- साल 2020 में सितारों के निधन से लगा बॉलीवुड को झटका
- इरफान खान से लेकर आसिफ बसरा तक बॉलीवुड कलाकारों ने कहा दुनिया को अलविदा
- सरोज खान और जगदीप जैसे कलाकारों का भी 2020 में हुआ निधन
Year Ender 2020: कोरोना वायरस के कारण यह साल बॉलीवुड (Top Entertainment News 2020) की दुनिया के लिए काफी मुश्किल रहा था, क्योंकि कोरोना के कारण बीच में ही फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई थी. इससे इतर बॉलीवुड को एक और वजह से लगातार झटके पर झटका लगता रहा. दरअसल, इस साल बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput), इरफान खान (Irrfan Khan) से लेकर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और सरोज खान भी शामिल हैं. इन कलाकारों के निधन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ देश को भी झटका दिया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1. सुशांत सिंह राजपूत
फिल्म 'काय पो चे' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को अपने ही घर में मृत पाए गए थे. उन्होंने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन से बॉलीवुड के साथ-साथ देश को भी काफी झटका लगा था.
2. इरफान खान
इरफान खान का इसी साल 29 अप्रैल को निधन हो गया था. कैंसर से एक साल लगातार जंग लड़ने के बाद इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. इरफान खान आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे, जिसमें करीना कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी.
3. ऋषि कपूर
मेरा नाम जोकर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था. ऋषि कपूर को सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, 2019 में ही वह कैंसर का इलाज कराकर न्यूयॉर्क से भारत लौटे थे.
4. सरोज खान
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियेक अरेस्ट के कारण 3 जुलाई को निधन हो गया था. उन्होंने 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था. सरोज खान को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
5. वाजिद खान
बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान ने भी 43 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था. वाजिद खान को किडनी से जुड़ी परेशानी थी, जिसे लेकर वह हॉस्पिटल में एडमिट थे.
6. जगदीप
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी यानी जगदीप का 8 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया था. चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले जगदीप ने 81 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था.
7. एस.पी बालासुब्रमण्यम
एस.पी बालासुब्रमण्यम का निधन इसी साल 25 सितंबर कोरोना वायरस के कारण हुआ था. वह चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट थे. उन्होंने अपने करियर के दौरान सलमान खान की फिल्म के कई गाने भी गाए हैं.
8. निम्मी
बॉलीवुड की निम्मी, जिनका असली नाम नवाब बानो है, उनका इसी साल 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. उन्होंने 1950 से लेकर 1960 के दौर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं, जिसमें 'पूजा के फूल', 'मेरे महबूब' और 'आकाशदीप' शामिल हैं.
9. आसिफ बसरा
आसिफ बसरा बीते 12 नवंबर को धर्मशाला के एक निजी कॉम्प्लेक्स में मृत पाए गए थे. उनके निधन का कारण अभी तक पता नहीं लगाया जा सकता है. आसिफ बसरा ने करियर के दौरान कई हिट फिल्मों में काम किया है.
10. निशिकांत कामत
'मुंबई मेरी जान' फिल्म के निर्देशक निशिकांत कामत ने 17 अगस्त को दुनिया से अलविदा कह दिया था. 50 वर्षीय एक्टर-डायरेक्टर को लीवर से संबंधित परेशानी थी. निशिकांत कामत को अजय देवगन और तबू की फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशन के लिए भी खूब जाना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं