1 June Rules Changes: बैंकिंग, इनकम टैक्‍स से लेकर कार की कीमतों तक, आज से लागू हो रहे हैं ये बड़े बदलाव, सीधा आपकी जेब पर असर!

1 June Rules Changes: आज से जून का महीना शुरू हो गया है और नए महीने की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग, इनकम टैक्‍स, कमोडिटी प्राइसेस, कार की कीमतों समेत कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं, जिनका असर सीधा आपकी जेब पर होगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
1 June Rules Changes: आज से लागू हो रहे ये बड़े बदलाव, जिनका सीधा आपकी जेब पर होगा असर
Canva/ AI (तस्‍वीर सांकेतिक है)

Rules Changes From Today 1 June 2026: नए महीने 'जून' की शुरुआत के साथ ही आपके पर्सनल फाइनेंस और घर के बजट को प्रभावित करने वाले नियमों में बदलाव लागू हो रहे हैं. जी हां, बैकिंग, डिजिटल पेमेंट, इनकम टैक्‍स से लेकर तेल-गैस की कीमतों तक होने वाले इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर हो सकता है. ऐसे में इन बदलावों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है. जून का महीना शुरू होने से पहले ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए. 31 मई की रात तेल मार्केटिंग कंपनियों ने ये फैसला लिया. नई दरों के बारे में आप आगे इसी खबर में जान सकते हैं. पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें भी जारी कर दी गई हैं. वहीं महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े अन्‍य बड़े बदलाव भी लागू होने जा रहे हैं. इन बदलावों के बारे में आपको जान लेना जरूरी है.  

LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े 

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. नई दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और इस बढ़ोतरी के बाद, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 3113.50 रुपये हो गई है. नई कीमतें आज, यानी 1 जून 2026 से लागू हो गई हैं. कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अन्‍य शहरों में भी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं.  

बैंकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव 

कुछ बैंक अपने करंट अकाउंट्स और अन्य खातों में कैश डिपॉजिट से जुड़े नियमों को सख्त कर रहे हैं. इससे एक निश्चित सीमा के बाद एक्स्ट्रा चार्ज लग सकता है.

इसी के साथ बैंकों ने UPI ATM से पैसे निकालने की प्रक्रिया को भी नियमित ATM लेनदेन से जोड़ दिया है. ये आपकी निकासी की मंथली लिमिट (Free Monthly Limit) में गिना जाएगा. तय सीमा पार होने पर प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये तक का शुल्क लग सकता है. 

Advertisement

UPI ट्रांजैक्‍शन में बड़ा बदलाव 

आज से यूपीआई ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. एक जून से जिसे भी आप UPI से पैसे ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा. UPI ऑपरेट करने वाली एजेंसी NPCI की ओर से धोखाधड़ी के मामल कम करने के लिए ये कदम उठाया गया है. 

टैक्‍सपेयर्स के लिए क्‍या बदलने वाला है?

टैक्सपेयर्स के लिए इसी महीने की 15 तारीख अहम होगी. 15 जून उनके लिए अहम तारीख होगी क्योंकि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की आखिरी तारीख यही है. वैसे टैक्‍सपेयर्स, जिनकी अनुमानित टैक्स देनदारी 10,000 रुपये से ज्‍यादा है, उन्हें कुल एडवांस टैक्स का 15% जमा करना होगा, नहीं तो उन्‍हें ब्याज देना पड़ सकता है.

Advertisement

कार खरीदना हो गया महंगा 

एक जून से मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया जैसी कार कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. मारुति सुजुकी जून से अपने सभी मॉडल्स की कीमतें 30,000 रुपए तक बढ़ा रही है. बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग होगी. कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई को वजह बताया है.

वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतें 12,800 रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है. इसकी वजह कंपनी ने कच्चे माल, कमोडिटी और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने को बताया है.

ये भी पढ़ें: टैक्‍स बचाने का ये आइडिया तो कमाल का है! 28 लाख रुपये तक की कमाई पर भी नहीं देना होगा टैक्‍स

Featured Video Of The Day
Ghaziabad में Surya Chauhan के हत्यारे Asad का एनकाउंटर | Ghaziabad Police Encounter | NDTV India