विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2020

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनाश्री की इंगेजमेंट डे की Photos हुईं Viral, यूं खूबसूरत अंदाज में नजर आया कपल

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) की इंगेजमेंट सेरेमनी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल का बेहद खूबसूर अंदाज देखने को मिल रहा है.

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनाश्री की इंगेजमेंट डे की Photos हुईं Viral, यूं खूबसूरत अंदाज में नजर आया कपल
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) की सगाई की तस्वीरें हुईं वायरल
  • धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की इंगेजमेंट डे की तस्वीरें हुईं वायरल
  • तस्वीरों में दिखा युजवेंद्र चहल और धनाश्री का बेहद खूबसूरत अंदाज
  • फैंस ने दी धनाश्री और युजवेंद्र को खूब सारी बधाइयां
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और मशहूर यू-ट्यूबर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी की फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. शादी की फोटो से इतर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा की इंगेजमेंट सेरेमनी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल का बेहद खूबसूर अंदाज देखने को मिल रहा है. इन तस्वीरों को खुद धनाश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं. उनकी इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) तस्वीरों में पीच कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा है. वहीं, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी मैचिंग की शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं. धनाश्री वर्मा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "सभी चीजें ही बहुत खूबसूरत थीं. सगाई का दिन." धनाश्री वर्मा की इन तस्वीरों को अब तक 8 लाख से भी ज्यादा बार लाइक काय जा चुका है. बता दें कि युजवेंद्र चहल ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से इंगेजमेंट सेरेमनी की कुछ फोटो शेयर कीं, जिसपर कई क्रिकेटर्स ने भी उन्हें खूब सारी बधाइयां दीं. 

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) एक फेमस यूट्यूबर हैं और उसके साथ ही वह एक डेंटिस्ट भी है. धनाश्री वर्मा ने 2014 में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज से डिग्री ली है. धनाश्री वर्मा डांस एकेडमी भी चलाती हैं और युवा डांसर्स को तैयार करती हैं. धनाश्री वर्मा के यूट्यूब चैनल पर 21 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनाश्री वर्मा की सगाई यूं तो अगस्त महीने में ही हो गई थी, जिसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं. सगाई के कुछ दिनों बाद युजवेंद्र चहल आईपीएल मैच के लिए दुबई चले गए थे. कुछ दिनों बाद धनाश्री वर्मा भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए दुबई में नजर आईं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma Engagement Day Photos, Yuzvendra Chahal Engagement Day Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com