विज्ञापन

मोनालिसा को केरल में ही क्यों हुआ प्यार? डायरेक्टर को सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी, किए कई खुलासे

महाकुंभ से वायरल हुई लड़की मोनालिसा की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. खबरों के मुताबिक, मोनालिसा ने केरल में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ पहले कोर्ट मैरिज की और फिर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली.

मोनालिसा को केरल में ही क्यों हुआ प्यार? डायरेक्टर को सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी, किए कई खुलासे
सनोज मिश्रा बना रहे 'द डायरी ऑफ मणिपुर'

महाकुंभ से वायरल हुई लड़की मोनालिसा की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. खबरों के मुताबिक, मोनालिसा ने केरल में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ पहले कोर्ट मैरिज की और फिर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली. इस अचानक हुई शादी ने हर किसी को चौंका दिया है. सबसे बड़ा झटका उस फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा को लगा है, जो मोनालिसा को अपनी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे.

मोनालिसा की शादी की खबर सामने आने के बाद सनोज मिश्रा लगातार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उन्होंने पहले एक पोस्ट के जरिए इस पूरे मामले को “बगावत नहीं बल्कि लव जिहाद” बताया और आरोप लगाया कि मोनालिसा के मैनेजर ने उसका सौदा किया है. अब निर्देशक ने एक नया वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.

यह भी पढ़ें: मोनालिसा की शादी के बीच पुराना वीडियो वायरल, कभी कहा था- मम्मी-पापा की मर्जी से ही करूंगी शादी, अब बन रहा मजाक

सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि उन्हें “सिर तन से जुदा” करने जैसी धमकियां दी जा रही हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कट्टरपंथी लोग उन्हें चुप रहने के लिए दबाव बना रहे हैं. वीडियो में वे कहते हैं कि अगर उन्हें आवाज दबानी होती तो वे धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर फिल्म बनाने का फैसला ही नहीं करते. उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर' में मोनालिसा को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था.

निर्देशक ने यह भी दावा किया कि इस फिल्म को रोकने के लिए पहले भी कई साजिशें रची गईं. उनके अनुसार, कुछ लोगों ने उन्हें झूठे मामले में जेल भिजवाने की कोशिश की थी. हालांकि, उन्होंने कहा कि वे जेल से बाहर आने के बाद भी फिल्म को पूरा करने में जुटे रहे. लेकिन अब मोनालिसा की शादी के बाद पैदा हुए विवाद ने फिल्म के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सनोज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रुपये का कर्ज लिया हुआ है. उनका कहना है कि अगर फिल्म पर इस विवाद का नकारात्मक असर पड़ा तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने चिंता जताई कि कहीं यह कर्ज उनकी जिंदगी को संकट में न डाल दे. वहीं, निर्देशक ने मोनालिसा की शादी को लेकर कई सवाल भी उठाए. उनका कहना है कि अगर यह प्रेम संबंध होता तो उसके परिवार या आसपास के लोगों को पहले से इसकी जानकारी होती. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और मोनालिसा की शादी के साथ-साथ सनोज मिश्रा के आरोप भी चर्चा का विषय बने हुए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com