Gold-Silver Price: सोना ₹5,000 और चांदी ₹15,000 से ज्यादा सस्ती! क्या खरीदारी का यही है सबसे सही मौका? जानें ताजा भाव

Gold, Silver Rate Today June 27: दिल्ली-मुंबई से सूरत तक चेक करें 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा रेट और एक्सपर्ट्स से जानिए क्या आने वाले दिनों में और कम होंगे दाम?

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Gold Silver Price Crash: बीते एक महीने में सोने की कीमत करीब 10 फीसदी तक टूट चुकी है. वहीं चांदी में करीब 25 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

Gold Silver Fall: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस हफ्ते सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोना करीब 5,000 रुपए रुपये सस्ता हो गया है , जबकि चांदी  15,000 रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई है. ऐसे में सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों की नजर अब इस बात पर है कि क्या आने वाले दिनों में कीमतें और नीचे आएंगी या फिर फिर से बढ़ना शुरू हो जाएंगी.वहीं, कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या अभी खरीदारी करनी चाहिए? 

देशभर में 27 जून को सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा, लेकिन पूरे हफ्ते के हिसाब से दाम काफी नीचे आ गए हैं. देश के अलग अलग शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. अगर आप आज ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का लेटेस्ट भाव जरूर देख लें.

आज 24 कैरेट सोने का भाव क्या है?

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,163 रुपए प्रति ग्राम बिक रहा है. मुंबई में इसका भाव 14,148 रुपए प्रति ग्राम है. चेन्नई में 14,322 रुपए प्रति ग्राम, कोलकाता में 14,148 रुपए प्रति ग्राम, अहमदाबाद में 14,153 रुपए प्रति ग्राम, बेंगलुरु में 14,148 रुपए प्रति ग्राम, हैदराबाद में 14,148 रुपए प्रति ग्राम, जयपुर में 14,135 रुपए प्रति ग्राम, लखनऊ में 14,135 रुपए प्रति ग्राम, अमृतसर में 14,163 रुपए प्रति ग्राम, पुणे में 14,148 रुपए प्रति ग्राम और सूरत में 14,125 रुपए प्रति ग्राम है.

आज 22 कैरेट सोने का भाव क्या है?

आज दिल्ली में 22 कैरेट सोना 12,985 रुपए प्रति ग्राम मिल रहा है. मुंबई में इसका भाव 12,970 रुपए प्रति ग्राम है. चेन्नई में 13,129 रुपए प्रति ग्राम, कोलकाता में 12,970 रुपए प्रति ग्राम, अहमदाबाद में 12,975 रुपए प्रति ग्राम, बेंगलुरु में 12,970 रुपए प्रति ग्राम, हैदराबाद में 12,970 रुपए प्रति ग्राम, जयपुर में 12,959 रुपए प्रति ग्राम, लखनऊ में 12,959 रुपए प्रति ग्राम, अमृतसर में 12,985 रुपए प्रति ग्राम, पुणे में 12,970 रुपए प्रति ग्राम और सूरत में 12,949 रुपए प्रति ग्राम है.

Advertisement

इस हफ्ते कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी?

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत इस हफ्ते 5,097 रुपए घटकर 1,39,873 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है. पिछले हफ्ते इसका भाव 1,44,970 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं 22 कैरेट सोना 1,32,793 रुपए से घटकर 1,28,124 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. 18 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 1,04,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि पहले इसका भाव 1,08,728 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

सोने के साथ साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है. इस हफ्ते चांदी 15,432 रुपए सस्ती होकर 2,16,541 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है. पिछले हफ्ते इसका भाव 2,31,973 रुपए प्रति किलो था.

Advertisement

आखिर क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम?

जानकारों के मुताबिक, दुनिया में तनाव कम होने के बाद सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की मांग घटी है. इसके साथ ही अमेरिका के फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरें ऊंची रहने के संकेत मिले हैं. इससे निवेशकों ने सोने और चांदी में मुनाफा निकालना शुरू कर दिया. दूसरी ओर डॉलर मजबूत होने से भी दोनों सोने-चांदी की कीमती  पर दबाव बढ़ा और कीमतों में गिरावट आई.

एक महीने में कितनी आई गिरावट?

पिछले एक महीने में सोने की कीमत करीब 10 फीसदी तक गिर चुकी है. वहीं चांदी में करीब 25 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी 60 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई है.

क्या अभी और सस्ता होगा सोना?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले करीब एक महीने तक सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है. यानी आने वाले दिनों में दाम में और नरमी देखने को मिल सकती है. हालांकि उनका यह भी मानना है कि अगले तीन महीनों में सोना फिर से 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. ऐसे में  ज्वेलरी खरीदने  या निवेश करने वाले लोगों के लिए सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)हर कारोबारी दिन सुबह और शाम दो बार सोने और चांदी के रेट जारी करता है. इसलिए खरीदारी करने से पहले ताजा भाव जरूर देख लें. अगर आने वाले दिनों में दुनिया के बाजार में दबाव बना रहता है, तो ग्राहकों को सोने और चांदी में और राहत मिल सकती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Zomato-Swiggy का पत्ता साफ? क्या AI की वजह से सच में बंद हो जाएंगे आपके पसंदीदा ऐप्स? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

OpenAI का भारत पर बड़ा दांव, Uber के पूर्व इंडिया हेड प्रभजीत सिंह को बनाया नया MD, AI के विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार

Featured Video Of The Day
Tejas Mk1A की डिलीवरी में देरी पर भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लग सकता है भारी जुर्माना
Topics mentioned in this article
Gold Silver Price Crash
Gold Silver Fall
Gold Silver Price In India
Gold Silver Rate Today
Gold Silver Price Today