कॉमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम, दिल्ली में 42 रुपये, कोलकाता में 53 रुपये 50 पैसे

विज्ञापन
Read Time: 1 min

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. दिल्ली में 42 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं कोलकाता में 53 रुपये 50 पैसे अब 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर पर अतिरिक्त दाम बढ़ गए हैं. कॉमर्शियल सिलेंडर आम तौर पर होटल, रेस्त्रां और शादी-विवाह जैसे आयोजनों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. इनकी कीमतें बढ़ने से दुकानदारों पर और बोझ बढ़ेगा. साथ ही ग्राहकों को भी इसकी वजह से ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है.

14 मार्च को पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉफ्रेंस में जानकारी दी कि 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने यह भी कहा कि देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है. 14 मार्च से पहले ईरान युद्ध के कारण कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी गई थी. 

Featured Video Of The Day
मां का प्रेमी बना मासूम का कातिल, पुलिस ने पैरों में मारी गोली | Firozabad Police Encounter News