विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2018

शाहरुख की Zero को टक्कर दे रहा साउथ का ये सुपरस्टार, धमाकेदार है इसकी फिल्म का Teaser

शाहरुख खान की फिल्म Zero का टीजर रिलीज हो गया है और शाहरुख खान इसमें बौने के अवतार में नजर आ रहे हैं. उन्हें टक्कर देने के लिए डीजे आ गया है.

शाहरुख की Zero को टक्कर दे रहा साउथ का ये सुपरस्टार, धमाकेदार है इसकी फिल्म का Teaser
शाहरुख खान और अलू अर्जुन
  • 27 अप्रैल को रिलीज होगी अलू की फिल्म
  • शाहरुख की 21 दिसंबर को होगी रिलीज
  • दोनों टॉप ट्रेंड में है शामिल
नई दिल्ली: शाहरुख खान की फिल्म Zero का टीजर रिलीज हो गया है और शाहरुख खान इसमें बौने के अवतार में नजर आ रहे हैं. यूट्यूब पर शाहरुख खान की Zero और साउथ के स्टाइलिश स्टार कहे जाने वाले अलू अर्जुन के बीच दिसचस्प जंग चल रही है. दोनों की फिल्मों के टीजर कल रिलीज हुए हैं. अलू अर्जुन की फिल्म Naa Peru Surya Naa Illu India (ना पेरू सूर्या ना इल्लू ) का टीजर रिलीज हुआ है. इसके मायने हैंः मेरा नाम सूर्या है, भारत मेरा घर है. शाहरुख खान की फिल्म Zero जहां एक बौने की कहानी है, वहीं अलू अर्जुन हमेशा की तरह एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं, और सेना के जवान बने हैं. फिल्म उनका नाम सूर्या है और वे गुस्सैल जवान है जो कमांडो बनना चाहता है. यही नहीं, सूर्या देश की खातिर जान देने में भी यकीन करता है.

Video: Youtube पर इस डब फिल्म का मचा है तहलका, तीन दिन में देख चुके हैं दो करोड़ लोग



Shah Rukh Khan's Zero: हीरो नहीं हिट है SRK का 'Zero' लुक, 16 घंटे में मिले 8 मिलियन व्यूज

Naa Peru Surya Naa Illu India को वकंतम वामसी ने डायरेक्ट किया है और वे बतौर डायरेक्टर इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं. इससे पहले वे फिल्मों की कहानियां लिखा करते थे. फिल्म में अनु इमेनुअल हीरोइन हैं जबकि शरतकुमार विलेन बनकर आएंगे.  फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होगी. यानी अलू अर्जुन की ये फिल्म रजनीकांत की 2.0 से मुकाबला करती नजर आएगी.



हीरो से #ZERO बने शाहरुख खान, सामने आया नई फिल्म का Teaser

साल 2017 में अलू अर्जुन की ‘दुवदा जगन्नाधम (डीजे)’ सुपरहिट फिल्म रही थी. 50 करोड़ रु. के बजट से बनी यह तेलुगु फिल्म 23 जून को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 115 करोड़ रु. का कारोबार किया था. फिल्म जबरदस्त हिट रही थी. अलू ने साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. 


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan Zero, Allu Arjun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com