Gold-Silver Prices Crash: भरभरा कर 2000 रुपये तक गिरे सोने-चांदी के दाम! जानिए आपके शहर में क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर

अमेरिकी फेडरल बैंक (US-FED) के फैसले से पहले सोने और चांदी की कीमत में बुधवार के सत्र में कमजोरी देखने को मिली है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gold Silver Prices Fall: सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है, पूरा अपडेट जानिए इस खबर में.

लो भई! आपका इंतजार खत्‍म हुआ. सोने के दाम गिर गए, चांदी भी सस्‍ती हो गई. जी हां, सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए थोड़ी राहत भरी खबर है. कुछ दिनों से चल रही लगातार तेजी के बाद आज 18 मार्च, बुधवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है. बुधवार को कमोडिटी मार्केट खुलने के बाद शुरुआती घंटों में गोल्‍ड-सिल्‍वर के भाव में 0.45 फीसदी की गिरावट दिख रही है. सुबह 10:37 बजे तक सोना करीब 646 रुपये सस्‍ता हो गया है, ज‍बकि चांदी के दाम 1,165 रुपये तक गिर गए हैं. 

अमेरिकी फेडरल बैंक (US-FED) के फैसले से पहले सोने और चांदी की कीमत में बुधवार के सत्र में कमजोरी देखने को मिली है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्‍स पर सोना करीब 0.43% या 21.40 डॉलर गिर कर 4,986.80 डॉलर/औंस पर आ गया है, जबकि चांदी 1.60% या 1.28 डॉलर गिर कर  78.64 डॉलर/औंस के भाव पर आ गई है. 

आज क्‍या भाव चल रहा सोना-चांदी?  

MCX पर बुधवार को करीब सुबह 10:37 बजे तक सोना 1,55,339 रुपये/10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी 2,51,948 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है. अब तक कारोबार में सोने ने 1,55,401 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,55,788 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है.

इससे पहले सुबह 9:46 बजे 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोने का दाम 0.32 प्रतिशत या 485 रुपये कम होकर 1,55,500 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जबकि 5 मई, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में चांदी 0.93 प्रतिशत या 2,363 रुपये की कमजोरी के साथ 2,50,750 रुपये पर कारोबार कर रही थी.

Advertisement

आपके शहर में क्‍या है सोने का भाव? 

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दामों में अंतर दिखाई दे रहा है, लेकिन चेन्नई में 24 कैरेट सोना सबसे महंगा है, जहां 10 ग्राम की कीमत 1,58,950 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट (ज्वेलरी ग्रेड) का भाव 1,45,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,240 रुपये और 22 कैरेट की 1,45,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं मुंबई व बेंगलुरु जैसे बड़े बाजारों में 24 कैरेट सोना करीब 1,57,750 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,44,600 रुपये के आसपास मिल रहा है.

गुजरात क्षेत्र में वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,140 रुपये और 22 कैरेट का 1,44,960 रुपये प्रति 10 ग्राम तय हुआ है, जिससे साफ है कि विभिन्न टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग‑आपूर्ति के कारण शहरों के बीच कीमतों में मामूली लेकिन अहम फर्क बना हुआ है और फिलहाल चेन्नई देश के बड़े शहरों में सबसे महंगा गोल्ड मार्केट बना हुआ है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: क्‍या और गिरेगा रुपया? एक्सपर्ट से समझें क्‍यों आपके लिए है खतरे की घंटी

Featured Video Of The Day
MIC On Hai | 'Iran को पूरी तरह खत्म कर देंगे' Trump का ऐलान, दुनिया में हड़कंप! | Sucherita Kukreti