धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और यहां अक्सर अपने डांस वीडियोज शेयर करते हुए देखी जाती हैं, जिसे कि उनके फैन्स भी खूब पसंद करते हैं. धनाश्री वैसे तो पेशे से एक डेंटिस्ट हैं, लेकिन डांस के लिए उनका पैशन अलग ही लेवल पर है. धनाश्री ने अब अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी दिखाई दे रहे हैं. दोनों हार्डी संधू के पॉपुलर गाने पर डांस कर रहे हैं.
धनाश्री ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धनाश्री और युजवेंद्र एक जैसी ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के गाने ‘क्या बात है' पर डांस कर रहे हैं. वीडियो में जिस क्यूट अंदाज से दोनों डांस कर रहे हैं, वह लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो पर दोनों के फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. वीडियो को कुछ ही देर में 1 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. अधिकतर लोग वीडियो पर दिल और फायल वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘चहल भाई रॉकस्टार'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘क्यूट कपल'. तो वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘फाइनली हस्बैंड का नंबर आ गया'. गौरतलब है कि बीते साल युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा की शादी खूब चर्चा में रही थी. युजवेंद्र चहल जहां भारत के एक जाने माने क्रिकेट खिलाड़ी हैं, वहीं धनाश्री डेंटिस्ट होने के साथ-साथ फेमस कोरियोघ्राफर भी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं