किम शर्मा ने जुगल हंसराज के साथ मोहब्बतें से डेब्यू किया था. उनकी क्यूटनेस और अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया था. अपनी पहली फिल्म के बाद किम को तुम से अच्छा कौन है, यकीन, फ़िदा और टॉम, डिक और हैरी जैसी कुछ अन्य फिल्मों में देखा गया. लेकिन वो सभी बॉक्स ऑफिस पर औसत रहीं. हालांकि अपने करियर से ज़्यादा किम ने अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियां बटोरीं. एक्ट्रेस ने फिल्म जगत और कुछ खिलाड़ियों को डेट किया. किम क्रिकेटर युवराज सिंह, फैशन डिज़ाइनर अर्जुन खन्ना, अभिनेता हर्षवर्धन राणे और टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ भी रिश्ते में थीं. बाद में केन्या के व्यवसायी अली पुंजानी से उन्होंने शादी की. किम की मुलाकात अली से तब हुई जब वह केन्या में सफारी ट्रिप पर थीं. एक-दूसरे को जानने के एक हफ़्ते बाद ही किम और अली ने शादी करने का फ़ैसला किया. उस दौरान, अली अपनी पहली पत्नी से तलाक़ ले रहे थे.
अली पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली शादी से उनके तीन बच्चे थे. अली के तलाक के तुरंत बाद, किम और अली ने 2010 में एक निजी समारोह में शादी कर ली. एक बार, बातचीत में किम ने अली के साथ अपनी गुप्त शादी के बारे में बात की और कहा था, “मेरे और मेरे पति के लिए शादी एक बहुत ही निजी मामला है. कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अली और मैं अपना जीवन एक साथ बिताना चाहते थे. यह सब इतना अचानक हुआ, अगली बात जो मुझे पता चली वह यह थी कि मैं उस आदमी से शादी कर रही थी जिसके साथ मैं अपना बाकी जीवन बिताना चाहती थी. यह लगभग फेयरीटेल जैसा है.”
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
हालांकि अंत बुरा हुआ, क्योंकि शादी के कुछ सालों बाद अली एक अन्य महिला की ओर आकर्षित हो गए. कई रिपोर्टों के अनुसार, जब किम अली से मिलीं, तो वह काफी मोटे थे. और जब उन्हें किसी अन्य महिला से प्यार हो गया, तो अली पूरी तरह से बदल गए. किम शर्मा और अली पुंजानी का 2017 में तलाक हो गया था और तलाक के बाद किम के पास कोई आर्थिक सहारा नहीं था. तलाक के बाद उन्हें दिवालिया बताया गया. उन्होंने न केवल केन्या छोड़ा बल्कि पुंजानी के होटलों की चेन के सीईओ की नौकरी भी छोड़ दी. अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किम ने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताया.
किम ने अपनी बर्बादी के बारे में ट्वीट किया था. अली पुंजानी से तलाक के बाद किम मुंबई वापस आ गईं. 2018 में किम को अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ देखा गया और जल्द ही अभिनेता ने उनके साथ डेटिंग की पुष्टि की. हालांकि, 2019 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद उन्हें भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस से प्यार हो गया और दोनों ने 2021 से 2023 तक डेट कर रहे थे. किम शर्मा वर्तमान में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और कॉर्नरस्टोन के स्वामित्व वाली टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी DCA में कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं