालना शुरू कर दिया. इस बिकवाली से रॉकेट की रफ्तार से भाग रही कीमतों की पर ब्रेक लग गया.

ट्रेडिंग के कड़े नियम: स्टॉक एक्सचेंजों ने सोने-चांदी पर 'मार्जिन' बढ़ा दिया है. इसका असर यह हुआ कि जिन लोगों ने कर्ज लेकर ट्रेडिंग (Leveraged Trading) की थी, उन्हें मजबूरी में अपने सौदे काटने पड़ रहे हैं.

ETFs में मची बिकवाली: गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ (ETFs) से निवेशक पैसा निकाल रहे हैं. इसी भारी बिकवाली के चलते कीमतों में 20% तक का बड़ा सुधार (Correction) देखने को मिला है.


डॉलर की मजबूती और घटता तनाव: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव बढ़ा है. साथ ही, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की खबरों से ग्लोबल टेंशन कम हुआ है, जिससे सेफ इन्वेस्मेंट के तौर पर सोने की डिमांड घट गई है.

Feb 02, 2026 10:46 (IST)

Gold, Silver Rates Today LIVE: दिल्ली में आज सोने का भाव

Gold Rate Today in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,51,680 प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, गहने खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट का भाव ₹1,39,050 और 18 कैरेट का भाव ₹1,13,800 चल रहा है.

Feb 02, 2026 10:33 (IST)

Gold Silver Price live: MCX पर चांदी की कीमतें 41% तक टूटीं!आज क्या है सोने का हाल?

Gold-Silver Prices Today Live Updates: सोने और चांदी के बाजार में आज ,2 फरवरी, को एक ऐसी गिरावट आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह चांदी का मार्च वायदा (Silver Futures) 7.31 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ ₹2,46,245 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले हफ्ते गुरुवार को चांदी ने ₹4,20,048 का अपना नया ऑल-टाइम हाई बनाया था. तब से लेकर अब तक ,महज 3 सत्रों में चांदी ₹1,73,803 (लगभग 41 प्रतिशत टूट चुकी है. यानी जिस चांदी को खरीदने के लिए कुछ दिन पहले ₹4.20 लाख चुकाने पड़ रहे थे, वही अब ₹2.50 लाख के भी नीचे उपलब्ध है.

वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह 9:35 बजे सोना ₹4,266 (3.0%) की बड़ी गिरावट के साथ ₹1,37,951 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है

Feb 02, 2026 10:02 (IST)

Silver Price Crash Live Updates: आखिर क्यों गिर रहे हैं चांदी के दाम?

Feb 02, 2026 09:44 (IST)

Gold-Silver Price Live: सोना भी हुआ ₹3,000 से ज्यादा सस्ता

Gold Rate Today, 2 February 2026 Live Updates:  सोने की चमक भी आज फीकी पड़ी है. MCX पर सुबह 9:20 बजे सोना ₹1,39,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें ₹3,217 (2.26%) की सीधी गिरावट आई है. आज सुबह सोना ₹1,40,000 पर खुला था, लेकिन उसके तुरंत बाद ही तेज गिरावट देखी गई.

Feb 02, 2026 09:42 (IST)

Gold And Silver Crash Live: चांदी कल से 15,000 रुपये सस्ती, 2.50 लाख के नीचे फिसली

Gold Silver Prices Crash Live: चांदी की कीमतों ने आज भी गिरावट का दौर जारी है. MCX पर सुबह 9:37 बजे तक चांदी ₹15,939 (6.0%) की भारी गिरावट के साथ ₹2,49,713 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है. आज बाजार ₹2,67,501 पर खुला था, लेकिन कुछ ही घंटों में यह ₹2.50 लाख के नीचे फिसल गई है.

Feb 02, 2026 09:27 (IST)

Gold, silver prices live: सुबह-सुबह एक झटके में चांदी 10,000 रुपये लुढ़की, चांदी 1100 रुपये सस्ता

आज यानी सोमवार, 2 फरवरी को सुबह कमोडिटी मार्केट (MCX) पर 9:15 बजे सोना 141,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. पिछले बंद मुकाबले इसमें 1,127 रुपये (0.79%) की कमी आई है. आज बाजार 1,40,000 रुपये के भाव पर खुला था.  

सोने के मुकाबले चांदी में आज फिर तेज गिरावट देखी जा रही है. MCX पर चांदी का भाव 2,55,026 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है. पिछले बंद भाव 2,65,652 रुपये के मुकाबले आज इसमें 10,626.रुपये (4.0%) की गिरावट आई है. आज सुबह चांदी 2,67,501 रुपये पर खुली थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में फिर चांदी 10,000 रुपये सस्ती हो गई

Feb 02, 2026 09:14 (IST)

Silver Price Crash Live: चांदी के भाव ₹4.20 लाख के रिकॉर्ड स्तर से ₹1.50 लाख से ज्यादा लुढ़के दाम

Gold Silver Price Crash Live: सोने और चांदी के बाजार में पिछले तीन दिनों से मची भारी उथल-पुथल के बीच चांदी की कीमतों में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव पिछले तीन सेशन में अपने रिकॉर्ड हाई ₹4,20,000 प्रति किलोग्राम  से  ₹1,50,000 प्रति किलो से ज्यादा टूट चुकी है. बजट 2026 के दिन 1 फरवरी को चांदी की कीमतों में भारी बिकवाली देखी गई. चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट एक ही दिन में ₹26,273 गिरकर ₹2,65,652 प्रति किलोग्राम पर आ गया, जो कि 9% का निचला सर्किट (Lower Circuit) है. महज कुछ ही दिनों के भीतर चांदी के दाम अर्श से फर्श पर आ गए हैं.

Feb 02, 2026 08:28 (IST)

Gold-Silver Price Live: स्पॉट गोल्ड में 1% और चांदी में 8% से ज्यादा की रिकवरी

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को एक जबरदस्त यू-टर्न (Gold Silver Price Rebound) देखने को मिला है. पिछले एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट झेलने के बाद, आज बाजार में कीमतों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है.सोमवार सुबह के कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) में पहले तो 4% की भारी गिरावट आई थी, लेकिन उसके बाद इसमें शानदार सुधार देखा गया और यह 1% तक रिकवर हो गया.वहीं, चांदी की बात करें तो इसमें और भी बड़ी तेजी आई है. स्पॉट सिल्वर (Spot Silver) के दाम, जो सुबह करीब 12% तक गिर गए थे, अब 8% से ज्यादा की उछाल के साथ $84.140 के स्तर पर पहुंच गए हैं.

Feb 02, 2026 08:02 (IST)

Gold Silver Rate Today Live: बजट पर सोना-चांदी व्यापारियों और ज्वेलर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

Gold, Silver Today Rate, 1 February 2026 Live Updates: 1 फरवरी,रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया, जिस पर व्यापारियों और ज्वेलर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है. किसी ने इसे संतोषजनक बताया तो किसी ने कहा कि अभी पूरा बजट समझने के बाद ही साफ राय दी जा सकती है. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि बजट बुरा नहीं है, लेकिन व्यापारियों के लिए इसमें खास राहत की कमी जरूर महसूस की गई है.

Feb 02, 2026 07:59 (IST)

Gold Price Today Live: बजट के बाद सोना अपने हाई लेवल पर से काफी सस्ता

बीते दिन एमसीएक्स पर अप्रैल डिलिवरी वालेसोने के दाम में 19.49% की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसकी कीमत ₹35,858 टूटकर ₹1,48,104 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. कल सोना ₹1,51,610 पर खुला था, जो कि पिछले बंद भाव ₹1,83,962 के मुकाबले काफी था. बजट के बाद आई इस भारी बिकवाली ने बाजार में खलबली मचा दी है, जिससे सोना अपने हाई लेवल पर से काफी सस्ता हो गया है.

Feb 02, 2026 07:53 (IST)

Gold-Silver Live Updates: MCX पर क्या है सोने-चांदी का भाव

Gold Silver Prices Today Live Updates: MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड की कीमत 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.कल  सोने में 26,403 रुपये या 15.59% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बीते दिन कारोबार की शुरुआत में सोना 1,45,164 रुपये पर खुला था, जबकि पिछला बंद भाव 1,69,403 रुपये रहा था.

वहीं MCX 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाले सिल्वर में भी गिरावट रही. चांदी की कीमत कल गिरकर 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.  चांदी का ओपनिंग भाव 2,84,826 रुपये रहा, जबकि पिछला बंद भाव 3,99,893 रुपये प्रति किलो था.इस तरह एक ही दिन में चांदी में 1,34,241 रुपये या 33.57% की भारी गिरावट दर्ज की गई है. 

Featured Video Of The Day
Karan Adani Interview: AI से F1 तक...करण अदाणी ने बताईं भविष्य की योजनाएं! Adani Group