एक वक्त था जब यो यो हनी सिंह का नाम सुनते ही क्लब्स में म्यूजिक तेज हो जाता था और पार्टियों का पूरा माहौल बदल जाता था. उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया से लेकर कॉलेज फेस्ट तक हर जगह छा जाते थे. रैप की दुनिया में हनी सिंह ने ऐसा स्टारडम देखा, जिसे पाने का सपना हर आर्टिस्ट देखता है. लेकिन अब खुद सिंगर ने अपनी लाइफ का ऐसा डार्क फेज शेयर किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. हाल ही में दिए ABTALKS को दिए पॉडकास्ट इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि करियर के पीक पर वो अंदर से पूरी तरह टूट चुके थे. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी माना कि स्टारडम और ड्रग्स के नशे में वो खुद को भगवान समझने लगे थे.
'स्टाइल से लेकर सोच तक सब बदल गया था'
हनी सिंह ने बताया कि साल 2013 और 2014 में उनका क्रेज अलग ही लेवल पर था. हर तरफ सिर्फ उन्हीं के गानों की चर्चा होती थी. लेकिन इसी दौरान उनका बिहेवियर पूरी तरह बदल गया था. उन्होंने कहा कि वो अलग तरीके से चलते थे, अलग अंदाज में बात करते थे और लोगों को रिस्पेक्ट देना तक भूल गए थे. हनी सिंह ने माना कि उस समय वो ड्रग्स की लत में भी फंस चुके थे और मानसिक तौर पर बेहद खराब हालत में थे.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- ढिंचैक पूजा ने कर ली शादी, फैंस ने दी बधाई, कहा- दिलों का शूटर है मेरा शौहर...
शाहरुख खान ने पहले ही कर दिया था अलर्ट
इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स उन्हें समझाने की कोशिश करते थे. खासकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार उन्हें बार-बार गलत आदतों से दूर रहने की सलाह देते थे. हनी सिंह के मुताबिक शाहरुख खान ने उनसे साफ कहा था कि अगर वो नहीं संभले तो ये सब उन्हें पूरी तरह खत्म कर देगा. लेकिन उस समय वो किसी की बात सुनना ही नहीं चाहते थे.
मुश्किल वक्त आया तो दोस्तों की भीड़ गायब हो गई
हनी सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बातें शेयर कीं. उन्होंने कहा कि जब वो सुपरस्टार थे, तब उनके आसपास हमेशा लोगों की भीड़ रहती थी. लेकिन जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ी, ज्यादातर लोग उनसे दूर हो गए. मुश्किल समय में सिर्फ उनका एक बचपन का दोस्त ही साथ खड़ा रहा. अब हनी सिंह को अकेले रहना पसंद है और वो जिंदगी को पहले से अलग नजरिए से देखते हैं.
महेश भट्ट को बताया सबसे बड़ा फिलॉसफर
हनी सिंह ने कहा कि उन्हें किताबें पढ़ने से ज्यादा लोगों से बातचीत करना पसंद है. उन्होंने फिल्ममेकर महेश भट्ट को अपना सबसे बड़ा फिलॉसफर बताया. सिंगर के मुताबिक महेश भट्ट से बातचीत ने उन्हें जिंदगी को समझने का नया तरीका सिखाया है.
ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने बताया रेनी को गोद लेने के बाद भाग गया था मैनेजर, कहा था- तुम करियर को लेकर सीरियस नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं