कहानी जितनी उलझी होती है, उसके अगले एपिसोड को देखना उतना ही दिलचस्प होता है. वैसे भी अब ऐसी वेबसीरीज बहुत कम नजर आती हैं जो सात एपिसोड तक आपको बांध कर रख सकें. जिसके लिए ये दावा न किया जा सके कि अरे इसका सस्पेंस तो पहले ही समझ में आ गया था. लेकिन नेटफ्लिक्स की एक वेबसीरीज ने ये कमाल कर दिखाया है. हरियाणा के बैकड्रॉप पर बनी ये वेबसीरीज ऐसी है कि एक बार देखना शुरू करें तो पूरे के पूरे सात एपिसोड देखे बगैर स्क्रीन बंद करने का मन नहीं करेगा. वैसे तो ये स्पोर्ट्स ड्रामा है लेकिन इमोशन और थ्रिल से भी भरपूर है.
छोटी बहन का कत्ल और दो भाइयों की जंग
हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की ग्लोरी वेब सीरीज की. सीरीज की कहानी दो बिछड़े भाइयों देव और रवि के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों की जिंदगी तब बदल जाती है. जब उनकी छोटी बहन गुड़िया पर जानलेवा हमला होता है और उसके बॉक्सर बॉयफ्रेंड निहाल सिंह की हत्या कर दी जाती है. इसके बाद दोनों भाई सच की तलाश में अपने घर लौटते हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, परिवार के अंदर छिपे राज सामने आने लगते हैं. हर एपिसोड में ऐसा ट्विस्ट आता है. जो शक की सुई कहीं और घुमा देता है. कभी मामला गैंगवार लगता है तो कभी पारिवारिक दुश्मनी. यही वजह है कि दर्शक एक बार शुरू करने के बाद सीरीज को बीच में छोड़ नहीं पा रहे.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- शमिता शेट्टी ने 47 साल की उम्र में सिंगल रहने पर ट्रोल को दिया करारा जवाब, 'आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई?'
कातिल पिता का राज और खतरनाक क्लाइमैक्स
‘ग्लोरी' की सबसे बड़ी ताकत इसका सस्पेंस है. कहानी में असली झटका तब लगता है. जब शक परिवार के सबसे भरोसेमंद चेहरे पर पहुंचता है. सीरीज में दिखाया गया पिता का किरदार पूरी कहानी को नया मोड़ देता है. रिश्तों के पीछे छिपी साजिश और बदले की आग क्लाइमैक्स को बेहद खतरनाक बना देती है.
नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप 10 में हैं ग्लोरी
7 एपिसोड की सीरीज में आशुतोष राणा, सयानी गुप्ता, जन्नत जुबेर और सुरिंदर विक्की ने भी दमदार काम किया है. पुलकित सम्राट तो पहले से ही तारीफ बटोर रहे हैं. वहीं नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप 10 की लिस्ट में ग्लोरी ने एंट्री कर ली है.
ये भी पढ़ें- खुद को भगवान मानने लगे थे Yo Yo हनी सिंह, शाहरुख खान ने किया था आगाह, कहा- सबको बेइज्जत करता था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं