इंडियन प्रीमियर लीग 2026 बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है. हर साल की तरह इस साल भी आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी देखने को मिलेगी. इसलिए क्रिकेट प्रेमियों को हर साल आईपीएल का इंतजार रहता है. आईपीएल एक खेल के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों के लिए एक मजेदार मनोरंजन का साधन भी बन चुका है. इसका एक कारण शाहरुख खान भी है, क्योंकि किंग खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स टॉप टीमों में शामिल हैं और कई बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि सलमान खान भी अपनी एक आईपीएल टीम खरीदना चाहते थे. अगर नहीं तो चलिए बताते हैं आपको पूरी कहानी.
सलमान खान और आईपीएल टीम
जब आईपीएल के शुरुआती दौर में एनडीटीवी ने जयपुर में सलमान खान से उनकी आईपीएल टीम के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था, 'हां, इस बारे में ललित मोदी से बात चल रही है. दो टीमों पर बेट हुई, जो टीम आगे आएगी और वो खेलेगी, यह टीम साल 2011 में खेलेगी'. इसके अलावा सलमान ने कुछ नहीं बताया था. बता दें, आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और तब से अब तक शाहरुख खान और जूही चावला, प्रीति जिंटा के अलावा किसी और स्टार ने अभी तक कोई आईपीएल टीम नहीं खरीदी है. हालांकि आईपीएल की तर्ज पर कई फॉर्मेट आए हैं, जिसमें सलमान खान समेत कई स्टार्स ने अपनी-अपनी टीम खरीदी हुई है.
Throwback: Salman Bhai being asked about owning an IPL team.
— Er.Sohail (@BeingSohail__) March 6, 2026
Imagine the madness if Bhai actually had one! ???? #SalmanKhan pic.twitter.com/I0ueZi1oKq
सलमान खान वर्कफ्रंट
बात करें, सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो भाईजान को पिछली बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद से सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में बिजी हैं. यह फिल्म पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होनी थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि बैटल ऑफ गलवान स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है.
फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पहली बार चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. फिल्म के टीजर और गाने पहले ही सलमान खान के फैंस की बेचैनी बढ़ा चुके हैं. अब उन्हें इस फिल्म की नई रिलीज डेट के आने का इंतजार है. वहीं, इस बीच खबर आई कि सलमान एक सुपरहीरो एक्शन कॉमेडी फिल्म से चर्चा में हैं, जिसे राज एंड डीके डायरेक्ट करने वाले हैं. इस फिल्म में सलमान एक सुपरहीरो की रोल में होंगे. फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं