- बेंगलुरु हिंसा को लेकर भड़के जीशान अय्यूब
- एक्टर ने कहा कि पूरा देश जाहिलों से भर गया है क्या
- जीशान अय्यूब का ट्वीट हुआ वायरल
पूर्वी बेंगलुरू (Bengaluru) में मंगलवार की रात एक फेसबुक पोस्ट के लेकर हिंसा भड़क गई. माहौल को काबू में करने के लिए पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और फायरिंग की. बेंगलुरू में भड़की हिंसा को लेकर हाल ही में बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) भी भड़के नजर आ रहे हैं. जीशान अय्यूब ने बेंगलुरू हिंसा पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया और लिखा कि पूरा देश जाहिरों से भर गया है क्या? बेंगलुरू हिंसा को लेकर जीशान अय्यूब का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
Just got the news about #bangaloreriots ...पूरा देश ही जाहिलों से भर गया है क्या?? फिर एक बार दंगाई धर्म के ठेकेदार बने!! मैं नहीं जानता कि ‘Facebook' पर क्या post थी, और ना जानना चाहता हूँ। ये सीधे तौर पे ग़लत है, इसपे कार्यवाही होनी चाहिए!!
— Mohd. Zeeshan Ayyub (@Mdzeeshanayyub) August 12, 2020
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने बेंगलुरू हिंसा पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभी-अभी बेंगलुरू में हुए दंगे की न्यूज मिली. पूरा देश जाहिलों से भर गया है क्या? फिर एक बार दंगाई धर्म के ठेकेदार बने. मैं नहीं जानता कि फेसबुक पर क्या पोस्ट थी और न ही जानना चाहता हूं. ये सीधे तौर पर गलत है और इस पर कार्यवाही होनी चाहिए.' बता दें कि बेंगलुरू हिंसा को लेकर वहां के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि पूर्वी बेंगलुरू के डीजे हल्ली इलाके में पुलिस की फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं 60 पुलिसकर्मी घायल हैं.
बता दें कि बेंगलुरू (Bengaluru) में हुई बीती रात की घटना को लेकर पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है. कमिश्नर ने कहा कि फिलहाल हालात काबू में हैं. पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आरोपी भतीजे नवीन को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं इसके अलावा 110 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि पुलाकेशी नगर में मंगलवार रात भीड़ ने थाने और कांग्रेस विधायक (Congress MLA) अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास में तोड़फोड़ की. यह घटना विधायक के एक कथित संबंधी द्वारा सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक मुद्दे से जुड़े एक पोस्ट साझा किए जाने के बाद हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं