Bank Holiday Today: आज 31 मार्च को बैंक खुला है या बंद? महावीर जयंती पर किन-किन शहरों में रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday 2026: महावीर जयंती, सालाना क्लोजिंग और गुड फ्राइडे जैसे कारणों से इस हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें ताकि आपको परेशानी न हो.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Bank Holidays In April 2026: अगले महीने अप्रैल में अलग-अलग त्योहारों की वजह से कुल 14 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा
नई दिल्ली:

Mahavir Jayanti Bank Holiday Today: अगर आप आज यानी 31 मार्च को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या बंद. त्योहारों और नए वित्त वर्ष की शुरुआत की वजह से इस हफ्ते बैंकों में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है. आज महावीर जयंती के मौके पर देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इतना ही नहीं, कल से शुरू हो रहे नए महीने अप्रैल में भी 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि आज किन-किन शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे और इस हफ्ते और अप्रैल महीने की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट बता रहे हैं.

Today Bank Holiday:आज 31 मार्च को बैंक खुला है या बंद?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, महावीर जयंती के अवसर पर आज मंगलवार,31 मार्च 2026 को देश के कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे. यह छुट्टी सभी जगह एक जैसी नहीं होती, क्योंकि भारत में बैंक हॉलिडे राज्य-वार तय होते हैं.

Bank Holiday On 13 March: आज कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

आज जिन शहरों में बैंक बंद रहेंगे उनमें अहमदाबाद, बेलापुर, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची  शामिल हैं...हालांकि कुछ राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले भी रह सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप  अपने लोकल बैंक ब्रांच से जरूर कन्फर्म कर लें.

कल 1 अप्रैल को कहां और क्यों रहेगी बैंकों की छुट्टी?

आज की छुट्टी के बाद कल यानी 1 अप्रैल (बुधवार) को भी देश के लगभग 20 से ज्यादा राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 1 अप्रैल को नए वित्त वर्ष (Financial Year) की शुरुआत होती है. बैंकों को अपनी सालाना क्लोजिंग (Yearly Closing) करनी होती है, इसलिए पब्लिक डीलिंग बंद रहती है. त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, दिल्ली, यूपी और पश्चिम बंगाल समेत लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

Advertisement

इस हफ्ते कब-कब और कहां रहेगा बैंक हॉलिडे? 

इस हफ्ते लगातार छुट्टियां होने की वजह से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा...

  • 2 अप्रैल (गुरुवार): 'मोंडी थर्सडे' के कारण सिर्फ कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल) में बैंक बंद रहेंगे.
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे के मौके पर दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत देश के लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 5 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे.

4 अप्रैल को शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद?

4 अप्रैल 2026 महीने का पहला शनिवार है, इसलिए इस दिन बैंक खुले रहेंगे.आमतौर पर बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं.

अप्रैल 2026 में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

अगले महीने अप्रैल में (Bank Holidays In April 2026) अलग-अलग त्योहारों की वजह से कुल 14 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा. अच्छा रहेगा कि आप हॉलिडे लिस्ट देखकर पहले ही अपनी काम निपटा लें...

Advertisement
  • 11 अप्रैल: दूसरे शनिवार  की वजह से देशभर बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती, बैसाखी और तमिल न्यू ईयर के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 15 अप्रैल (बुधवार): हिमाचल दिवस और बंगाली न्यू ईयर (नबबर्षा) के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 अप्रैल: बोहाग बिहू के वजह से असम में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती और अक्षय तृतीया के चलते  कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 अप्रैल: गरिया पूजा के चलते  कुछ राज्यों में  बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अप्रैल: चौथे शनिवार की वजह से देशभर बैंकों की छुट्टी रहेगी.

इसके अलावा 5, 12, 19 और 26 अप्रैल को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद होने पर कौन-कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी?

अगर बैंक ब्रांच बंद है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहती हैं.आप छुट्टी के दिन भी UPI ट्रांजैक्शन,नेट बैंकिंग,मोबाइल बैंकिंग,ATM से कैश विडॉल,चेकबुक रिक्वेस्ट और लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन जैसी  सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.हालांकि जिन कामों के लिए ब्रांच जाना जरूरी होता है, वे छुट्टी के दिन नहीं हो पाएंगे.

RBI हर साल की शुरुआत में बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है. उसी कैलेंडर के अनुसार मार्च 2026 में कुल 18 बैंक छुट्टियां तय की गई थीं, जिनमें से 31 मार्च महीने की आखिरी छुट्टी है.भारत में बैंक छुट्टियां राज्य-वार त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के आधार पर अलग-अलग होती हैं. हालांकि,नेशनल हॉलिडे दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को देशभर में बैंक बंद रहते हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग में उतरेंगे Kim Jong Un? US को North Korea की सीधी चुनौती!