विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2020

युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree को पब्लिक डिमांड पर शेयर करना पड़ा Video, अब यूं मचा रहा है धूम

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को पब्लिक डिमांड पर एक वीडियो शेयर करना पड़ा, जिसने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree को पब्लिक डिमांड पर शेयर करना पड़ा Video, अब यूं मचा रहा है धूम
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने पब्लिक डिमांड पर शेयर किया धमाकेदार डांस वीडियो
  • धनाश्री वर्मा ने पब्लिक डिमांड पर साझा किया डांस वीडियो
  • इंटरनेट पर धूम मचा रहा है धनाश्री वर्मा का वीडियो
  • 'ढगाला लागली' सॉन्ग पर यूं थिरकती आईं नजर
नई दिल्ली:

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. अपने डांस को लेकर धनाश्री वर्मा हमेशा चर्चा में भी बनी रहती हैं. वहीं, हाल ही में धनाश्री वर्मा को पब्लिक डिमांड पर एक वीडियो शेयर करना पड़ा, जिसने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दरअसल, धनाश्री वर्मा ने फैंस की डिमांड पर ढगाला लागली गाने पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डांस करते हुए धनाश्री वर्मा का अंदाज और उनकी एनर्जी वाकई तारीफ के लायक है. 

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम एकआउंट के जरिए शेयर किया है, जिसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में धनाश्री वर्मा का डांस काफी जबरदस्त लग रहा है. वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "पब्लिक डिमांग पर पार्ट 2 शेयर कर रही हूं. चलो आप सभी को आज थोड़ी एनर्जी देते हैं." बता दें कि इससे पहले भी धनाश्री वर्मा ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही थीं. इससे इतर उनके हर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाते हैं. 

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था, जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हुए थे. बता दें कि धनाश्री वर्मा पेशे से तो एक डॉक्टर हैं, लेकिन वह अपने धमाकेदार डांस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. वह अकसर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर डांस वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उनकी और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की सगाई हुई है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इससे इतर धनाश्री और युजवेंद्र हमेशा एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए भी नजर आते हैं. 
 

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal, Yuzvendra Chahal Fiancee Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Dance Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com