विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2020

'52 गज का दामन' सॉन्ग पर इस यू-ट्यूबर ने किया ऐसा डांस, 58 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया Video

रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का सॉन्ग '52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) गाने पर यू-ट्यूबर अलीशा (Youtuber Alisha) ने ऐसा डांस किया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा.

'52 गज का दामन' सॉन्ग पर इस यू-ट्यूबर ने किया ऐसा डांस, 58 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया Video
'52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) पर यू-ट्यूबर अलीशा ने किया धमाकेदार डांस
  • '52 गज का दामन' वीडियो पर यू-ट्यूबर अलीशा ने किया धमाकेदार डांस
  • 58 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया वीडियो
  • रेणुका पंवार के गाने पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आईं यू-ट्यूबर
नई दिल्‍ली:

हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का सॉन्ग '52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) इन दिनों यू-ट्यूब पर खूब धमा मचा रहा है. यू-ट्यूब पर इस गाने को अब तक 18 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, हाल ही में इस गाने पर यू-ट्यूबर अलीशा (Youtuber Alisha) ने ऐसा डांस किया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा. पिंक लहंगे में यू-ट्यूबर अलीशा रेणुका पंवार के गाने 52 गज का दामन पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं. खास बात तो यह है कि वीडियो को अब तक 50 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

'52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) सॉन्ग पर अलीशा (Youtuber Alisha) के डांस स्टेप के साथ-साथ उनका अंदाज भी काफी जबरदस्त लग रहा है. जहां एक तरफ वीडियो में डांस स्टेप जबरदस्त लग रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक्सप्रेशंस भी कमाल के हैं. यू-ट्यूबर अलीशा के इस डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. व्यूज से इतर अलीशा के डांस वीडियो पर अब तक 50 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, डांस से इतर गाने की बात करें तो सॉन्ग के लीरिक्स मुकेश जाजी ने लिखे हैं और इसके म्यूजिक कम्पोजर अमन जाजी हैं. 

रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के गाने '52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) ने 2020 में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और इस गाने को जमकर पसंद किया गया है. रेणुका पंवार का यह गाना ऐसा है कि किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर देगा. हरियाणवी सॉन्ग (New Haryanvi Song 2020) '52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman)' पहली अक्तूबर 2020 को रिलीज हुआ था. सिर्फ ढाई महीने के समय में इसने यह लोकप्रियता हासिल की है. यही नहीं, कमेंट्स में लोग इस सॉन्ग 10-10 बार सुनने की बात भी कह रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
52 Gaj Ka Daman, Renuka Panwar, Youtuber Alisha, Youtuber Alisha Dance On 52 Gaj Ka Daman, Youtuber Alisha Dance Hits On 52 Gaj Ka Daman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com