EPFO Good News on PF Interest: देश के सरकारी हों या प्राइवेट, देश करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए गुड न्यूज है. PF के ब्याज पर बड़ी खबर आई है. अगर आप भी देश के 7.5 करोड़ PF सब्सक्राइबर्स में शामिल हैं तो ये खबर आपके लिए भी जरूरी है. अधिकारिक सूत्रों ने NDTV को बताया है कि PF का ब्याज आज से लोगों के खाते में आना शुरू हो जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक, अगले 15 दिनों में सभी PF सब्सक्राइबर्स के खाते में ब्याज की राशि डालने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. सभी PF खाताधारकों को 8.25% की दर से ब्याज की राशि दी जाएगी.
आपको कितना मिल जाएगा ब्याज?
सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% की दर से ब्याज देने का फैसला लिया है. पिछले दिनों EPFO की ओर से ये जानकारी दी गई थी. अमूमन ज्यादातर लोग यही मानकर चलते हैं कि 31 मार्च 2026 तक जिन लोगों के PF खाते में कुल 10 लाख रुपये जमा होंगे, उन्हें 8.25% की दर से 82,500 रुपये मिलेंगे. इसी तरह जिनके PF खाते में 20 लाख रुपये जमा होंगे, उन्हें ब्याज के तौर पर एकमुश्त 1.65 लाख रुपये मिलेंगे. इस तरह 5 लाख वालों के खाते में भी 41,250 रुपये जुड़ जाएंगे.
अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आपका कैलकुलेशन गलत है. PF का कैलकुलेशन इतना सीधा-सीधा नहीं है. PF अकाउंट में ब्याज का कैलकुलेशन हर महीने के रनिंग बैलेंस पर तो होती है. हालांकि ये हर वित्तीय वर्ष के आखिर में 31 मार्च को कैलकुलेट कर क्रेडिट किया जाता है.
PF के ब्याज का कैलकुलेशन समझ लीजिए
EPFO आपके PF के ब्याज का कैलकुलेशन हर महीने के क्लोजिंग बैलेंस पर करता है. सरकार चूंकि सालाना ब्याज दर का ऐलान करती है, इसलिए हर महीने के क्लोजिंग बैलेंस पर ब्याज कैलकुलेट करने से पहले सालाना ब्याज दर को 12 से भाग देना होगा. इस बार सरकार ने 8.25% की सालाना ब्याज दर का ऐलान किया है. महीने के लिए ब्याज दर निकालनी होगी.
- मंथली ब्याज दर का फॉर्मूला: 12×100/सालाना ब्याज दर
- इस बार मंथली ब्याज दर होगी= 12×100/8.25 =0.006875
- यानी 0.6875%
हर महीने 10,000 जमा होते हैं तो कितना ब्याज मिलेगा?
मान लेते हैं कि आपने 1 अप्रैल 2025 से नौकरी शुरू की है और हर महीने 10,000 रुपये PF खाते में जमा होते हैं. यानी मार्च के आखिर तक 1,20,000 रुपये केवल PF के हुए. अब समझते हैं कि ब्याज के साथ आपका कुल कॉपर्स क्या होगा.
अप्रैल 2025
- अप्रैल में जमा राशि: 10,000 रुपये
- मंथली क्लोजिंग बैलेंस: 10,000 रुपये
- अप्रैल का ब्याज: 10,000×(12×100/8.25)= 10,000×0.006875 = 68.75 रुपये
मई 2025
- मई महीने का क्लोजिंग बैलेंस: 10,000+10,000= 20,000 रुपये
- मई का ब्याज: 20,000×(12×100/8.25)= 137.50 रुपये
जून 2025
- जून का का क्लोजिंग बैलेंस: 30,000 रुपये
- जून का ब्याज: 30,000×(12×100/8.25)=206.25 रुपये
इसी तरह हर महीने क्लोजिंग बैलेंस 10-10 हजार रुपये बढ़ता जाएगा और उस पर ब्याज की राशि भी बढ़ती जाएगी.
किस महीने का कितना ब्याज जुड़ेगा?
- अप्रैल 2025 में ब्याज= 68.75 रुपये
- मई 2025 में ब्याज= 137.50 रुपये
- जून 2025 में ब्याज= 206.25 रुपये
- जुलाई 2025 में ब्याज= 275.00 रुपये
- अगस्त 2025 में ब्याज= 343.75 रुपये
- सितंबर 2025 में ब्याज= 412.50 रुपये
- अक्टूबर 2025 में ब्याज= 481.25 रुपये
- नवंबर 2025 में ब्याज= 510.00 रुपये
- दिसंबर 2025 में ब्याज= 618.75 रुपये
- जनवरी 2025 में ब्याज= 687.50 रुपये
- फरवरी 2025 में ब्याज= 756.25 रुपये
- मार्च 2025 में ब्याज= 825.00 रुपये
इस तरह कुल ब्याज: 5,362.50 रुपये
31 मार्च तक जमा राशि पर ब्याज जोड़कर आपका कॉर्पस तैयार हो जाएगा.
यानी 1,20,000 + 5,362.50 = 1,25,362.50 रुपये
अब ये राशि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ओपनिंग बैलेंस हो जाएगी. यानी अप्रैल में (1,25,362.50 + 10,000) कुल 1,35,362.50 रुपये पर ब्याज का कैलकुलेशन होगा.
10 लाख वाले को ब्याज में मिलेंगे 78,0000 रुपये
अब ये कैलकुलेट करते हैं कि जिसके PF खाते में 31 मार्च 2026 तक कुल 10 लाख रुपये हों, उसे कितना ब्याज मिलेगा.
मान लीजिए हम हर महीने 10,000 रुपये के PF पर ही कैलकुलेट करें तो 2025-26 के लिए कुल PF होगा- 1,20,000 रुपये.
यानी इससे पहले तक यानी 31 मार्च 2025 को उसका क्लोजिंग बैलेंस रहा होगा - 8,80,000 रुपये
कैलकुलेशन
31 मार्च 2025 का क्लोजिंग बैलेंस: 8,80,000 रुपये
- 2025-26 में कुल नया PF जमा: 1,20,000 रुपये
- EPFO ब्याज महीने के क्लोजिंग बैलेंस पर जोड़ता है
- मासिक ब्याज दर: 8.25% / 12 = 0.6875%
महीनेवार ब्याज
- अप्रैल 2025: 8,90,000 पर ब्याज = 6,118.75
- मई 2025: 9,00,000 पर ब्याज = 6,187.50
- जून 2025: 9,10,000 पर ब्याज = 6,256.25
- जुलाई 2025: 9,20,000 पर ब्याज = 6,325.00
- अगस्त 2025: 9,30,000 पर ब्याज = 6,393.75
- सितंबर 2025: 9,40,000 पर ब्याज = 6,462.50
- अक्टूबर 2025: 9,50,000 पर ब्याज = 6,531.25
- नवंबर 2025: 9,60,000 पर ब्याज = 6,600.00
- दिसंबर 2025: 9,70,000 पर ब्याज = 6,668.75
- जनवरी 2026: 9,80,000 पर ब्याज = 6,737.50
- फरवरी 2026: 9,90,000 पर ब्याज = 6,806.25
- मार्च 2026: 10,00,000 पर ब्याज = 6,875.00
कुल ब्याज = 77,962.50 रुपये
यानी 10,000 रुपये PF पाने वाले जिस व्यक्ति के खाते में 31 मार्च तक 10 लाख रुपये रहे होंगे, उन्हें 77,962.50 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेगा. यानी उसके खाते में ब्याज जोड़कर कुल कॉर्पस फंड हो जाएगा- 10,77,962.50 रुपये.
ये भी पढ़ें: एक चाइनीज ऐप और स्क्रीन टच करते ही ई-रिक्शा बंद... BAT-BMS का रियलिटी चेक, जानिए इससे बचें कैसे