Gold-Silver Prices: सोना-चांदी फिर सस्‍ता हुआ! अमेरिका में रातों-रात 3 फीसदी चढ़ा गोल्‍ड-सिल्‍वर पर भारत में गिर गए दाम, जानें 28 मार्च का ताजा भाव

Gold Silver Prices Fall: अंतरराष्ट्रीय बाजार में रात भर हुई तेजी के बाद उम्मीद है कि सोमवार को जब भारतीय बाजार खुलेंगे, तो कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. Expert ने भी एक बेहद जरूरी बात बताई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Gold Silver Prices Drop: सोना-चांदी अमेरिका में महंगा हुआ, लेकिन भारत में गिर गए दाम, देखें आज आपके शहर में क्‍या भाव बिक रहा सोना-चांदी

Gold Silver Prices Crash or Jump: सर्राफा बाजार में निवेश करने वालों और शादियों के सीजन के लिए खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए शनिवार को चौंकाने वाली खबर आई. शुक्रवार शाम तक जहां सोने-चांदी के भाव में नरमी देखी जा रही थी और कमोडिटी बाजार मामूली उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए थे. वहीं, जब हम और आप सो रहे थे, तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली. ग्लोबल मार्केट यानी कॉमेक्स (COMEX) पर सोना और चांदी रातों-रात करीब 3 फीसदी तक उछल गए हैं. हालांकि दिल्‍ली और अन्‍य शहरों में सोना-चांदी के दाम कम हो गए.   

ग्लोबल मार्केट में आया बड़ा तूफान

भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह करीब 6:23 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी हलचल दर्ज की गई. कॉमेक्स पर सोना 2.59 फीसदी या 113.40 डॉलर की भारी बढ़त के साथ 4,489.70 डॉलर/औंस पर ट्रेड करता दिखा.

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की चमक भी रातों-रात बढ़ गई है. चांदी 2.70 फीसदी या 1.83 डॉलर की तेजी के साथ 69.77 डॉलर/औंस के स्तर पर पहुंच गई. जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है, जिससे बुलियन मार्केट में यह 'शार्प रिकवरी' देखी गई है.

दिल्ली में सस्‍ता हो गया सोना-चांदी

इससे पहले राजधानी दिल्ली के हाजिर बाजार में सोने और चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,900 रुपये सस्ता होकर 1,47,800 रुपये/10 ग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया. इससे पिछले सत्र में ये 1,49,700 रुपये के भाव पर था.

Advertisement

वहीं, चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. यह ₹11,250 टूटकर ₹2.30 लाख/किलो पर आ गई. बता दें कि रामनवमी के कारण गुरुवार को बाजार बंद थे, जिससे शुक्रवार को थोड़ा दबाव देखने को मिला.

Advertisement

अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के भाव 

शनिवार को देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिल रहा है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोने के भाव सबसे ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,49,020 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,48,220 के भाव पर बिक रहा है. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे अन्य बड़े महानगरों में सोने की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं, जहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,48,090 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है.

चांदी की कीमतों की बात करें तो शहरों के बीच इसके भाव में ₹5,000 तक का अंतर देखा जा रहा है. चेन्नई, हैदराबाद और केरल में चांदी की चमक सबसे तेज है, जहां एक किलो चांदी का भाव ₹2,50,000 के स्तर पर है. इसके विपरीत, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और पुणे जैसे शहरों में चांदी कुछ सस्ती है और यहाँ उपभोक्ता ₹2,45,000 प्रति किलो के भाव से खरीदारी कर सकते हैं. गुजरात के वडोदरा और अहमदाबाद में भी चांदी इसी स्थिर भाव पर कारोबार कर रही है.

घरेलू बाजार (MCX) का क्या रहा हाल?

ग्लोबल मार्केट की इस तेजी का असर भारतीय वायदा बाजार (MCX) पर भी दिखा. शुक्रवार को बंद होते समय एमसीएक्स पर सोना 0.15 फीसदी या 218 रुपये की बढ़त के साथ ₹1,44,500 के करीब बंद हुआ था. हालांकि, चांदी में मामूली गिरावट देखी गई और यह 0.09 फीसदी गिरकर ₹2,27,750/किलोग्राम पर बंद हुई. लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में रात भर हुई तेजी के बाद उम्मीद है कि सोमवार को जब भारतीय बाजार खुलेंगे, तो कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

एक्‍सपर्ट ने बताया- आगे क्या होगा

शेयरखान (Mirae Asset) के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी के कारण निवेशकों ने निचले स्तरों पर जमकर खरीदारी (Bargain Buying) की, जिससे सोने के दाम 4,420 डॉलर के स्तर को पार कर गए. हालांकि, ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें दोबारा संभलने के बाद सोने की बढ़त थोड़ी कम हुई.

Advertisement

 निवेशकों की नजर अब अमेरिका के आने वाले मैक्रो-इकोनॉमिक डेटा, जैसे कंज्यूमर सेंटिमेंट और महंगाई के आंकड़ों पर है. यदि वहां से संकेत सकारात्मक रहे, तो सोने की कीमतों में यह तेजी बरकरार रह सकती है. ऐसे में जो लोग खरीदारी करना चाहते हैं, उन्हें बाजार की इस अस्थिरता पर नजर रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट से बरसेगा पैसा! हर साल 1 लाख करोड़ रुपये आमदनी, 50 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Baba Ramdev Exclusive: Yogi या Shankaracharya, किसके साथ बाबा रामदेव? | Chakravyuh