20 days ago

Gold Silver LIVE Rates Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के बाद आज तेजी दिख रही हे. अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में जहां गोल्‍ड-सिल्‍वर के रेट्स बढ़े हैं, वहीं भारत में इसका असर दिख रहा है. सुबह-सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी का भाव (Gold Silver Prices) चढ़ गया. MCX पर सोने की कीमतें 1.44 लाख रुपये/10 ग्राम के पार पहुंच गई है, जबकि चांदी का भाव भी 2.36 लाख रुपये/किलो  के पार पहुंच गया है. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Spot Gold) के भाव में करीब 2 फीसदी की तेजी देखी गई और भाव $4,600/औंस के पार चला गया है, वहीं, चांदी की कीमतें 4% उछलकर $74/औंस के करीब पहुंच गई. 

इस लाइव ब्‍लॉग (Gold Silver Live Blog) में हम आपको दिनभर सोने-चांदी के भाव में चल रही उथल-पुथल के बारे में बताएंगे. साथ ही देश के अलग-अलग शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी के ताजा भाव की जानकारी देंगे. यही नहीं, हम ये भी बताएंगे कि एक्सपर्ट्स इस युद्ध के बीच सोने-चांदी पर क्‍या सलाह दे रहे हैं. 

Gold, Silver Rate Today Live Updates (Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav): 

Mar 25, 2026 15:55 (IST)

Gold-Silver Prices Live: एमसीएक्स पर दिख रहा खरीदारी का माहौल

Gold-Silver Prices Live: एमसीएक्स पर सोने में 3.70 फीसदी की शानदार तेजी देखी जा रही है. 5 हजार से ज्यादा आज गोल्ड महंगा हो चुका है. युद्ध में तनाव कम होने से डॉलर इंडेक्स कमजोर हुआ है. नतीजन निवेशक एक बार फिर सेफ हेवन में निवेश कर रहे हैं.

Mar 25, 2026 14:57 (IST)

Expert Views on Gold Silver: सोने-चांदी पर एक्‍सपर्ट की राय

Gold Silver LIVE:  एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, बाजार में मौजूदा बदलाव ऐसे समय में देखने को मिल रहा है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं. इसके बावजूद महंगाई को लेकर बनी चिंताओं ने निवेशकों की सोच पर असर डाला है, साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव न किए जाने की संभावना भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रही है.

Mar 25, 2026 12:54 (IST)

Gold Silver: डॉलर कमजोर, सोना-चांदी चढ़ा

Gold Silver Prices Hikes Reasons: डॉलर के कमजोर होने और बढ़ती महंगाई और उच्च ब्याज दरों को लेकर चिंताओं में कमी आने से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई, जबकि मध्य पूर्व में ईरान युद्ध को समाप्त करने की अमेरिकी योजना की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई.

हाजिर सोने की कीमतों में 2.1 प्रतिशत की तेजी आई और यह 4,568.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने के वायदा भाव में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 4,569.40 डॉलर पर पहुंच गया. सोने की कीमतें संघर्ष के पहले के स्तरों से लगभग 17 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रही हैं. वहीं, हाजिर चांदी की कीमतों में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 73.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. इससे पहले अपने उच्चतम स्तर से चांदी की कीमतों में 37 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी.

Mar 25, 2026 12:26 (IST)

Gold-Silver Prices Voatility: सोने-चांदी में पिछले उतार-चढ़ाव की वजह

मार्च के अपने उच्चतम स्तर से अब तक सोने-चांदी की कीमतों में करीब 25% की गिरावट आ चुकी थी. इसका कारण अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध की वजह से ईंधन (Energy) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी थी, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में महंगाई का डर पैदा हो गया था. साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों द्वारा 2026 में ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना भी मजबूत हुई है. फेडरल रिजर्व के गवर्नर माइकल बर्र ने हाल ही में कहा था कि महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों को कुछ समय तक ऊंचे स्तर पर रखना जरूरी होगा.

Advertisement
Mar 25, 2026 11:32 (IST)

Gold Prices in Your City: आपके शहर में क्‍या भाव बिक रहा सोना?

Delhi, Mumbai Gold Prices Today LIVE: दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,34,600 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,46,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. जयपुर में भी दोनों कैरेट की कीमतें दिल्ली के बराबर हैं. 

अहमदाबाद और पुणे में 22 कैरेट सोने का भाव थोड़ा कम, 1,34,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है, लेकिन 24 कैरेट की कीमत 1,46,700 रुपये पर है.

मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में अलग-अलग लेवल पर हैं. 

Mar 25, 2026 11:22 (IST)

Silver Rates Today Live: भारत में चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी

Silver Prices Today Live: भारत में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹15,000 की छलांग लगाकर ₹2.50 लाख पर पहुंच गई है. वहीं, 100 ग्राम और 10 ग्राम चांदी के दाम क्रमशः ₹1,500 और ₹150 बढ़कर ₹25,000 और ₹2,500 हो गए हैं और 1 ग्राम चांदी के दाम ₹15 बढ़कर ₹250 पर पहुंच गए हैं.

Advertisement
Mar 25, 2026 11:13 (IST)

Gold Rates Today Live: भारत में आज 18 कैरेट सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल

18K Gold Prices Today: भारत में 18 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹2,820 बढ़कर ₹1,10,010 हो गई, जबकि 100 ग्राम सोना ₹28,200 के उछाल के साथ ₹11,00,100 पर पहुंच गया. इसके अलावा, 8 ग्राम सोने के दाम ₹2,256 बढ़कर ₹88,008 और 1 ग्राम सोने की कीमत ₹282 की बढ़त के साथ ₹11,001 हो गई है.

Mar 25, 2026 11:09 (IST)

Gold Silver Prices Hike: सोने-चांदी के भाव चढ़े

Gold Silver Rates Hike: सोने-चांदी के भाव आज बुधवार को खूब चढ़े हैं. सुबह 10:40 बजे का चार्ट दिखाता है कि सोने के भाव में 5,000 रुपये,से ज्‍यादा, जबकि चांदी के भाव में 11,000 रुपये से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई है. 

 

Mar 25, 2026 10:50 (IST)

MCX Gold Silver Rates: MCX पर क्‍या भाव चल रहा सोना-चांदी?

Gold Silver Prices LIVE: कमोडिटी मार्केट MCX पर सुबह करीब 10:45 बजे 2 अप्रैल, 2026 की डिलीवरी सोना 3.71 फीसदी या 5,137 रुपये से ज्‍यादा के उछाल के साथ 1,44,020 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखा. वहीं 5 मई, 2026 को समाप्त होने वाली चांदी 5% या 11,267 की बढ़त के साथ 2,35,208 रुपये के भाव पर ट्रेड करती दिखी. 

Featured Video Of The Day
Bihar New CM News: Samrat Choudhary को क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी? | Dekh Raha Hai India