Worlds Longest Movie Trailer: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनीं हैं जिनमें दो इंटरवेल रखे गए थे. इन फिल्मों की चर्चा बहुत रही थी. मगर आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में पता नहीं होगा जिसका रनिंग टाइम ही 30 दिन है. अगर आप इसके ट्रेलर के बारे में जान लेंगे तो एक दम चौंक जाएंगे. इस फिल्म ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए हुए हैं. ये फिल्म साल 2020 में आई थी. ये फिल्म खूब सुर्खियों में रही थी. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम एम्बियंस है. जिसे स्वीडिश डायरेक्टर एंडर वेबर्ग ने डायरेक्ट किया था.
एम्बियंस 2020 में रिलीज होने पर दुनिया की सबसे लंबी फिल्म बनी. फिल्म के रनिंग टाइम की बात करें तो ये सिर्फ 720 घंटे यानी 30 दिन की है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसका ट्रेलर दिमाग हिला देने वाला था. जिसकी टाइमिंग 7 घंटे 20 मिनट थी. इतने समय में तो करीब आप बॉलीवुड की 3 फिल्में देख सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वेबर्ग ने साल 2014 में फिल्म का टीजर रिलीज किया था. जिसकी टाइमिंग करीब 72 मिनट थी. उन्होंने 2018 में 72 घंटे का ट्रेलर रिलीज करने का प्लान किया था मगर बाद में 2020 में 7 घंटे का ही रिलीज किया था. बता दें वेबर्ग ने अपने 20 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्में बनाई हैं. रिपोर्ट्स की माने तो एंबिएंस उनकी आखिरी फिल्म थी.
ये फिल्म 31 दिसंबर 2020 को रिलीज होने वाली थी मगर ऐसा हो नहीं पाया. ये फिल्म आजतक रिलीज नहीं हो पाई है. मेकर्स ने सिर्फ फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज करके ही छोड़ दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं