सरकार का तीन कर्तव्यों वाला रोडमैप क्या है? वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में सरकार का तीन कर्तव्यों वाला रोडमैप बताया. आर्थिक वृद्धि बढ़ाना, जनता की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ‑सबका विकास को आगे बढ़ाना.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • वित्त मंत्री ने संसद में बजट पेश करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया
  • सरकार का पहला कर्तव्य आर्थिक वृद्धि को तेज रखना है, ताकि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहे
  • दूसरा कर्तव्य जनता की उम्मीदों को पूरा करना है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोज़गार प्रमुख क्षेत्र हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए सरकार का विकास रोडमैप सामने रखा. अपने भाषण की शुरुआत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, जिसका उद्देश्य देश के गरीब, युवा, किसान और आम नागरिक तक विकास पहुंचाना है. 

वित्त मंत्री ने तीन मूल कर्तव्यों की बात कही. उन्होंने बताया कि तेजी से बदलते वैश्विक माहौल, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और देश की युवा आबादी की आकांक्षाओं को देखते हुए यह बजट नीति‑निर्धारण की दिशा तय करेगा. 

1) आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना (Economic Growth First)

वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार का पहला और सबसे अहम कर्तव्य है. भारत की आर्थिक वृद्धि को तेज रखना.  उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और सरकार का लक्ष्य है कि वृद्धि दर को लगातार ऊंचा रखा जाए.  

2) जनता की उम्मीदों को पूरा करना (Fulfilling Citizens' Aspirations)

उन्होंने कहा कि दूसरा कर्तव्य है जनता की उम्मीदों और उनके भरोसे पर खरा उतरना। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, युवाओं के अवसर, महिला सशक्तिकरण और रोज़गार ऐसे क्षेत्र हैं जहां सरकार बजट के जरिए सीधे राहत देने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखती है.  

3) सबका साथ, सबका विकास (Inclusive Development)

सरकार का तीसरा कर्तव्य है विकास को सबके लिए समान और सुलभ बनाना.  सीतारमण ने कहा कि किसी भी नीति या योजना का उद्देश्य तभी पूरा होता है जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे.  

ये भी पढ़ें: -  बजट के दौरान क्या है गोल्ड-सिल्वर का भाव? गिरने के बाद फिर संभला सोना-चांदी

Featured Video Of The Day
Budget 2026: Semiconductor Sector को लेकर वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman का बड़ा ऐलान
Topics mentioned in this article