Gold Price: सोने की कीमतों में लगी आग, जानें क्या है बड़ी वजह, कहीं फिर तो नहीं मिलेगा धोखा?

Gold Price: निवेशकों की खरीदारी की वजह से MCX पर सोने की कीमत 1,52,715 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. वहीं, न्यूयॉर्क में सोना 4,981 डॉलर के पार जा चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gold Price: सर्राफा बाजार के साथ एमसीएक्स पर सोने की चमक एक बार फिर से बढ़ रही है. मजबूत डिमांड और ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेतों के बीच बुधवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,297 रुपये यानी 0.86% बढ़त के साथ 1,52,715 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई.

कारोबार के दौरान बाजार में काफी हलचल रही और कुल 1,557 लॉट का बिजनेस हुआ. जानकारों का मानना है कि लोकल मार्केट में ज्वैलर्स और निवेशकों की ओर से आई अचानक मांग ने कीमतों को सपोर्ट दिया है.

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

  • वायदा कारोबार में ट्रेडर्स ने नए पोजीशन बनाने शुरू कर दिए हैं, जिससे बाजार में लिक्विडिटी और डिमांड दोनों बढ़ी है.
  • शादियों के सीजन और निवेश के सेफ ऑप्शन के लिए सोने की फिजिकल डिमांड में तेजी आई है.

ग्लोबल मार्केट का असर

भारतीय बाजारों में आई इस तेजी का सीधा कनेक्शन अंतरराष्ट्रीय खबरों से भी है. वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क के कमोडिटी बाजार में सोना 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,981 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है. इसके साथ ही डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को सोने की तरफ भेजा, जिसे अक्सर सेफ हैवन माना जाता है.

क्या अब सोना खरीदना सही है?

सोने की कीमतें जिस रफ्तार से 1.5 लाख के आंकड़े को पार कर गई हैं, उसने आम खरीदारों को सोच में डाल दिया है. हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि अगर वैश्विक स्थितियां इसी तरह बनी रहीं तो जल्द ही सोना 5 हजार डॉलर प्रति औंस के अंतरराष्ट्रीय स्तर को छू सकता है.

कहां तक जाएंगी कीमतें?

सोने में आई जबरदस्त तेजी को देखते हुए निवेशक यह भी जानना चाह रहे हैं कि यह बढ़त कब तक बरकरार रहेगी. इसके लिए मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि जब तक निवेशक अपना पैसा सोने में लगाएंगे, तब तक इसके दाम आसमान को छूते रहेंगे. अगर फिर से मुनाफावसूली का दौर लौटा तो कीमतें नीचे जाने में समय नहीं लगेगा.

Advertisement

Featured Video Of The Day
NATO पर Trump का बड़ा बयान! बोले- "NATO कागजी शेर है, हम अलग होने पर विचार कर रहे हैं" | War Update