विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2023

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर सारा-विक्की की फिल्म ने की तूफानी कमाई, संडे को कमा लिए इतने करोड़ 

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के लिए पहला वीकेंड अच्छा गया है. अब सबकुछ मंडे पर निर्भर है.

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर सारा-विक्की की फिल्म ने की तूफानी कमाई, संडे को कमा लिए इतने करोड़ 
Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 3: सारा-विक्की की मूवी का कलेक्शन
नई दिल्ली:

विक्की कौशल और सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन का सफर पूरा कर लिया है. जरा हटके जरा बचके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पिछले तीन दिन तो फिल्म के अच्छे निकल गए हैं. लेकिन फिल्म को मंडे टेस्ट पास करना होगा. इस बीच विक्की कौशल और सारा अली खान की इस फिल्म के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का कुल बजट 40 करोड़ रुपये है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने भी जरा हटके जरा बचके के तीन दिन के फाइनल कलेक्शन को रिलीज कर दिया है. 

40 करोड़ के बजट में बनी 'जरा हटके जरा बचके' ने तीसरे दिन 9.90 करोड़ का कारोबार किया. फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने अपने पहले दिन 5.49 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया और इसने 7.20 करोड़ रुपये बटोरे थे. इसी के साथ सारा और विक्की की फिल्म की कुल कमाई अब तक 22.59 करोड़ की कमाई कर ली है. बीते दिनों 'जरा हटके जरा बचके' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था. इसके गाने भी खूब पॉपुलर हुए हैं.

आपको बता दें कि फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में विक्की कौशल और सारा अली खान के साथ ईनामउलहक, नीरज सूद, राकेश बेदी, शारिब हाशमी, सुष्मिता मुख़र्जी सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. खास बात यह है कि यह पहला मौका है जब विक्की कौशल और सारा अली खान एक साथ किसी फिल्म में लीड रोल रहे हैं. इससे पहले इन दिनों को किसी भी फिल्म में साथ नहीं देखा गया था. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zara Hatke Zara Bachke, Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection, Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 3, Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Sunday, Zara Hatke Zara Bachke Total Collection, ZHZB Box Oofice Collection On Weekend, Zara Hatke Zara Bachke Songs, Zara Hatke Zara Bachke Trailer, Zara Hatke Zara Bachke Release Date, Zara Hatke Zara Bachke Director, Sara Ali Khan, Vicky Kaushal, Watch Zara Hatke Zara Bachke Online, Zara Hatke Zara Bachke On You Tube, Zara Hatke Zara Bachke Ratings, Zara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com