फिल्म डीजे का पोस्टर
- साउथ के स्टाइलिश स्टार हैं अलु
- एक्शन फिल्में करते हैं
- जबरदस्त डिमांड में हैं उनकी डब फिल्में
नई दिल्ली:
साउथ की फिल्मों का जलवा इन दिनों नॉर्थ के सिर चढ़कर बोल रहा है. आलम यह है कि एक्शन फिल्म प्रेमियों ने अब हॉलीवुड की राह छोड़कर साउथ सिनेमा की राह ले ली है. फिर हो भी क्यों नहीं. जब उसी तरह का एक्शन और लार्जर दैन लाइफ हीरो देसी अंदाज में मिल रहा है तो कोई विदेश क्यों जाए. ऐसा ही कुछ साउथ के स्टाइलिश स्टार अलु अर्जुन की फिल्म ‘दुवदा जगन्नाधम (डीजे)’ के बारे में भी कह सकते हैं. 50 करोड़ रु. के बजट से बनी यह तेलुगु फिल्म 23 जून को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 115 करोड़ रु. का कारोबार किया था. फिल्म जबरदस्त हिट रही थी.
यह भी पढ़ें : Youtube पर मचाई इस गाने ने ऐसी धूम, लोग हैं कि देखे ही जा रहे हैं
यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा के लिए भी लकी रही Youtube क्वीन, जीत लिया ये Award
कुछ दिन पहले ही टीवी पर इसका डब वर्जन दिखाया गया था. हिंदी में आते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. टीवी पर अच्छी रेटिंग मिली तो इसे Youtube पर भी 19 नवंबर को रिलीज कर दिया गया और इसने चार दिन में ही दो करोड़ व्यू का आंकड़ा छू लिया है. ‘दुवदा जगन्नाधम’ की कहानी शैव ब्राह्मण पुजारी लड़के दुवड़ा जगन्नाथम की है. जो दूसरों की मदद में यकीन करता है. उसकी इस आदत को देखकर एक पुलिस ऑफिसर उसे डीजे बना देता है जो छद्म वेष में अपराधियों का सफाया करता है.
फिल्म में अलु अर्जुन के अलावा पूजा हेगड़े और मुरली शर्मा भी हैं. फिल्म को हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है. डब फिल्मों के आने के बाद से साउथ की फिल्मों की डिमांड नॉर्थ में खूब हो गई है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Allu Arjun, South Dubbed Movies