14 days ago
नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Today Updates:  दुनिया भर के बाजारों में सोने-चांदी के भाव में बीते कई दिनों से भारी गिरावट देखी जा रही है. भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर (Gold-Silver Prices Crash) के रेट घटे हैं . आज 1 फरवरी को भी MCX पर गोल्ड-सिल्वर क्रैश हो गया. रॉकेट की रफ्तार से चढ़े सोने-चांदी के दाम बजट से पहले अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ते हो गए हैं.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आखिरी सेशन में 24 कैरेट सोना की कीमत 424 रुपए कम होकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं थी. उससे पहले यह 1,52,502 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 1,39,692 रुपए से घटकर अब 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए.

पिछले दो सेशन के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि सोना-चांदी में आई हालिया तेजी के बाद अब तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. आखिर क्या है इस बड़ी गिरावट के पीछे की असली वजह? क्या अभी सोना-चांदी और सस्ता होगा? ऐसे में सोने-चांदी की खरीद या निवेश से पहले जानें आज सोना-चांदी का भाव क्या है.

Gold, Silver Rate Today, 7 February 2026 UPDATES:

Feb 01, 2026 11:03 (IST)

Gold Silver Price Crash Live: बेंगलुरु में आज सोने का भाव

Gold Prices in Bengaluru Today: बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,058 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोना ₹14,720 प्रति ग्राम के भाव पर मिल रहा है. 18 कैरेट सोने का रेट यहां ₹12,044 प्रति ग्राम चल रहा है.

Feb 01, 2026 10:56 (IST)

Gold, Silver Rate Today LIVE: चेन्नई में आज सोने का भाव

Gold Prices in Chennai Today :चेन्नई में सोने के दाम अन्य शहरों के मुकाबले थोड़े ऊंचे नजर आ रहे हैं. यहां 24 कैरेट सोना ₹16,255 प्रति ग्राम बिक रहा है. 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,900 प्रति ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोने का रेट ₹12,800 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है.

Feb 01, 2026 10:56 (IST)

Gold-Silver Prices LIVE: दिल्ली में आज सोने का भाव

Gold Prices in Delhi Today: देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹16,073 प्रति ग्राम के भाव पर चल रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,735 प्रति ग्राम दर्ज की गई है. अगर 18 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली में इसका रेट ₹12,059 प्रति ग्राम है.

Feb 01, 2026 10:45 (IST)

Gold, Silver Crash News LIVE: क्यों गिर रहे हैं सोना और चांदी के दाम?

Gold and Silver price Drop: बाजार के जानकारों का कहना है कि हाल की रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशक अब मुनाफा निकाल रहे हैं. ऊंचे दामों पर लंबी पोजीशन लेने वाले ट्रेडर्स तेजी से मुनाफा काट रहे हैं. इसके अलावा बजट से पहले अनिश्चितता और ग्लोबल मार्केट में उतार चढ़ाव भी दबाव बना रहा है.ट्रेडर्स के मुताबिक, गोल्ड और सिल्वर में आई यह तेज गिरावट  प्रॉफिट बुकिंग  का नतीजा है.

Feb 01, 2026 10:32 (IST)

Silver Price Crash Live: चांदी भी लोअर सर्किट पर पहुंची

Gold Silver Price Crash : सोने के साथ साथ चांदी में भी भारी बिकवाली देखी गई. MCX पर मार्च एक्सपायरी वाली सिल्वर फ्यूचर ₹26,273 या करीब 9 फीसदी गिरकर ₹2,65,652 प्रति किलो पर पहुंच गई. कारोबार के दौरान चांदी भी अपने लोअर सर्किट लेवल तक फिसल गई.शुक्रवार को चांदी में इससे भी बड़ी गिरावट आई थी. पिछले सेशन में सिल्वर ₹1,07,968 या 27 फीसदी टूटकर ₹2,91,925 प्रति किलो पर बंद हुई थी. इससे पहले गुरुवार को चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई छुआ था.

Feb 01, 2026 10:28 (IST)

Gold Price Crash LIVE: MCX पर गोल्ड फ्यूचर 9% टूटा

Gold Silver Crash News: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर अप्रैल एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर में जोरदार गिरावट आई. गोल्ड फ्यूचर ₹13,711 या करीब 9 फीसदी टूटकर ₹1,38,634 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. कारोबार के दौरान यह अपने लोअर सर्किट लेवल तक पहुंच गया.इससे पहले शुक्रवार को भी सोने में भारी गिरावट देखने को मिली थी. पिछले सेशन में गोल्ड ₹31,617 या 17.2 फीसदी टूटकर ₹1,52,345 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. गुरुवार को सोने ने ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई बनाया था, जिसके बाद अब लगातार गिरावट जारी है.

Advertisement
Feb 01, 2026 10:26 (IST)

Gold-Silver Price Live: बजट से पहले सोना-चांदी में तेज बिकवाली

Gold Silver Price Today, 1 February, 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने वाली हैं. बजट से पहले निवेशकों में सतर्कता दिख रही है और इसी का असर सोने और चांदी की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है. रविवार को फ्यूचर ट्रेड में गोल्ड और सिल्वर दोनों में करीब 9 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई.

Feb 01, 2026 10:25 (IST)

Gold, Silver Price Crash News LIVE: MCX पर गोल्ड और सिल्वर लोअर सर्किट में फिसले

बजट 2026 से ठीक पहले सर्राफा बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. रविवार को भी सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. रिकॉर्ड तेजी के बाद अब निवेशक मुनाफा निकाल रहे हैं और इसी वजह से लगातार दूसरे दिन जोरदार बिकवाली हुई.  हालात ऐसे रहे कि MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों लोअर सर्किट तक पहुंच गए.

Advertisement
Feb 01, 2026 10:14 (IST)

Silver Price Crash LIVE: आज चांदी 26,000 रुपये सस्ती, जानें ताजा भाव

Silver Price on Budget Day:बजट 2026 के दिन चांदी की कीमतों में एक ऐसा 'क्रैश' आया है जिसने निवेशकों की नींद उड़ा दी है. आज रविवार को बजट के खास मौके पर जब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खुला, तो चांदी की शुरुआत भारी कमजोरी के साथ ₹2.74 लाख प्रति किलोग्राम पर हुई. बाजार खुलते ही चांदी के भाव में ₹26,273 प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

Feb 01, 2026 09:43 (IST)

Gold-Silver Price Crash LIVE: मेटल और गोल्ड फाइनेंस शेयर धड़ाम

एमसीएक्स (MCX) पर चांदी ₹2.74 लाख प्रति किलो और सोना ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला, वैसे ही इन मेटल से जुड़ी कंपनियों के निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी. हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) और इसकी पेरेंट कंपनी वेदांता (Vedanta) के शेयरों में तेज गिरावट देखी जा रही है.इसके साथ ही, सोने पर कर्ज देने वाली कंपनियां (Gold Loan Companies) जैसे मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance), मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram) और IIFL फाइनेंस के शेयरों में भी करीब 10% गिरी  है.

Advertisement
Feb 01, 2026 09:20 (IST)

Gold-Silver Crash LIVE: आज MCX खुलते ही क्या रहे सोने-चांदी के रेट?

Gold Silver Rate Today Live Updates: आज 1 फरवरी को बजट के खास मौके पर एमसीएक्स (MCX) पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोने के भाव 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गए हैं. वहीं, चांदी की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई और यह 2.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब ट्रेड कर रही है. शुक्रवार को आई भारी गिरावट के बाद आज बाजार में 'लोअर सर्किट' जैसी स्थिति बनी हुई है, क्योंकि निवेशक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से निकलने वाले ऐलानों का इंतजार कर रहे हैं.

Feb 01, 2026 08:53 (IST)

Gold Silver Price News Live: गोल्ड फाइनेंस कंपनियों के शेयरों पर रहेगा फोकस

Gold Silver Crash News: आज 1 फरवरी को बजट के दौरान शेयर बाजार के निवेशकों की नजरें गोल्ड फाइनेंस कंपनियों जैसे मणप्पुरम और मुथूट फाइनेंस और चांदी बनाने वाली दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान जिंक पर टिकी रहेंगी. सोने और चांदी की कीमतों में आई हालिया भारी गिरावट के बाद इन शेयरों में काफी हलचल होने की उम्मीद है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जो भी ऐलान करेंगी, उसका सीधा असर इन कंपनियों के बिजनेस और मुनाफे पर पड़ेगा. बाजार यह देखना चाहता है कि कीमतों में इस बड़े 'क्रैश' के बाद ये शेयर किस दिशा में जाते हैं, इसलिए आज के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में इन पर खास नजर रखना फायदेमंद हो सकता है.

Advertisement
Feb 01, 2026 08:37 (IST)

Gold and Silver Crash LIVE: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बावजूद निवेशकों को मुनाफा

Gold and Silver Price Crash Today: जनवरी 2026 का महीना सोने और चांदी के निवेशकों के लिए जबरदस्त मुनाफे वाला रहा है. इस साल के पहले ही महीने में सोने की कीमतों में ₹27,800 की भारी बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह 20.2% की मजबूती के साथ ₹1,37,700 से काफी ऊपर निकल गया. चांदी ने तो और भी कमाल कर दिया. जनवरी के दौरान चांदी के भाव में ₹73,000 प्रति किलो की जोरदार तेजी आई, जो करीब 30.5% का उछाल है.

 हालांकि, महीने के आखिरी दो दिनों में कीमतों में गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन इसके बावजूद जनवरी का पूरा महीना सोने-चांदी की चमक से सराबोर रहा और इसने साल 2026 की एक धमाकेदार शुरुआत की है.

Feb 01, 2026 08:30 (IST)

Gold Silver Crash Live: पिछले 1 साल में सोना चांदी ने निवेशकों को किया मालामाल

Gold Silver  Price News Updates: हाल की गिरावट के बावजूद अगर पिछले एक साल की बात करें तो सोने और चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है. बजट 2025 के दिन दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹84,000 प्रति 10 ग्राम था जो अब ₹1.67 लाख के पार पहुंच चुका है. यानी करीब 100 प्रतिशत की बढ़त.

चांदी ने तो कमाल कर दिया. पिछले साल बजट के समय चांदी ₹99,600 प्रति किलो थी जो इस साल ₹3.47 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई. यानी 250 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न.

Feb 01, 2026 07:45 (IST)

Gold-Silver News Live Updates: बजट 2026 में सोने पर क्या बदल सकता है?

Gold Silver Rate Today आज 1 फरवरी को क्या बजट 2026 में सरकार सोने से जुड़े नियमों में कोई बदलाव करेगी. बाजार में चर्चा है कि इनकम टैक्स रिटर्न में सोने के खुलासे को लेकर नया नियम आ सकता है. इसके अलावा घर में सोना रखने की लिमिट और टैक्स से जुड़े नियमों पर भी सरकार की नजर है.

Feb 01, 2026 07:43 (IST)

Gold Silver Price Today Live: क्या सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी घटेगी?

सर्राफा और ज्वेलरी इंडस्ट्री को उम्मीद है कि बजट 2026 में सरकार सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है. फिलहाल यह ड्यूटी 6 प्रतिशत है जिसे 3 या 4 प्रतिशत तक लाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आगे और गिरावट आ सकती है और गहनों की मांग बढ़ सकती है.

Feb 01, 2026 05:52 (IST)

ऊंची कीमतों का असर मांग पर पड़ने लगा है: रिसर्च एनालिस्‍ट

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि इस महीने बुलियन में असाधारण उछाल आया है और इस तरह की गिरावटें रुझान में उलटफेर के बजाय हेल्‍दी कंसोलिडिशेन हैं. उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, ऊंची कीमतों का असर भौतिक मांग पर पड़ने लगा है, खासकर भारत जैसे कीमत-संवेदनशील बाजारों में, जिससे संकेत मिलता है कि बुलियन के लिए बेहद तेजी का दृष्टिकोण बरकरार रहने के बावजूद निकट भविष्य में अस्थिरता बनी रह सकती है."

Feb 01, 2026 04:35 (IST)

चांदी की कीमतों में जनवरी तक दर्ज की गई थी 30 फीसदी की बढ़ोतरी

चांदी की कीमतों में जनवरी के अंत तक भारी उछाल देखने को मिला. शनिवार तक लगातार दो सत्रों में भारी गिरावट के बावजूद चांदी की कीमतें 31 दिसंबर 2025 को दर्ज किए गए 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 73,000 रुपये या 30.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गईं. 

Feb 01, 2026 01:41 (IST)

चांदी की कीमतों में 72,500 रुपये कम हो गए भाव

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत में 72,500 रुपये या 18.85 प्रतिशत की भारी गिरावट आई और यह 3,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई. लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे इस सप्ताह की रिकॉर्ड बढ़त का अधिकांश हिस्सा समाप्त हो गया. 

गुरुवार को चांदी की कीमत 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, लेकिन पिछले सत्र में इसमें 5 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई. 

Feb 01, 2026 01:40 (IST)

डॉलर की मजबूती से गिरी चांदी की कीमतें, दिल्‍ली में 19 फीसदी की‍ गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को चांदी की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट आई और कीमत 3.12 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि सोने की कीमत में 2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. निवेशकों ने मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण वैश्विक स्तर पर हुई बिकवाली के चलते मुनाफावसूली की. 

Feb 01, 2026 00:42 (IST)

निवेशकों द्वारा भारी मुनाफावसूली के चलते चांदी और सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई

डॉलर के मजबूत होने और धातुओं में अभूतपूर्व उछाल के बाद निवेशकों द्वारा आक्रामक मुनाफावसूली के चलते इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई. शुक्रवार को एमसीएक्स गोल्ड फरवरी वायदा में 9 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. वर्तमान में गोल्ड वायदा 1,49,075 रुपये और सिल्वर वायदा 2,91,922 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत पिछले दिन के बंद भाव 1,75,340 रुपये से गिरकर 1,65,795 रुपये पर आ गई. 

Jan 31, 2026 23:44 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: कितने बजे पेश होगा बजट 2026?

सुबह 11 बजे से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी. स्टॉक से लेकर कमोडिटी मार्केट की नजरें इस पर रहेंगी. साथ ही एमसीएक्स पर रविवार के दिन भी ट्रेडिंग होगी. 

Jan 31, 2026 23:30 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: निवेशकों की नजर अब बजट पर

कुछ ही घंटों में बजट 2026 सभी के सामने होगा. ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों के गिरते-उठते के बीच सभी निवेशकों की नजर वित्तमंत्री के लाल बैग पर होगी. उम्मीद यही कि टैक्स में कमी का ऐलान हो जाए. 

Jan 31, 2026 23:21 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: सोने की इस खासियत को जानते हैं आप?

सोना किसी कुदरत के करिश्मे से कम नहीं है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) के अनुसार, अगर दुनिया भर में मौजूद सारा सोना निकालकर उसे सिर्फ 5 माइक्रोन मोटे तार में खींच दिया जाए, तो वह तार धरती के चारों ओर करीब 11.2 मिलियन बार लपेटा जा सकता है.

Jan 31, 2026 23:15 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: कैसा होता है शुद्ध गोल्ड

जानकारी के लिए बता दें, कि शुद्ध सोना यानी 24 कैरेट सोना इतना मुलायम होता है कि इसे हाथों से भी मोड़ा जा सकता है. इसी वजह से गहने बनाने के लिए अक्सर 22 कैरेट गोल्ड का सोने का इस्तेमाल किया जाता है. 

Jan 31, 2026 23:04 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: आपके फोन में भी है गोल्ड

यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है, कि आपके मोबाइल फोन, कंप्यूटर, टेलीविजन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में भी सोना मौजूद होता है. दरअसल, गोल्ड इलेक्ट्रिसिटी का अच्छा कंडक्टर होता है, जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक सर्किट्स में किया जाता है. हालांकि, डिवाइस में सोने की मात्रा बहुत ही कम होती है.

Jan 31, 2026 22:51 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: सोना-चांदी में मांग कमजोर

सर्राफा बाजार में शनिवार को‌ सोना एवं चांदी में मांग शुक्रवार की तुलना में कमजोर रही. कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे-

  1. सोना 162000 रुपये प्रति 10 ग्राम
  2. चांदी 278000 रुपये प्रति किलोग्राम
  3. चांदी सिक्का 4100 रुपये प्रति नग

Jan 31, 2026 22:42 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: भारत के घरों में कितने करोड़ का सोना मौजूद है?

Jan 31, 2026 22:29 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: अब खरीदारी किस प्लान के साथ करें?

मार्केट एक्सपर्ट निवेशकों को लंबे समय की अवधि के लिए निवेश की सलाह दे रहे हैं. उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में कीमतों के उतार-चढ़ाव की वजह से रिस्क बहुत होता है. साथ ही चांदी की डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होने की वजह से इसमें निवेश की गुंजाइश बनी हुई है. 

Jan 31, 2026 22:21 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: नए निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका

ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट योगेश सिंघल कहते हैं कि, "नए निवेशकों के लिए यही वक्त है खरीदारी करने का. लेकिन सोने और चांदी के भाव फिलहाल अभी स्थिर नहीं रहेंगे. लेकिन ये बहुत ज्यादा गिरेंगे भी नहीं. लेकिन जिन लोगों ने सोना और चाँदी खरीद रखी है वो अभी होल्ड करें. फिलहाल न खरीदे".

Jan 31, 2026 22:10 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: अब सोने की सड़कें भी होंगी!

Jan 31, 2026 22:00 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: दिल्ली, नोएडा में कितनी चल रही चांदी?

दिल्ली और नोएडा के सराफा बाजार में आज यानी 31 जनवरी, 2026 को हलचल मची हुई है. अगर आप खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो आज के ताजा रेट्स जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली में सोना 1,50,430 प्रति ग्राम और चांदी 2,91,770 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. 

Jan 31, 2026 21:39 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: देश के रिजर्व बैंक RBI के पास कितना सोना है?

Jan 31, 2026 21:34 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: चांदी को लेकर अफवाहें

दरीबा ज्वैलर्स एसोसिएशन के तरुण गुप्ता ने कहा, "चांदी को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत अफवाह है. कोई कहता है कि मोबाइल और बैटरी के ज्यादा प्रॉडक्ट की वजह से चांदी मंहगी है, तो कोई ट्रंप की नीतियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है. लेकिन फिलहाल चांदी और सोने के दाम पर कोई भविष्यवाणी करना ठीक नहीं है."

Jan 31, 2026 21:29 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: सोने खरीदने में भारत कहां है?

Jan 31, 2026 21:24 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: चीन में सोने की सबसे ज्यादा डिमांड

Jan 31, 2026 21:22 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: इंटरनेशनल मार्केट का क्या है हाल?

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई. अप्रैल डिलीवरी वाले सोने (Gold) में 5,480 डॉलर/औंस का हाई छूने के बाद 11 फीसदी से ज्‍यादा गिरावट देखी गई. अमेरिका में शाम 6 बजे के करीब सोना 4,763 डॉलर/औंस पर ट्रेड कर रहा था. वहीं चांदी की बात करें तो मार्च डिलीवरी वाली चांदी, जिसने 118.34 डॉलर का आंकड़ा छुआ था, वो 31 फीसदी की गिरावट के साथ 78.83 के भाव पर आ गई. ट्रेड आवर के दौरान चांदी 74.15 डॉलर/औंस तक गिर गई थी.

Jan 31, 2026 20:57 (IST)

Gold, Silver Price News LIVE: चांदी में निवेश कब सुरक्षित माना जाता है?

एक्सपर्ट के अनुसार चांदी के निवेश में वे निवेशक ज्यादा सफल होते हैं जो लंबी समय के लिए अपना प्लान बनाते हैं. दरअसल चांदी की कीमतें बहुत जल्दी बढ़ती और कम होती हैं, इसलिए शॉर्ट टर्म में रिस्क ज्यादा है.

Jan 31, 2026 20:42 (IST)

Gold, Silver Price News LIVE: सोने-चांदी की कीमतों का बजट पर पड़ेगा असर?

Jan 31, 2026 20:36 (IST)

Gold, Silver Price News LIVE: क्या टूटने वाला है सोना-चांदी का 'बबल'?

व्हाइट ओक कैपिटल म्यूचुअल फंड रिपोर्ट में साल 2011 में आई चांदी की गिरावट का भी जिक्र है. इसमें बताया है कि चांदी के टॉप बनाने के बाद उसे रिकवर होने में 9 साल लगे थे. वहीं 2012 के बाद सोने को वापसी करने में 7 साल का समय लगा. क्या आप इतना लंबा इंतजार करने के लिए तैयार हैं? 

Jan 31, 2026 20:22 (IST)

Gold, Silver Price News LIVE: निवेश से पहले ये रिपोर्ट पढ़ें

व्हाइट ओक कैपिटल म्यूचुअल फंड (White Oak Capital MF) की एक रिपोर्ट ने निवेशकों को अलर्ट किया है. रिपोर्ट के अनुसार चांदी अपनी लिमिट से ज्यादा महंगी हो चुकी है और अब इसमें कभी भी बड़ा विस्फोट हो सकता है. रिपोर्ट में गोल्ड-सिल्वर रेश्यो के गिरने की बात कही गई है. बताया गया है कि आमतौर पर यह रेश्यो 80:1 होता है, लेकिन अब यह गिरकर 46:1 पर आ गया है. इतिहास से पता चलता है कि जब भी चांदी सोने के मुकाबले इतनी महंगी हुई है, उसके बाद उसमें बहुत बड़ी गिरावट आई है.

Jan 31, 2026 20:07 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: ग्राफिक्स से समझें चांदी में गिरावट का खेल

Jan 31, 2026 19:58 (IST)

Gold, Silver Price News LIVE: म्यूचुअल फंड के जरिए सोने-चांदी में निवेश पर टैक्स

गोल्ड और सिल्वर म्यूचुअल फंड्स दरअसल ETF में ही पैसा लगाते हैं, इसलिए इनके टैक्स नियम भी बिल्कुल ETF जैसे ही होते हैं. इसमें भी एक साल की समय सीमा तय की गई है. अगर आप 12 महीने से पहले पैसा निकालते हैं, तो आपको अपने टैक्स स्लैब के हिसाब से भुगतान करना होगा. वहीं, एक साल के बाद पैसा निकालने पर आपको 12.5% LTCG टैक्स देना होगा. आपके यह समझना चाहिए कि सिर्फ शानदार रिटर्न ही काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर निवेश बेचने से आप टैक्स बचाकर अपना नेट प्रॉफिट बढ़ा सकते हैं.

Jan 31, 2026 19:56 (IST)

Gold और Silver ETF में निवेश पर कितना लगेगा टैक्स?

Gold–Silver Prices Live Update: जो लोग फिजिकल सोना रखने के झंझट से बचना चाहते हैं, वे गोल्ड या सिल्वर ETF (Exchange Traded Funds) में निवेश करते हैं. इसमें टैक्स के नियम फिजिकल गोल्ड से थोड़े अलग और आसान हैं. 

अगर आप अपने ETF यूनिट्स को 12 महीने यानी 1 साल के भीतर बेचते हैं, तो यह शॉर्ट टर्म गेन कहलाएगा और टैक्स आपके मौजूदा इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से लगेगा. लेकिन अगर आप इसे 12 महीने से ज्यादा समय तक होल्ड करते हैं, तो यह लॉन्ग टर्म निवेश बन जाता है और आपको मुनाफे पर 12.5% का फ्लैट टैक्स देना पड़ता है.

Jan 31, 2026 19:51 (IST)

Gold–Silver Prices Update: फिजिकल गोल्ड और सिल्वर बेचने पर टैक्स के नियम

घर में रखे सोने के गहने, गोल्ड बार या सिक्के बेचने पर टैक्स का हिसाब उनके 'होल्डिंग पीरियड' से तय होता है. अगर आप खरीदारी के 24 महीने  यानी 2 साल के भीतर ही अपना सोना या चांदी बेच देते हैं, तो इससे होने वाले मुनाफे को 'शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन' (STCG) माना जाता है. इस मुनाफे पर आपको अपनी सालाना कमाई के हिसाब से तय इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स देना होगा. 

वहीं, अगर आप सोने को 24 महीने से ज्यादा समय तक रखने के बाद बेचते हैं, तो इसे 'लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन' (LTCG) माना जाएगा और इस पर आपको सीधा 12.5% टैक्स देना होगा. अब सरकार ने इसमें इंडेक्सेशन यानी महंगाई के हिसाब से मिलने वाला फायदा की सुविधा खत्म कर दी है.

Jan 31, 2026 19:49 (IST)

Gold–Silver Prices Live Update: सोना-चांदी खरीदते पर कितना टैक्स लगता है?

Gold–Silver Price News: जब भी आप बाजार से फिजिकल गोल्ड, चांदी या डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो आपको उसकी कुल कीमत पर 3% GST देना होता है. अगर आप ज्वैलरी बनवा रहे हैं, तो बात यहीं खत्म नहीं होती. गहनों के मेकिंग चार्ज पर अलग से 5% GST लगाया जाता है. खरीदारी के समय दिया गया यह GST आपकी लागत को बढ़ा देता है, लेकिन जब आप बाद में अपना सोना बेचते हैं, तो इस GST को आप अपने मुनाफे वाले  कैपिटल गेन टैक्स के साथ एडजस्ट नहीं कर सकते.

Jan 31, 2026 19:49 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: अपना सोने-चांदी का पोर्टफोलियो कैसे सेट करें?

एक्सपर्ट का कहना है कि आपके कुल पोर्टफोलियो का केवल 5-10% हिस्सा ही सोने और चांदी में होना चाहिए. वहीं निवेशक बिना स्टॉप लॉस के ट्रेड न करें, क्योंकि बाजार में अभी कीमतें बड़े उतार-चढ़ाव के दौर में है.

Jan 31, 2026 19:46 (IST)

Gold–Silver Price Live Update: सोना-चांदी खरीदने और बेचने पर देना होगा टैक्स?

Gold–Silver Taxation Explained: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो निवेश करने से पहले उसके टैक्स नियमों को समझना बहुत जरूरी है. चाहे आप फिजिकल गोल्ड खरीदें, डिजिटल गोल्ड में निवेश करें या फिर ETF और म्यूचुअल फंड का रास्ता चुनें, सरकार आपसे दो अलग-अलग मौकों पर टैक्स वसूलती है. पहला टैक्स तब लगता है जब आप खरीदारी करते हैं और दूसरा तब, जब आप उसे बेचकर मुनाफा कमाते हैं. यह टैक्स इस बात पर निर्भर करता है कि आपने निवेश का कौन सा तरीका चुना है और उसे कितने समय तक अपने पास रखा है.

Jan 31, 2026 19:42 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: ग्राहकों का क्या है कहना?

सोने-चांदी की बढ़ती और घटती कीमतों ने भी ग्राहकों के उत्साह को ठंडा नहीं किया है. ग्राहक सतर्क जरूर हैं लेकिन खरीदारी भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि कीमत को लेकर हम थोड़े संवेदनशील जरूर हो गए हैं लेकिन सोने-चांदी पर हमारा भरोसा कम नहीं हुआ है.

Jan 31, 2026 19:29 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: इंटरनेशनल मार्केट का क्या है हाल?

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई. अप्रैल डिलीवरी वाले सोने (Gold) में 5,480 डॉलर/औंस का हाई छूने के बाद 11 फीसदी से ज्‍यादा गिरावट देखी गई. अमेरिका में शाम 6 बजे के करीब सोना 4,763 डॉलर/औंस पर ट्रेड कर रहा था. वहीं चांदी की बात करें तो मार्च डिलीवरी वाली चांदी, जिसने 118.34 डॉलर का आंकड़ा छुआ था, वो 31 फीसदी की गिरावट के साथ 78.83 के भाव पर आ गई. ट्रेड आवर के दौरान चांदी 74.15 डॉलर/औंस तक गिर गई थी.

Jan 31, 2026 18:56 (IST)

Gold-Silver Live Updates: सोने-चांदी की कीमतों पर क्या बोलीं महिलाएं?

Jan 31, 2026 18:55 (IST)

Gold, Silver Price Crash News LIVE: गिरावट के बावजूद चांदी की चमक बरकरार


Gold, Silver Rate Today LIVE:  शुक्रवार को आई भारी गिरावट के बाद भी चांदी साल 2026 की अब तक की सबसे टॉप इन्वेस्टमेंट  एसेट्स बनी हुई है. निवेशकों द्वारा की गई जबरदस्त प्रॉफिट बुकिंग और बदलते ग्लोबल फैक्टर्स के कारण कीमतों में तेज करेक्शन देखा गया, लेकिन लॉन्ग-टर्म रिटर्न के मामले में चांदी अभी भी सोने से कहीं आगे है.भले ही शुक्रवार को भाव गिरे हों, लेकिन 2026 में अब तक (Year-to-Date) चांदी ने निवेशकों को 50% से ज्यादा का बंपर रिटर्न दिया है.


साल की शुरुआत से अब तक के प्रदर्शन को देखें तो चांदी ने सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूती दिखाई है, जिससे यह साल 2026 की अब तक की बेस्ट परफॉर्मिंग एसेट बन गई है.

Jan 31, 2026 18:50 (IST)

Gold-Silver Prices Live Updates: बजट के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर टिकी सबकी निगाहें

कल 1 फरवरी को पेश होने वाले यूनियन बजट की वजह से सोने और चांदी की कीमतों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. मार्केट ट्रेडर्स और ज्वैलरी कारोबारी इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या सरकार टैक्स नियमों या इंपोर्ट ड्यूटी में कोई बड़ा बदलाव करेगी. आमतौर पर बजट में होने वाले ऐसे ऐलान घरेलू बाजार में सोने-चांदी के भाव को पूरी तरह बदल देते हैं. चूंकि इस बार बजट के दौरान रविवार होने के बावजूद कमोडिटी मार्केट खुला है, इसलिए   सोने और चांदी कीमतों में पल-पल होने वाले उतार-चढ़ाव पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी.

Jan 31, 2026 18:38 (IST)

Gold-Silver Live Updates: क्या वित्त मंत्री घटाएंगी गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी?

Budget 2026 Expectations on Gold Tax: बजट 2026 को लेकर सर्राफा बाजार में इस समय सबसे बड़ी उम्मीद सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती को लेकर है. जेम्स एंड ज्वैलरी  इंडस्ट्री को उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस रविवार, 1 फरवरी को कस्टम ड्यूटी को वर्तमान 6% से घटाकर 3% या 4% करने का ऐलान कर सकती हैं. अगर ऐसा होता है, तो घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज गिरावट (Gold-Silver Price Crash) देखने को मिल सकती है, जिससे गहनों की मांग में उछाल आने की संभावना है. 

Jan 31, 2026 18:36 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: 2 लाख से 2.50 लाख है सेफ जोन

कमोडिटी बाजार के दिग्गजों के अनुसार, जो निवेशक सेफ एंट्री की तलाश में हैं, उनके लिए 2 लाख से 2.50 लाख रुपये की रेंज सबसे बेहतरीन साबित हो सकती है. एक्सपर्ट के अनुसार चांदी की फंडामेंटल डिमांड सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इलेक्ट्रॉनिक्स की वजह से अभी भी मजबूत है. अगर कीमतें गिरकर 2.50 लाख के नीचे आती हैं, तो यह लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए खरीदारी का सबसे सुरक्षित और आकर्षक लेवल होगा."

Jan 31, 2026 18:30 (IST)

Gold-Silver News Live Updates: 1 फरवरी को MCX खुला रहेगा या बंद?

Gold Silver Price Live: बजट के दिन यानी 1 फरवरी को  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) खुला रहेगा. MCX ने भी साफ किया है कि सुबह के सेशन में कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग होगी ताकि निवेशक बजट के उतार-चढ़ाव का फायदा उठा सकें. इसका मतलब है कि आप बजट डे पर गोल्ड-सिल्वर ही नहीं, दूसरी कमोडिटी में ट्रेड कर सकते हैं.बता दें कि MCX में सोमवार से शुक्रवार ही कारोबार होता है. शनिवार-रविवार को कमोडिटी मार्केट बंद रहता है.लेकिन कल के दिन स्पेशल ट्रेडिंग सेशन रखा गया है. ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों पर बजट का असर आप MCX पर लाइव  देख  सकेंगें. 

Jan 31, 2026 18:29 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: ज्वेलरी एक्सपर्ट ने बता दी काम की बात

Jan 31, 2026 18:20 (IST)

Live: सोने और चांदी में गिरावट का असर, Gold -Silver ETFs 24% तक फिसले

Gold-Silver Price Crash News Live: सोने और चांदी में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली.इसका असर गोल्ड एवं सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETFs) पर भी देखने को मिला.बीते दिन के दौरान निप्पॉन इंडिया ईटीएफ होल्ड बीईईएस और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ में करीब 10-10 % की और एक्सिस गोल्ड ETFs में करीब 12% की गिरावट देखी गई. इसके अलावा टाटा गोल्ड ETFs, एचडीएफसी गोल्ड ETFs और यूटीआई गोल्ड ETFs में भी बड़ी गिरावट हुई.

वहीं, Silver ETFs  में भी कुछ इसी तरह की गिरावट देखी गई. एक्सिस सिल्वर ETFs 24% तक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ETFs, कोटक सिल्वर ETFs करीब 23-23% तक फिसल गए. वहीं, एसबीआई सिल्वर ETFs में 22 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई.

इसके अलावा, मिराई एसेट सिल्वर ईटीएफ, एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ और निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ में भी बड़ी गिरावट हुई.

Jan 31, 2026 18:16 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: दिल्ली के कारोबारियों ने बताई चांदी की चाल

Jan 31, 2026 18:13 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: इंटरनेशनल मार्केट का क्या है हाल?

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई. अप्रैल डिलीवरी वाले सोने (Gold) में 5,480 डॉलर/औंस का हाई छूने के बाद 11 फीसदी से ज्‍यादा गिरावट देखी गई. अमेरिका में शाम 6 बजे के करीब सोना 4,763 डॉलर/औंस पर ट्रेड कर रहा था. वहीं चांदी की बात करें तो मार्च डिलीवरी वाली चांदी, जिसने 118.34 डॉलर का आंकड़ा छुआ था, वो 31 फीसदी की गिरावट के साथ 78.83 के भाव पर आ गई. ट्रेड आवर के दौरान चांदी 74.15 डॉलर/औंस तक गिर गई थी.

Jan 31, 2026 17:58 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: क्या चांदी फिर चमकेगी?

भले ही चांदी का रंग फीका पड़ा हो, लेकिन Citi Research जैसे बड़े संस्थानों का मानना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड (सोलर पैनल, EV और AI) की वजह से चांदी का भविष्य अभी भी उज्ज्वल है. कुछ एनालिस्ट्स ने तो आने वाले महीनों में चांदी के इंटरनेशनल मार्केट में $150/ounce तक जाने की भविष्यवाणी भी की है.

Jan 31, 2026 17:52 (IST)

Gold-Silver Price Live: पैनिक सेलिंग की बनी कंडीशन

Gold-Silver Price Today : मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के केविन वॉर्श को फेडरल रिजर्व का नया चेयरमैन नामित किए जाने से ग्लोबल मार्केट हिल गया, जिससे डॉलर इंडेक्स में जबरदस्त उछाल आया. इसके अलावा चांदी पिछले कुछ महीनों में 170% तक बढ़ चुकी थी. जब कीमतें 4 लाख के शिखर पर पहुंचीं, तो बड़े निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी, जिससे पैनिक सेलिंग की स्थिति बन गई.

Jan 31, 2026 17:43 (IST)

'बाजार हुआ हल्का'

Gold-Silver Price Today Live: कीमतों में हो रहे बदलाव में बिक्री के सवाल पर योगेश सिंघल कहते हैं कि, "जब हर 10 मिनट में चांदी और सोने के भाव में उतार चढ़ाव हो रहे हैं तो कैसे ज्वैलरी बेचें. ग्राहक बुक करता है और चांदी के दाम ऊपर चले जातें हैं तो दुकानदार को घाटा लगता है. वहीं कम होता है तो ग्राहक लेता नहीं है. बाजार में इतना बदलाव आ रहा है कि तीन महीने से काम बहुत हल्का हो गया है."

Jan 31, 2026 17:36 (IST)

सोने-चांदी में पैसा लगाना कितना सेफ?

Jan 31, 2026 17:24 (IST)

सोना-चांदी की कीमतों के बीच कारोबारियों की बजट से मांग

Jan 31, 2026 17:22 (IST)

कीमत कितनी भी बढ़े, असर कम!

दिल्ली के करोल बाग में स्थित ज्वैलरी की एक दुकान पर ग्राहकों की भीड़ अभी भी उतनी ही है, जितनी पहले हुआ करती थी. ग्लोबल बुलियन मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने और चांदी में दिलचस्पी मजबूत बनी हुई है. शादी और फेस्टिव सीजन के कारण भीड़ फिर बढ़ रही है.

Jan 31, 2026 17:12 (IST)

लॉन्ग टर्म के लिए बनाएं प्लान

Gold-Silver Price Today Live: मार्केट एक्सपर्ट निवेशकों को लंबे समय की अवधि के लिए निवेश की सलाह दे रहे हैं. उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म में कीमतों के उतार-चढ़ाव की वजह से रिस्क बहुत होता है. साथ ही चांदी की डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होने की वजह से इसमें निवेश की गुंजाइश बनी हुई है. 

Jan 31, 2026 17:08 (IST)

Gold-Silver Crash News Live: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट की सबसे बड़ी वजह

Gold-Silver Price Today Live:एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के एक्सपर्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली (Profit Booking) है. पिछले कई दिनों से चल रही रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद बड़े संस्थागत निवेशकों ने अपने सौदे बेचकर मुनाफा कमाना शुरू कर दिया, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया. 

इसके साथ ही, डॉलर की मजबूती और बाजार में जरूरत से ज्यादा खरीदारी (Overbought) होने की वजह से यह गिरावट और गहरी हो गई है.डॉलर में सुधार और निवेशकों की बिकवाली का यह असर आने वाले कुछ समय तक कीमतों पर दबाव बनाए रख सकता है.

Jan 31, 2026 17:07 (IST)

शहर के अनुसार चांदी के रेट्स (प्रति किलो)

मुंबई: ₹ 2,92,280

दिल्ली: ₹ 2,91,770

बेंगलुरु: ₹ 2,92,510

चेन्नई: ₹ 2,93,130

हैदराबाद: ₹ 2,92,740

कोलकाता: ₹ 2,91,890

Jan 31, 2026 16:59 (IST)

शहर के अनुसार सोने की कीमतें (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम)

  • मुंबई: ₹ 1,50,690
  • दिल्ली: ₹ 1,50,430
  • बेंगलुरु: ₹ 1,50,810
  • चेन्नई: ₹ 1,51,130
  • हैदराबाद: ₹ 1,50,930
  • कोलकाता: ₹ 1,50,490

Jan 31, 2026 16:46 (IST)

निवेशक इन बातों का ध्यान रखें...

Jan 31, 2026 16:43 (IST)

दिल्ली में क्या चल रहा सोना-चांदी?

दिल्ली और नोएडा के सराफा बाजार में आज यानी 31 जनवरी, 2026 को हलचल मची हुई है. अगर आप खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो आज के ताजा रेट्स जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली में सोना 1,50,430 प्रति ग्राम और चांदी 2,91,770 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. 

Jan 31, 2026 16:27 (IST)

'नए निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका'

ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट योगेश सिंघल कहते हैं कि, "नए निवेशकों के लिए यही वक्त है खरीदारी करने का. लेकिन सोने और चांदी के भाव फिलहाल अभी स्थिर नहीं रहेंगे. लेकिन ये बहुत ज्यादा गिरेंगे भी नहीं. लेकिन जिन लोगों ने सोना और चाँदी खरीद रखी है वो अभी होल्ड करें. फिलहाल न खरीदे".

Jan 31, 2026 16:16 (IST)

Gold Price Live: बजट और कस्टम ड्यूटी का कनेक्शन: क्या इस बार सस्ता होगा सोना?

Gold Price Budget 2026 Expectations: जुलाई 2024 में सरकार ने एक बड़ा दांव खेलते हुए सोने पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया था. इस फैसले के पीछे सरकार का मकसद साफ सोने की तस्करी पर लगाम लगाना और देश के भीतर बढ़ती कीमतों को कंट्रोल करना था. इसका असर भी दिखा, दाम थोड़े गिरे और ज्वैलरी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई. लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी, क्योंकि जैसे-जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम आसमान छूने लगे, घरेलू बाजार में भी कीमतें फिर से रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गईं. 

अब सर्राफा कारोबारियों और आम जनता की नजरें कल के बजट पर टिकी हैं. इंडस्ट्री के जानकारों की मांग है कि सरकार इस ड्यूटी को 6% से घटाकर सीधे 3% कर दे, ताकि बढ़ती कीमतों के बोझ को कम किया जा सके और आम आदमी के लिए सोना खरीदना एक बार फिर से आसान हो जाए.

Jan 31, 2026 15:42 (IST)

Gold Siver News Live : घर में कितना सोना रखा जा सकता है? जान लें वरना आ सकता है नोटिस

Gold Siver Price Live Update: अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि घर में कितना सोना रख सकते हैं. इनकम टैक्स कानून के मुताबिक, आप घर में जितना चाहें उतना सोने के जेवर या गहने रख सकते हैं लेकिन शर्त यह है कि आपके पास उसकी कमाई का सही जरिया या सबूत जैसे बिल या विरासत के दस्तावेज होना चाहिए.आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान जब्ती से जुड़ी कुछ खास सीमाएं हैं जो आपको जान लेनी चाहिए.इन तय सीमाओं के भीतर रखे गए सोने को आयकर अधिकारी तब तक जब्त नहीं करेंगे, भले ही वह आपकी आय के रिकॉर्ड से मेल न खाता हो.

शादीशुदा महिलाएं: 500 ग्राम तक के सोने के गहने रखे जा सकती हैं.

कुंवारी महिलाएं: 250 ग्राम तक के सोने के गहने रखे जा सकती हैं.

पुरुष: 100 ग्राम तक के सोने के गहने रख सकते हैं.

यानी अगर आपके पास सोने का वैध स्रोत है, तो कोई डरने की बात नहीं है.

Jan 31, 2026 15:25 (IST)

Gold Silver Price Live: क्या यही है खरीदारी का सही मौका? जानें सोने-चांदी का नया प्राइस रेंज

Gold Silver Price Today 31 January, 2026: सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते आई भारी गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है,.जहां MCX गोल्ड फरवरी फ्यूचर्स में 9% और मार्च सिल्वर फ्यूचर्स में 25% तक टूट गया. इस गिरावट के बाद अब सबकी नजरें सोने की नई रेंज पर टिकी हैं

जानकारों का मानना है कि सोने के लिए ₹1,45,000 से ₹1,50,000 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट जोन साबित हो सकता है, जहाँ से कीमतों में फिर से उछाल आने की उम्मीद है.

हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड और सेंट्रल बैंकों की खरीदारी को देखते हुए, जैसे ही चांदी ₹3.10 लाख के स्तर के आसपास आएगी, बाजार में एक बार फिर 'बड़ी लिवाली' शुरू हो जाएगी, जो इसे फिर से ₹3.50 लाख के पार ले जाने का दमखम रखती है.यह गिरावट निवेशकों के लिए केवल एक 'एंट्री गेट' है, क्योंकि भविष्य में रिकॉर्ड तोड़ तेजी के संकेत अभी भी बरकरार हैं.

Jan 31, 2026 15:04 (IST)

Gold Price Today Live: बजट से पहले सोना 40,000 रुपये सस्ता!

Gold Silver Price Crash: 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  बजट 2026 पेश करने वाली है. बजट से ठीक पहले सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है. पिछले एक साल में निवेशकों को मालामाल करने के बाद, शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखा गया. 

Jan 31, 2026 14:14 (IST)

Silver Price Crash Live Updates: प्रॉफिट बुकिंग के चलते चांदी में 31% का जोरदार क्रैश

Silver Crash News : चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को दशकों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX सिल्वर अपने $121.755 प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई से 35% तक नीचे गिर गई है. भारी मुनाफावसूली (Profit-booking) के चलते ग्लोबल लेवल पर चांदी की कीमतों में 31% का जोरदार क्रैश देखा गया. 

Jan 31, 2026 14:04 (IST)

Gold Price Today Live Updates: क्या बजट में वित्त मंत्री गोल्ड इनवेस्टर्स के लिए खोलेंगी पिटारा?

Budget 2026 Expectations: सवाल यह है कि इस रविवार 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्री गोल्ड इनवेस्टर्स के लिए क्या पिटारा खोलेंगी? भारतीय परिवारों के लिए यह बजट इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत में घर-घर में सोना रखने की परंपरा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय परिवारों खासकर महिलाओं के पास करीब 34,600 टन सोना है, जिसकी कुल वैल्यू $6 ट्रिलियन करीब ₹500 लाख करोड़ से भी ज्यादा हो चुकी है. यह आंकड़ा भारत की कुल जीडीपी (GDP) से भी बड़ा है. ऐसे में बजट में अगर सोने पर कस्टम ड्यूटी घटती है या ITR में सोने का खुलासा करने का कोई नया नियम आता है, तो इसका असर देश के करोड़ों परिवारों और उनकी बचत पर सीधा पड़ेगा.

Jan 31, 2026 13:31 (IST)

Gold Price Today Live: दिल्ली में सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव

Gold Rate Today In Delhi 31 January, 2026:देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 जनवरी 2026 को दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,65,270 दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के ₹1,73,200 के मुकाबले काफी कम है. अगर हम प्रति ग्राम के हिसाब से देखें, तो दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹16,934 पर बिक रहा है. वहीं, गहने बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत ₹15,524 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹12,704 प्रति ग्राम चल रहा है. निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों की रिकॉर्ड तेजी के बाद अब कीमतों में नरमी आनी शुरू हुई है.

Jan 31, 2026 12:57 (IST)

Gold Silver Price Crash Live: पिछले बजट से अबतक सोना 100%, चांदी 250% से ज्यादा महंगा

Gold Silver Price Today Live Updates: सोने और चांदी की कीमतों में हालिया 'क्रैश' के बावजूद अगर आप पिछले साल से तुलना करेंगे, तो आपको पता चलेगा कि निवेशकों की चांदी ही चांदी रही है. बजट 2025 यानी 1 फरवरी 2025 के दिन दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹84,000 प्रति 10 ग्राम था, जो आज ₹1.67 लाख के पार जा चुका है.यानी पिछले एक साल में सोने की कीमत 100% तक बढ़ गई है.

चांदी ने तो और भी कमाल कर दिया है. पिछले बजट पर जो चांदी ₹99,600 प्रति किलो थी, वह इस साल ₹3.47 लाख के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गई, जो 250% से ज्यादा का रिटर्न है.

Jan 31, 2026 12:48 (IST)

Gold Silver Price Crash Live: सोना-चांदी पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर बना सकता है नया ऑल टाइम हाई

Gold Silver Price Toady Live Updates: सोने-चांदी की कीमतों को लेकर कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि जैसे ही बजट और ग्लोबल मार्केट की अनिश्चितता कम होगी, निवेशक फिर से सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने की ओर लौटेंगे, जिससे कीमतें एक बार फिर अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं.

Jan 31, 2026 12:42 (IST)

Gold Price Today Live Updates: दिल्ली से लेकर मुंबई तक, जानें आज सोने का ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों में आज,31 जनवरी 2026 सोने के ताजा भाव कुछ इस प्रकार हैं:


मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹16,920 प्रति ग्राम, 22 कैरेट की ₹15,510 और 18 कैरेट का भाव ₹12,690 चल रहा है.

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹16,934 प्रति ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट के लिए ₹15,524 और 18 कैरेट के लिए ₹12,704 खर्च करने होंगे.

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का रेट ₹16,920 प्रति ग्राम है, वहीं 22 कैरेट का दाम ₹15,510 और 18 कैरेट का भाव ₹12,690 दर्ज किया गया है.

बेंगलुरु में सोने की कीमतें मुंबई के समान ही हैं, जहां 24 कैरेट ₹16,920, 22 कैरेट ₹15,510 और 18 कैरेट ₹12,690 प्रति ग्राम पर बिक रहा है.

चेन्नई में सोना अन्य शहरों के मुकाबले महंगा है, यहां 24 कैरेट का भाव ₹17,673 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट ₹16,200 और 18 कैरेट ₹13,254 के स्तर पर है.

Jan 31, 2026 12:35 (IST)

Gold Silver Price Crash Live: सोना-चांदी की कीमतों में फिर दिख सकती है तेजी या आएगी गिरावट?

Gold Silver Rate Today Live: बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट केवल एक हल्का झटका' है.यह किसी लॉन्ग टर्म क्रैश की शुरुआत नहीं है. इसके पीछे बड़ा तर्क यह है कि दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions) और केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की लगातार खरीदारी से कीमतों में तेजी आएगी.

Jan 31, 2026 12:26 (IST)

Gold Price Today Live: क्या सस्ता होने के बाद फिर बढ़ेगा सोने का भाव?

Gold Price Crash News Live:भारतीय बाजार में (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव  गिरकर ₹1.67 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया, जबकि चांदी ₹3.47 लाख प्रति किलोग्राम हो गई. शुक्रवार को कीमतों में  अचानक गिरावट देखने को मिला.लेकिन बाजार के जनाकारों का मानना है कि यह केवल करेक्शन है. जानकारों के अनुसार, इस गिरावट के बावजूद सोने-चांदी में वापसी की पूरी संभावना है और आने वाले समय में कीमतें फिर से मजबूती पकड़ सकती हैं.

Jan 31, 2026 12:16 (IST)

Gold Price Crash Live: क्या बजट में गोल्ड को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान?

Gold-Silver Price Live Updates: बजट 2026 और सोने के शौकीनों के बीच इस समय सबसे बड़ी चर्चा यही है कि क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस रविवार ,1 फरवरी को गोल्ड से जुड़े कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं? पिछले बजट के बाद से सोने की कीमतों में आई भारी तेजी ने सरकार का ध्यान इस ओर खींचा है. बाजार में ऐसी चर्चाएं तेज हैं कि क्या इस बार इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म में सोने का खुलासा करने के लिए कोई नया नियम आएगा, या फिर घर में सोना रखने की कानूनी सीमा को लेकर कोई बदलाव होगा. 

इसके अलावा, सोने पर टैक्स स्ट्रक्चर और जीएसटी (GST) को लेकर भी कुछ नए प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं, जो सीधे तौर पर आपकी जेब और निवेश पर असर डालेंगें.

Jan 31, 2026 12:11 (IST)

Gold-Silver Price Crash Live: ट्रंप का ये फैसला सोना-चांदी को ले डूबा, भरभरा कर गिरे दाम

Gold-Silver Price Live Updates: इनक्रेड मनी (InCred Money) के सीईओ विजय कुप्पा ने कहा अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को फेडरल रिजर्व का नया प्रमुख नामित किए जाने से निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल है. बाजार को डर है कि नए नेतृत्व में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाया जा सकता है, जिससे जोखिम कम करने के लिए निवेशक अब सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं और सोने-चांदी की बिकवाली बढ़ गई है.

Jan 31, 2026 12:08 (IST)

Gold-Silver Price Today Live: सोने और चांदी की कीमतों में कीमतों में हुई अंधाधुंध बढ़ोतरी के बाद इतनी जोरदार गिरावट

Gold-Silver Price Crash News Live: इनक्रेड मनी (InCred Money) के सीईओ विजय कुप्पा का मानना है कि सोने और चांदी की कीमतों में आई यह तेज गिरावट वैश्विक स्तर पर हुई मुनाफावसूली (Profit Booking) का नतीजा है. उन्होंने बताया कि कीमतों में हुई अंधाधुंध बढ़ोतरी के कारण ऊपर के स्तर पर कोई सपोर्ट मूल्य तय नहीं था, जिसकी वजह से बाजार में यह गिरावट इतनी जोरदार रही. 

Jan 31, 2026 11:57 (IST)

Gold-Silver Crash News Live: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट की सबसे बड़ी वजह

Gold-Silver Price Today Live:एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के एक्सपर्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली (Profit Booking) है. पिछले कई दिनों से चल रही रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद बड़े संस्थागत निवेशकों ने अपने सौदे बेचकर मुनाफा कमाना शुरू कर दिया, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया. 

इसके साथ ही, डॉलर की मजबूती और बाजार में जरूरत से ज्यादा खरीदारी (Overbought) होने की वजह से यह गिरावट और गहरी हो गई है.डॉलर में सुधार और निवेशकों की बिकवाली का यह असर आने वाले कुछ समय तक कीमतों पर दबाव बनाए रख सकता है.

Jan 31, 2026 11:51 (IST)

Business News Live: Gold और Silver ETFs में भारी भारी गिरावट

Gold-Silver Price Crash Live: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट का असर अब Gold और Silver ETFs पर भी साफ दिख रहा है. पिछले कई दिनों से रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे इन ईटीएफ (ETFs) में शुक्रवार को बड़ी बिकवाली दर्ज की गई. Gold ETFs में एक ही दिन में 9.06% की भारी गिरावट आई. वहीं Silver ETFs का हाल और भी बुरा रहा, जहां निवेशकों को 11.47% तक का घाटा झेलना पड़ा. हालांकि, पिछले एक साल का रिटर्न अभी भी शानदार बना हुआ है, लेकिन इस अचानक आए 'करेक्शन' ने उन निवेशकों को चौंका दिया है जो लगातार बढ़त की उम्मीद लगाए बैठे थे.

Jan 31, 2026 11:48 (IST)

Gold Price Today Live: चेन्नई में सबसे महंगा सोना, जानें आज का भाव

Gold Price Today, 31 January 2026: चेन्नई में आज सोने की कीमतें सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं. यहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹17,673 प्रति ग्राम तक पहुंच गया है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹16,200 प्रति ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोने का रेट ₹13,254 प्रति ग्राम चल रहा है.

Jan 31, 2026 11:30 (IST)

Gold Price Today Live: बेंगलुरु में सोने की कीमत

Gold Price Today in Bengaluru: बेंगलुरु में  24 कैरेट सोना ₹16,920 प्रति ग्राम  है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹15,510 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का दाम ₹12,690 प्रति ग्राम है.

Jan 31, 2026 11:08 (IST)

Gold Price Today Live: कोलकाता में क्या है सोने का दाम

कोलकाता में आज  24 कैरेट सोने का ताजा भाव ₹16,920 प्रति ग्राम है. अगर आप 22 कैरेट सोने की खरीदारी करते हैं, तो इसका रेट ₹15,510 है और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹12,690 प्रति ग्राम है.

Jan 31, 2026 11:06 (IST)

Gold Rate in Delhi Today: दिल्ली में आज सोने का ताजा भाव

Today Gold Rate in Delhi: दिल्ली में सोने के दाम देश की राजधानी दिल्ली में सोना बाकी शहरों के मुकाबले मामूली सा महंगा है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹16,934 प्रति ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट के लिए आपको ₹15,524 और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,704 प्रति ग्राम खर्च करने होंगे.

Jan 31, 2026 11:03 (IST)

Gold Price Live Today 31 January, 2026 : जानें आपके शहर में क्या है सोने का रेट

Gold Price Today 31 January, 2026: सोने की कीमतों में आई गिरावट के बाद अब अलग-अलग शहरों में भाव बदल गए हैं.  अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देश के बड़े शहरों के ताजा रेट जरूर चेक कर लें

Jan 31, 2026 10:55 (IST)

Gold-Silver Price Crash News Live: इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड सिल्वर क्रैश, मचा हड़कंप

Gold-Silver  Rate Crash Live: इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है. अप्रैल डिलीवरी वाला सोना $5,480 के हाई लेवल को छूने के बाद 11 फीसदी से ज्यादा टूट गया और अमेरिकी समय के अनुसार शाम को $4,763 प्रति औंस के करीब ट्रेड करता दिखा. वहीं चांदी में तो भारी क्रैश देखने को मिला. मार्च डिलीवरी वाली चांदी, जो कभी $118.34 के रिकॉर्ड स्तर पर थी, वह 31 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ $78.83 पर आ गई. कारोबार के दौरान चांदी ने $74.15 प्रति औंस का निचला स्तर भी छू लिया, जिससे ग्लोबल मार्केट बाजारों में हड़कंप मच गया है.

Jan 31, 2026 10:35 (IST)

Silver Price Crash Live: चांदी का भाव एक ही दिन में 1 लाख रुपये से ज्यादा टूटा, आखिर क्या है वजह

Jan 31, 2026 10:29 (IST)

Gold Price Today Live: सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट, एक ही दिन में 33,000 से ज्यादा गिरा भाव

Gold Silver Price Today Live: चांदी के साथ-साथ सोने में भी तेज गिरावट देखने को मिली है. गुरुवार को MCX पर 24 कैरेट सोना ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम के लाइफ-टाइम हाई पर पहुंचा था. इसके बाद कीमतों में जोरदार करेक्शन आया. गुरुवार को ही 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना ₹1,83,962 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो शुक्रवार को फिसलकर ₹1,50,849 प्रति 10 ग्राम रह गया. इस तरह एक कारोबारी दिन में सोना ₹33,113 प्रति 10 ग्राम टूट गया, जबकि ऑल-टाइम हाई से अब तक इसमें कुल ₹42,247 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है.

Jan 31, 2026 10:27 (IST)

Silver Rate Today LIVE:ऑल-टाइम हाई से ₹1.28 लाख तक टूटी चांदी

Silver Price Crash: इस हफ्ते गुरुवार को MCX पर चांदी (Silver Price Today)ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई छुआ था. उसी दिन कारोबार के अंत में चांदी ₹3,99,893 प्रति किलो पर बंद हुई. लेकिन अगले ही कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का भाव बुरी तरह टूट गया और यह गिरकर ₹2,91,922 प्रति किलो पर आ गई. यानी सिर्फ एक दिन में चांदी ₹1,07,971 प्रति किलो सस्ती हो गई, जबकि अपने ऑल-टाइम हाई से अब तक इसमें कुल ₹1,28,126 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की जा चुकी है.

Featured Video Of The Day
Stone Pelting in Jabalpur: जबलपुर में बवाल! 2 गुटों में जमकर पथराव #lathicharge #short #viral #ndtv