जंग के बीच इस दिन शेयर बाजार में होगी 'मॉक ड्रिल', शेयर खरीदें या बेचें, नहीं होगा पैसों पर असर

BSE Mock Trading Session: बीएसई 14 मार्च 2026 को इक्विटी, करेंसी और कमोडिटी सेगमेंट में मॉक ट्रेडिंग सेशन का आयोजन करेगा. इस खबर में जानें निवेशकों के लिए इस दिन क्या खास रहने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

BSE Mock Trading Session: शेयर बाजार में 14 मार्च का दिन अहम है क्योंकि इस दिन बाजार एक बड़ी मॉक ड्रिल करने जा रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने बताया है कि शनिवार को इक्विटी, करेंसी, और कमोडिटी समेत कई सेगमेंट्स में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन होगा. आसान भाषा में कहें तो यह बाजार की एक रिहर्सल जैसे है, जहां असली पैसे का खेल तो नहीं होगा, लेकिन सिस्टम बिल्कुल रियल मार्केट ट्रेडिंग के जैसे काम करेगा.

क्यों हो रही है ये ड्रिल?

दरअसल बीएसई अपने टेक्निकल इंफ्रा को चेक करना चाहता है. बाजार में कभी भी तकनीकी खराबी ना आए और भयंकर ट्रैफिक के दौरान भी सिस्टम स्मूथ चले, इसके लिए समय-समय पर ऐसी मॉक ड्रिल जरूरी होती है. इस बार खास बात ये है कि एक्सचेंज अपनी प्राइमरी साइट के साथ-साथ डिजास्टर रिकवरी साइट का भी जांच करेगा. यानी अगर कभी पहला सर्वर फेल हो जाए, तो क्या बैकअप सिस्टम मोर्चा संभालने के लिए तैयार है? इसी सब बातों का 14 मार्च को इम्तिहान होगा.

bse mock trading session on march 14

इन सेगमेंट्स में दिखेगी हलचल

बीएसई ने साफ कहा है इस सेशन में केवल इक्विटी ही नहीं, बल्कि इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट में ट्रेडिंग होगी.

ब्रोकर्स और ट्रेडर्स के लिए बड़ा मौका

जो ब्रोकर्स थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह अपने एल्गोरिदम और रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम को परखने का अच्छा मौका है. इस दौरान ब्लॉक डील्स, ट्रेडिंग हॉल्ट और रिस्क-रिडक्शन मोड जैसी स्थितियों का आर्टिफिशियल माहौल बनाया जाएगा, जिससे देखा जा सके कि सिस्टम प्रेशर में कैसा काम करता है.

Advertisement

निवेशकों पर क्या होगा असर?

निवेशकों के लिए सबसे जरूरी बात, यह केवल एक टेस्टिंग और ट्रेनिंग सेशन है. इस दौरान किए गए किसी भी डील का आपके रियल पोर्टफोलियो पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसमें ना तो कोई मार्जिन लगेगा और ना ही पैसों का लेनदेन होगा. यह पूरी तरह नॉन-बाइंडिंग है.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने सभी निवेशकों से अपील की है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शाम 5 बजे तक अपना फीडबैक शेयर करें. साथ ही अगर आप किसी तकनीकी समस्या का सामना करते हैं तो बीएसई के हेल्पडेस्क नंबर 022-45720400 पर संपर्क कर सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Market Closing: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1500 अंक टूटा, एक झटके में स्वाहा हुए 10 लाख करोड़ रुपये!

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका ने B-2 Bomber से किया हमला | Donald Trump