विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2020

मुंबई आतंकी हमले की 12वीं बरसी पर जीशान अय्यूब ने किया ट्वीट, बोले- जिस देश के लिए ये लोग लड़े, उस देश के लिए...

मुंबई हमले (Mumbai Terror Attack) की 12वीं बरसी पर बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मुंबई आतंकी हमले की 12वीं बरसी पर जीशान अय्यूब ने किया ट्वीट, बोले- जिस देश के लिए ये लोग लड़े, उस देश के लिए...
जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terror Attack) को लेकर किया ट्वीट
  • मुंबई में हुए आतंकी हमले को लेकर जीशान अय्यूब ने किया ट्वीट
  • एक्टर ने ट्वीट कर कहा कि जिस देश के लिए ये लोग लड़ते रहे हैं...
  • जीशान अय्यूब का मुंबई हमले को लेकर किया गया ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

साल 2008 में हुए मुंबई में आतंकी हमले (Mumbai Terror Attack) की आज 12वीं बसी है. इस मौके पर गृह मंत्री, उपराष्ट्रपति और राहुल गांधी समेत कई लोगों ने आतंकवादी हमलों में शहीद हुए सुरक्षा बलों के वीर सदस्यों के शौर्य को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी. मुंबई हमले की 12वीं बरसी पर बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने भी ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में जीशान अय्यूब ने 26/11 में शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस देश के लिए ये लोग लड़े, उस देश के लिए लड़ते रहेंगे.

जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) का मुंबई पर हुए आतंकी हमले (Mumbai Terror Attack) को लेकर किया गया यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही सोशल मीडिया यूजर इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "26/11 के शहीदों को नमन...जिस देश के लिए ये लोग लड़े, उस देश के लिए लड़ते रहेंगे. किसी के भी हाथों बिकने या टूटने नहीं देंगे. लड़ेंगे साथी, जीतेंगे साथी." बता दें कि जीशान अय्यूब के अलावा रवीना टंडन जैसे कई कलाकारों ने भी मुंबई पर हुए आतंकी हमले को लेकर ट्वीट किया और संवेदनाएं व्यक्त कीं.

बता दें कि 26/11 (Mumbai Terror Attack) यानी आज ही के दिन साल 2008 में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्री मार्ग से मुंबई में प्रवेश कर गए थे और विभिन्न स्थानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोग मारे गए थे. हमले में सुरक्षाबलों द्वारा नौ आतंकवादी मारे गए थे. वहीं, अजमल कसाब नाम का एकमात्र आतंकी जीवित पकड़ा गया था जिसे 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई थी. इस हमले में आतंकरोधी दल के प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर और सहायक उप निरीक्षक तुकाराम ओम्ब्ले शहीद हो गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zeeshan Ayyub, Zeeshan Ayyub Tweet On Mumbai Terror Attack, Zeeshan Ayyub Tweet Martyrs Of Mumbai Terror Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com