अब सोने के बदले मिलेगा ज्यादा पैसा, RBI के नए नियमों ने बदला गेम, गोल्ड लोन लेने से पहले जान लें ये 5 बातें

Gold Loan Rules 2026: गोल्ड लोन के नए नियमों में बदलाव हुए हैं. पहली बार चांदी पर भी लोन की सुविधा शुरू हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gold Loan Rules 2026: पैसे की जरूरत है और आप घर में रखे सोने पर लोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. साल 2026 से गोल्ड लोन की दुनिया पूरी तरह बदलने जा रही है. आरबीआई ने गोल्ड लोन के नियमों में पिछले दिनों बड़े बदलाव किए हैं, जो आपकी जेब पर असर तो डालेंगे ही साथ में लोन लेने के प्रोसेस को क्लियर बनाएंगे.

1. अब प्रति ग्राम कितना मिलेगा लोन?

नए नियमों के अनुसार अब लोन का अमाउंट इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कितना कर्ज ले रहे हैं. आरबीआई ने एक इसके लिए टियर्ड स्ट्रक्चर के बारे में बताया है, जिसमें 2.5 लाख तक के लोन के लिए अब सोने की वैल्यू का 85% तक लोन पा सकते हैं. पहले सीमा 75% थी.

वहीं, 2.5 लाख से 5 लाख रुपये तक के लिए आपको वैल्यू का 80% तक लोन मिलेगा. और अगर 5 लाख रुपये से ज्यादा लोन चाहिए तो इसकी लिमिट 75% रखी गई है. इसका मतलब है कि छोटे लोन लेने वालों को अब अपने सोने पर ज्यादा कैश मिलेगा.

2. अब चांदी भी आएगी काम

गोल्ड लोन के साथ अब सिल्वर लोन भी मिल पाएगा. अब तक बैंक केवल सोने पर ही लोन देते थे, लेकिन अब चांदी के गहनों और सिक्कों को गिरवी रखकर भी पैसा ले सकते हैं. नियम के अनुसार, अधिकतम 10 किलो चांदी के गहने या 500 ग्राम तक के चांदी के सिक्के गिरवी रखे जा सकते हैं.

gold loan new rules 2026

3. क्या गिरवी रख सकते हैं और क्या नहीं?

नियमों के अनुसार, आप सोने के गहने और ज्यादा से ज्यादा 50 ग्राम तक के सोने के सिक्के गिरवी रख सकते हैं. यहां एक बात का ध्यान रखें कि गोल्ड बार, गोल्ड बिस्किट या गोल्ड ईटीएफ पर लोन नहीं मिलेगा.

4. वैल्यूएशन का नया तरीका

अब बैंक अपनी मर्जी से आपके सोने की कीमत तय नहीं कर पाएंगे. आरबीआई ने कहा कि पिछले 30 दिनों के सोने के औसत क्लोजिंग प्राइस या पिछले दिन के क्लोजिंग प्राइस में से जो भी कम हो, उसी के आधार पर वैल्यूएशन होगा. इससे ग्राहकों को मार्केट रेट का सही फायदा मिलेगा.

Advertisement

5. लोन चुकाने के बाद देरी हुई तो बैंक देगा जुर्माना

ग्राहकों की सेफ्टी के लिए आरबीआई ने एक बड़ा कदम उठाया है. अगर आप अपना पूरा लोन चुका देते हैं और बैंक आपके गहने वापस करने में देरी करता है, तो बैंक को 5 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से आपको हर्जाना देना होगा.

Featured Video Of The Day
Lucknow Son Kills Father: 21 साल के अक्षत की खौफनाक साज़िश, बहन को बंधक बना पिता को काटा