Today Bank Holiday on 18 July 2026: आज यानी शनिवार, 18 जुलाई 2026 को बैंकों की छुट्टी को लेकर लोगों के बीच काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है. बहुत से लोग आज कैश जमा करने, चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने या पासबुक अपडेट कराने जैसे जरूरी कामों के लिए बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन वे इस उलझन में हैं कि आज उनके नजदीकी बैंक खुले हैं या बंद. आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरी तरह बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होता है.
अगर आज या आने वाले दिनों में आपको बैंक जाकर कैश जमा करना है, चेक क्लियर कराना है, पासबुक अपडेट करानी है या कोई जरूरी काम करना है, तो घर से निकलने से पहले RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें. हर राज्य में बैंक की छुट्टी एक जैसी नहीं होती. कई बार किसी एक राज्य में बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी जगह सामान्य तरीके से काम चलता है. ऐसे में पहले से जानकारी होने पर आपका समय भी बचेगा और बैंक जाकर लौटना भी नहीं पड़ेगा.
18 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद?
अगर आप सोच रहे हैं कि शनिवार 18 जुलाई 2026 को बैंक खुलेंगे या नहीं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. आज देश के ज्यादातर राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले हैं. RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक ,आज महीने का तीसरा शनिवार है और तीसरे शनिवार को बैंक सामान्य तरीके से काम करते हैं. यानी SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB, Bank of Baroda समेत दूसरे बैंक आज खुले रहेंगे.
आज कहां बंद रहेंगे बैंक?
आज यानी शनिवार को केवल सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे. वहां द्रुकपा त्शे जी त्योहार के कारण बैंक की छुट्टी है. गंगटोक समेत सिक्किम के सभी बैंक शाखाओं में आज कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, भोपाल, अहमदाबाद, कोच्चि, भुवनेश्वर, रायपुर, देहरादून, शिलांग, गुवाहाटी, नागपुर, श्रीनगर, विजयवाड़ा और देश के बाकी शहरों में बैंक सामान्य तरीके से खुले रहेंगे.
जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
जुलाई में अब 26 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 25 जुलाई को चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक की छुट्टी रहेगी.
राज्यवार छुट्टियों की बात करें तो 18 जुलाई को सिक्किम में द्रुकपा त्शे जी के कारण बैंक बंद हैं. वहीं 22 जुलाई को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में खारची पूजा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
बैंक बंद होने पर जरूरी काम कैसे निपटाएं?
अगर किसी दिन बैंक की शाखा बंद भी रहती है, तब भी इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम की सुविधा पहले की तरह चलती रहती है. SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB, Bank of Baroda और दूसरे बैंकों के ग्राहक ऑनलाइन पैसे भेज सकते हैं, बिल भर सकते हैं, बैलेंस चेक कर सकते हैं और बाकी डिजिटल बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.हालांकि बैंक बंद रहने वाले दिन कुछ सर्विस में थोड़ा समय लग सकता है. इसलिए अगर आपका कोई जरूरी बैंक का काम है, तो छुट्टी से पहले उसे पूरा कर लेना बेहतर रहेगा.
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंक हॉलिडे के दौरान भी ज्यादातर ऑनलाइन सर्विस चलती रहती हैं. आप इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, डिमांड ड्राफ्ट या चेकबुक के लिए आवेदन कर सकते हैं, कार्ड से जुड़ी सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं और दूसरी कई बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices: कच्चा तेल एक हफ्ते में 16% महंगा, क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें आज क्या है रेट