अदाणी ग्रुप की 3 दिन में दूसरी बड़ी उपलब्धि, इंडिया क्लाइमेट वीक 2026 में मिला 'नेट जीरो लीडरशिप' अवॉर्ड 

Adani Group gets Reward: यह सम्मान अदाणी ग्रुप के उन प्रयासों को भी दर्शाता है, जिनके तहत वह क्लीन एनर्जी क्षमता बढ़ा रहा है, ग्रीन हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी विकसित कर रहा है और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Adani Group की एक और बड़ी उपलब्धि

अदाणी ग्रुप को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आयोजित 'इंडिया क्लाइमेट वीक 2026' के दौरान अदाणी ग्रुप को 'इंडिया क्लाइमेट सम्मान' में 'नेट जीरो लीडरशिप' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. अदाणी समूह ने शुक्रवार को ये जानकारी साझा की. केंद्रीय नवीन और रिन्‍युएबल एनर्जी मंत्री श्रीपद नाइक ने कार्यक्रम के दौरा अदाणी ग्रुप के ESG हेड डॉ अरुण कुमार शर्मा को ये अवॉर्ड दिया. कार्यक्रम का आयोजन कार्बन मार्केट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने किया था. 

ये महज दो दिन के भीतर अदाणी ग्रुप की दूसरी बड़ी उपलब्धि है. इससे पहले अदाणी पावर (Adani Power Ltd) को रेटिंग एजेंसी केयरएज ने ESG (पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस) में 80.0 की रेटिंग दी, जिससे कंपनी 'लीडरशिप' कैटेगरी में आ गई है. खास बात यह है कि कंपनी ने कार्बन-इंटेंसिव थर्मल पावर सेक्टर में काम करने के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की है. (यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

नेट जीरो की दिशा में लगातार काम कर रहा अदाणी ग्रुप 

डॉ अरुण शर्मा ने कहा कि यह सम्मान इस बात को दर्शाता है कि कंपनी लगातार कम-कार्बन भविष्य की दिशा में वैज्ञानिक और बड़े स्तर पर काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि अदाणी ग्रुप नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से निवेश कर रहा है और अपने सभी कामकाज और वैल्यू चेन में कार्बन उत्सर्जन कम करने पर जोर दे रहा है.

यह सम्मान अदाणी ग्रुप के उन प्रयासों को भी दर्शाता है, जिनके तहत वह क्लीन एनर्जी क्षमता बढ़ा रहा है, ग्रीन हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी विकसित कर रहा है और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है, ताकि भारत की ऊर्जा बदलाव प्रक्रिया (एनर्जी ट्रांजिशन) को मजबूत किया जा सके.

Advertisement

अदाणी ग्रुप अपने 'नेट जीरो' लक्ष्य की दिशा में लगातार काम कर रहा है और स्वच्छ ऊर्जा समाधान को बढ़ावा दे रहा है, जिससे भारत को लो-कार्बन इकोनॉमी और 'विकसित भारत' के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिल रही है.

विश्व इंजीनियरिंग दिवस पर ऑफिशियल पार्टनर 

इस बीच, इसी महीने अदाणी ग्रुप को विश्व सतत विकास के लिए विश्व इंजीनियरिंग दिवस (WED) 2026 के लिए ऑफिशियल पार्टनर भी चुना गया है. यह यूनेस्को द्वारा मनाया जाने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है, जिसे विश्व इंजीनियरिंग संगठन संघ के सहयोग से आयोजित किया जाता है. यह पहली बार है जब किसी भारतीय संगठन को इस कार्यक्रम में इंजीनियरों के योगदान को सम्मानित करने की जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement

अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कार्यकारी निदेशक) सागर अदाणी ने कहा कि हम यह प्रदर्शित कर रहे हैं कि स्वच्छ ऊर्जा बड़े पैमाने पर होने के साथ-साथ किफायती, शक्तिशाली होने के साथ-साथ समावेशी भी हो सकती है.

उन्होंने कहा कि गुजरात का खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट भारत के क्लाइमेट एक्शन का एक बड़ा उदाहरण है. यह अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज की सामूहिक शक्ति को दर्शाता है, जो देश को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अपडेटेड रिटर्न के समय कितनी लगेगी पेनल्टी? चार्टर्ड अकाउंटेंट से जानिए पूरा कैलकुलेशन

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | संत Vs संत की 'भिड़ंत' पर Baba Ramdev का कड़क जवाब! | Chakravyuh | Sucherita Kukreti